बच्चों के दांत निकलते समय परेशानी के घरेलु उपाय – Baby Teeth Eruption

बच्चों के दांत Baby Teeth सामान्य तौर पर 5 -6 महीने की उम्र में निकलने शुरू हो जाते है। दांत निकलते समय बच्चों के मसूड़ों में खुजली होन...


बच्चों के दांत Baby Teeth सामान्य तौर पर 5 -6 महीने की उम्र में निकलने शुरू हो जाते है। दांत निकलते समय बच्चों के मसूड़ों में खुजली होने लगती है जिसके कारण उन्हें परेशानी होती है। इस वजह से बच्चे चिड़चिड़े से हो जाते हैं। उन्हें समझ नहीं आता की वे क्या करें और रोते रहते है।
घर के सदस्य भी परेशान हो जाते है। यह भी संशय रहता है की बच्चे का रोना या अजीब सा व्यवहार करना दांत निकलने के कारण ही है या कोई दूसरा कारण है। यदि आपको दांत निकलने की प्रक्रिया के बारे में पता हो तो आप बच्चे की परेशानी समझ कर उसका उपाय कर सकते हैं।
दांत निकलते समय होने वाली परेशानी हर बच्चे में अलग हो सकती है। किसी को कम या किसी को ज्यादा परेशानी होती है। किसी किसी बच्चे को बिल्कुल परेशानी नहीं होती है।
किसी किसी बच्चे के दांत बहुत जल्द 3 महीने की उम्र में और किसी किसी बच्चे में 12 महीने की उम्र में भी दांत निकल सकते है। यह माता पिता के दांत किस उम्र में निकले थे इस पर भी निर्भर करता है।

बच्चों के दांत निकलते समय क्या होता है

कुछ सामान्य लक्षण देखकर आप पता कर सकते हैं कि बच्चे के दांत निकलने वाले है। जो इस प्रकार हैं –
—  जब भी दांत निकलने वाला होता है तो मसूड़े लाल हो सकते हैं या मसूड़े में सूजन हो सकती है या मसूड़ा कटा हुआ सा दिखाई दे सकता है।
—  इस समय दांत में खुजली चलती है। इस वजह से बच्चे हर चीज को मुंह में रख कर चबाने की कोशिश करते हैं।
—  दांत निकलने की प्रक्रिया में लार ज्यादा गिरने लगती है। हालाँकि लार गिरने के अन्य कारण भी हो सकते है।
—  जब दांत निकलता है तो रात के समय ज्यादा खुजली चलती है इसलिए बच्चे रात को ज्यादा परेशान रहते हैं।
—  दांत निकलने वाला होता है तब बच्चे बार बार कान को खींचते हैं क्योकि जबड़े में चलने वाली हलचल का असर कान तक पहुँच सकता है।
—  बच्चे को हल्का बुखार या दस्त भी हो सकते है।

शिशु के दांत कब और कैसे निकलते हैं

Baby ke teeth kab kaise aate he
सामान्यतया जब बच्चा लगभग 6 महीने का होता है तो उसके दांत मसूड़े से बाहर निकलने लगते है। हालाँकि किसी बच्चे के 3 महीने की उम्र में या किसी बच्चे में 12 महीने की आयु में भी दांत निकल सकते है। दांत निकलने के समय को लेकर टेंशन नहीं करनी चाहिए।
सबसे पहले नीचे के दो दांत आते हैं। इसके लगभग एक महीने बाद ऊपर के दो दांत आते हैं। सामान्य तौर पर बच्चों के दो दांत एक साथ निकलते हैं। समय और आयु के अनुसार दांत निकलने और गिरने का क्रम लगभग इस प्रकार होता है :
ऊपर के दांतदांत निकलने की आयुदांत गिरने की आयु
central incisor- कृन्तक8 - 12 माह6 - 7 साल
lateral incisor - छेदक9 - 13 माह7 - 8 साल
canine - भेदक16 - 22 माह10 - 12 साल
first molar - अग्र चर्वणक13 - 19 माह9 - 11 साल
second molar - चर्वणक25 - 33 माह10 - 12 साल
नीचे के दांत
central incisor - कृन्तक6 - 10 माह6 - 7 साल
leteral incisor - छेदक10 - 16 माह7 - 8 साल
Canine - भेदक17 - 23 माह9 - 12 साल
first molar - अग्र चर्वणक14 - 18 माह9 - 11 साल
second molar - चर्वणक23 - 31 माह10 - 12 साल

बच्चों के कितने दांत होते हैं

बच्चों के दांत दूध के दांत Doodh ke dant कहलाते है। इन्हे प्राइमरी टीथ या बेबी टीथ Baby Teeth भी कहते है। बच्चों के कुल 20 दांत निकलते हैं 10 दांत ऊपर और 10 दांत नीचे।
ये सारे दांत 2-3 साल की उम्र तक निकल आते हैं। ये दांत 7 -8 साल तक की उम्र तक बने रहते है। इसके बाद दूध के दांत गिर जाते हैं और उनकी जगह नए स्थायी दांत आ जाते हैं।
दूध के दांत गिरने और स्थायी दांत निकलने की प्रक्रिया 7 से 12 साल की उम्र तक चलती है। दांत टूटने का क्रम सामान्यतया वही होता है जो निकलने का होता है। सबसे पहले बीच वाले दांत टूटते हैं। मोलर टीथ यानि दाढ़ सबसे बाद में टूटती हैं।
4 साल की उम्र के बाद जबड़ा और मुंह की हड्डी के थोड़ा बड़ा होने के कारण दूध के दांतों के बीच जगह बन सकती है। यह सामान्य होता है। इसके कारण ही बड़े स्थायी दांत निकल पाते हैं। लड़कियों के दांत लड़को की अपेक्षा जल्दी निकलते हैं। नीचे के दांत पहले आते हैं फिर ऊपर के दांत आते हैं। दाएं और बाएं दो दांत साथ में निकलते हैं।

बच्चों में दूध के दांत का फायदा

Baby teeth Benefits
बच्चे के मुंह में दूध के दांत Baby Teeth उसके चेहरे का आकार सही रखते हैं। ये उसके शब्दों के सही उच्चारण करने में सहायक होते हैं। दांत से खाना चबाकर खाना खा सकने के कारण उसे उचित पोषक तत्व मिल पाते हैं। अतः इनकी साफ सफाई का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
इनके स्वस्थ रहने पर इनके टूटने के बाद आने वाले दांत भी सही रहते हैं। यदि दूध के दांत में कीड़ा लग जाये और उसका उपचार नहीं हो तो हो सकता है कि नये स्थायी दांत में भी कीड़ा लग जाये। इसलिए ये सोचकर कि दूध के दांत तो गिर जायेंगे , उनका उपचार नहीं कराने से समस्या बढ़ सकती है।

छोटे बच्चे को ब्रश कराना चाहिए या नहीं

Baby ko brush kaise karaye
छोटे बच्चों को भी दांत में दूध के कारण कीड़ा यानि केविटी की समस्या हो सकती है। अतः बच्चे के दांत निकलने पर उनकी सफाई नर्म ब्रश से जरूर करनी चाहिए।
छोटे बच्चे के लिए अलग प्रकार के टूथ ब्रश मेडिकल स्टोर पर मिलते हैं। जिससे दांत और मसूड़े दोनों की सफाई हो जाती है। बच्चा जब 2 साल का हो जाये तो उसे बच्चों के लिए मिलने वाले पेस्ट से ब्रश करा सकते हैं।
पेस्ट बहुत थोड़ा लगाना चाहिए। उसे थूकना और कुल्ली करना भी सीखा देना चाहिए। पेस्ट करने के बाद कुल्ली करने के लिए उसे 5 साल की उम्र तक आपकी मदद की जरूरत होती है ।

बच्चों के दांतों की परेशानी से बचने के उपाय

Baby teeth problem ke gharelu upay
—  दांत में खुजली चलने के कारण बच्चे कुछ भी मुंह में रख कर चबाने की कोशिश करते है। जिसके कारण गन्दगी उसके मुंह में चली जाती है। यह संक्रमण का कारण बनता है।
इसके कारण बच्चे को दस्त , बुखार , भूख में कमी आदि हो सकते हैं। इस समय इस बात का विशेष ध्यान रखें की वह कोई गन्दी चीज अपने मुंह में ना रखे। यदि इसे चबाने वाला खिलौना दिया गया है तो उसे भी साफ करके ही उसे दें तथा उसे बार बार साफ करते रहें। उसे चबाने के लिए कुछ ऐसी चीज दें जिससे उसे चोट ना लगे।
—  आयुर्वेदिक स्टोर से ” दंतोद भेदगदांतक रस ” नामक गोली ले आयें। यह गोली पीस कर शहद के साथ मिलाकर दिन में दो तीन बार मसूड़ों पर साफ अंगुली की सहायता से हलके हाथ से मलें। इससे दांत निकलने में आसानी रहती है।
—  डॉक्टर बडनेरे का टीथिंग सिरप मेडिकल स्टोर से ले आयें। ये बरसों से लोकप्रिय पुराना सिरप है जो दांत निकलते समय बहुत लाभदायक होता है। लगभग सभी मेडिकल शॉप पर यह मिल जाता है। इसे आधा आधा चम्मच सुबह शाम देने से दांत निकलते समय होने वाली परेशानी में आराम मिलता है और दांत आसानी से निकलते  हैं।
—   मसूड़ों पर दिन में तीन चार बार शहद लगाने से दांत निकलते समय परेशानी कम होती है।
—  दांत निकलने की प्रक्रिया लगभग दो साल चलती है लेकिन शुरू के दांत निकलते समय बच्चे जितना परेशान होते हैं उतने बाद में नहीं होते।
—  दांत निकलने के बाद बच्चे के दांत की सफाई शुरू कर देनी चाहिए। यह नर्म कपड़े या नर्म ब्रश से की जा सकती है।
—  रात के समय बच्चे का थोड़ा पानी पिलाकर सुलाना चाहिए ताकि उसके मुंह का दूध घुल जाये और दांत में कीड़ा न लगे।
—  यदि बच्चा दूध पीते पीते सो जाये तो दूध से उसके दांत ख़राब हो सकते हैं तथा उसके कान में इन्फेक्शन भी हो सकता है। अतः नींद आने के बाद बच्चे के मुंह से बोतल की या स्तन की निपल निकाल लेनी चाहिए।
—  दांत में होने वाली खुजली से बच्चे का ध्यान हटा कर दूसरी तरफ लगाने से कुछ देर वह उस तकलीफ को भूल सकता है। उसे नए खिलौने से या अन्य तरीके से कुछ देर बहला सकते है। इससे उसकी तकलीफ कम हो सकती है।
—  कभी कभी बीमारी से भी बच्चे चिड़चिड़े हो जाते है जिसे दांत के कारण समझने की भूल हो सकती है। अतः इसका ध्यान रखें। यदि बुखार थोड़ा बढ़ जाये 100 डिग्री से ऊपर हो जाये और दो दिन से ज्यादा रहे तो डाक्टर की मदद ले लेनी चाहिए।
—  यदि बच्चे के दांत 15 महीने की उम्र होने के बाद भी नहीं निकले तो डाक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: बच्चों के दांत निकलते समय परेशानी के घरेलु उपाय – Baby Teeth Eruption
बच्चों के दांत निकलते समय परेशानी के घरेलु उपाय – Baby Teeth Eruption
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgf8jO5pd9GdpPnval2pnhzym5_BSybBNUJp6EQmS_-e-GwKlovCPj87a42guBmuqQjC9kaKgDk7XN48A5OTvqMXb331CAyIP_6h2GCQtYu_UBnmu9YiiSsg20XeZeeq-0y01XzfpZlCK8/s320/babiteeth-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgf8jO5pd9GdpPnval2pnhzym5_BSybBNUJp6EQmS_-e-GwKlovCPj87a42guBmuqQjC9kaKgDk7XN48A5OTvqMXb331CAyIP_6h2GCQtYu_UBnmu9YiiSsg20XeZeeq-0y01XzfpZlCK8/s72-c/babiteeth-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/baby-teeth-eruption.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/baby-teeth-eruption.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy