मसूड़ों से खून , पायरिया का कारण और घरेलु उपाय – Bleeding Gums Pyorrhea

मसूड़ों से खून आना एक आम समस्या है। दाँतो पर जमे प्लाक या मैल की सफाई नहीं होने पर यह टार्टर में बदल जाता है। जिसके कारण मसूड़ों में खून...


मसूड़ों से खून आना एक आम समस्या है। दाँतो पर जमे प्लाक या मैल की सफाई नहीं होने पर यह टार्टर में बदल जाता है। जिसके कारण मसूड़ों में खून व पस आना शुरू हो जाता है, यही गंभीर होने पर पायरिया बन जाता है।
शुरू में दाँतों पर पीला मैल जमने से दांत और मसूड़े के बीच जगह बन जाती है और यहाँ संक्रमण के कारण मसूड़े में सूजन पैदा हो जाती है। इसे जिंजीवाइटिस ( Gingivitis ) कहते हैै।
इलाज नहीं होने पर धीरे धीरे यह पेरिडोनटाइटिस ( Peridontitis ) नामक बीमारी में बदल जाता है। इसे ही पायरिया Payriya या पायोरिया payoriya के नाम से जाना जाता है। इसके कारण मसूड़े की हड्डी गल जाती है, दाँत गिर जाते है , मुंह से बदबू आती है। खाना पीना, बातचीत करना मुश्किल हो जाता है।
पहले पायरिया को सिर्फ दाँत या मसूड़े की बीमारी समझा जाता था। परंतु अब यह पता लगा है कि इसकी शुरुआत मुंह से होती है , लेकिन यह हार्ट अटैक , स्ट्रोक , साँस की परेशानी , पाचन की गड़बड़ी , अग्नाशय में संक्रमण आदि का कारण भी बन सकता है।
गर्भवती महिलाओं में इसके कारण समय से पहले डिलीवरी , बच्चे का जन्म के समय कम वजन आदि परेशानी पैदा हो सकती है अतः समय से पायरिया का उपचार होना आवश्यक है।

पायरिया के लक्षण – Pyorrhea Symptoms

—  ब्रश करने के दौरान या बाद में मसूड़ों से खून आना।  सेब ( apple ) , अमरुद जैसे कड़क फल जैसी चीजें दाँत से काटकर खाने पर खून आना।
—  मसूड़ों का लाल होना , सूजन आना या नरम पड़ना।
—  लगातार  मुंह से बदबू आना या मुंह का स्वाद ख़राब रहना।
—  दाँत और मसूड़े के बीच जगह अधिक बढ़ना।
—  दाँत का हिलना या अपनी जगह से खिसकना।

मसूड़ों से खून , पायरिया के कारण – Pyorrhea Reasons

पायरिया का मुख्य कारण दाँतो और मसूड़ों की सही तरीके से देखभाल नहीं करना होता है। मसूड़े और दांत के बीच की जगह में मेल या प्लाक जमा होने से यह समस्या उत्पन्न होती है। प्लाक के कारण धीरे धीरे दांत और मसूड़े के बीच जगह बढ़ती जाती है। इसमें संक्रमण हो जाता है।
संक्रमण बढ़ने पर जगह और गहरी होती चली जाती है। मसूड़े गल जाते है और उनसे खून और पस आने लगता है। दांत हिलने लग जाता है और अंत में गिर जाता है।
गलत तरीके से दांतों की सफाई या गलत तरीके से ब्रश करने से दांतों पर जमा प्लाक की सफाई नहीं हो पाती। इस वजह से समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा बहुत दबा के ब्रश करने से मसूड़े छिल सकते है।
गलत तरीके से फ्लॉस का उपयोग करने से भी मसूड़ों में चोट लग सकती है जो संक्रमण का कारण हो सकता है। ये सब पायरिया का कारण बन सकते है।
टूथ पिक का अधिक उपयोग करने से मसूड़ों को नुकसान पहुँच सकता है। टूथ पिक का गलत तरीके से काम में लेने से दांतो के बीच की जगह बढ़ती चली जाती है जिसमे खाने की वस्तु ज्यादा फंसने लगती है। यह संक्रमण बढ़ने का कारण बन सकता है।
गुटका , तम्बाकू , सुपारी , पान आदि के अधिक उपयोग से मसूड़ों में घाव हो सकते है। गुटका सुपारी आदि कड़क होने के कारण मसूड़े को नुकसान पहुँचाते है। सुपारी आदि चबाने से उसमे लगातार चोट पहुंचती रहती है और घाव बढ़ता चला जाता है। इसका परिणाम संक्रमण के रूप में सामने आता है।
धूम्रपान भी मसूड़े के लिए हानिकारक होता है। धूम्रपान के कारण क्षतिग्रस्त मसूड़ों को ठीक होने का समय भी नहीं मिल पाता और मसूड़े की कार्यक्षमता भी कम हो जाती है।
पोष्टिक भोजन लेना शरीर के प्रत्येक अंग के लिए जरुरी होता है। मसूड़े और दांतों  के स्वास्थ्य के लिए भी विटामिन , खनिज आदि से युक्त भोजन आवश्यक होता है।
इससे प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहती है और संक्रमण बढ़ता नहीं है। पौष्टिक भोजन की कमी जल्द ही मसूड़े ख़राब कर सकती है। विशेष कर विटामिन C  तथा  विटामिन K की कमी नहीं होनी चाहिए।
किसी किसी को मीठा अधिक खाने की आदत हो जाती है। इससे मुंह में एसिड अधिक बनता है जो दांतों और मसूड़ों के लिए हानिकारक होता है। यह संक्रमण का कारण बन जाता है।
माहवारी के समय , गर्भावस्था में तथा मेनोपॉज होने पर हार्मोन में बदलाव होने से मसूड़े अधिक संवेदनशील हो जाते है। जिसके कारण मसूड़ों में सूजन आ सकती है। ऐसे में ज्यादा सावधान रहने की जरुरत होती है।
डायबिटीज के कारण या कुछ अन्य बीमारी के कारण प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर मसूड़ों में संक्रमण होकर पायरिया हो सकता है।
नकली दाँत या बत्तीसी के सही फिट नहीं होने के कारण मसूड़े पर लगातार चोट लगते रहने से संक्रमण हो सकता है। मसूड़े में लगी चोट का उपचार नहीं होने पर भी परेशानी पैदा हो सकती है।
अनुवांशिकता के कारण मसूड़े यदि कमजोर हों यानि परिवार में किसी को कमजोर मसूड़े के कारण पायरिया हो तो आप भी इसके शिकार हो सकते है अतः ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।

मसूड़ों से खून , पायरिया से बचाव – Pyorrhea Prevention

—  नर्म ब्रिसल वाला ब्रश काम में लेना चाहिए। इससे सुबह और रात को सोते समय ब्रश से दाँतों की सफाई सही तरीके से करनी चाहिये। सही तरीके से ब्रश करना डेंटिस्ट से सीख लेना चाहिए। कुछ भी खाने के बाद कुल्ला करके मुंह साफ कर लेना अच्छा रहता है। इससे प्लाक नहीं जमेगा।
—  कुछ लोग जेब में या पर्स में खाने का सामान रखते है और थोड़ी थोड़ी देर में उसे मुंह में डालकर खाते रहते है। इस आदत से बचना चाहिए।
—  पौष्टिक भोजन लेना चाहिए ताकि प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और संक्रमण नहीं हो पाये।
—  तम्बाकू , गुटका , सुपारी , पान आदि न खाएं। इनकी वजह से मसूड़े क्षतिग्रस्त हो जाते है और उनमे संक्रमण हो जाता है। धूम्रपान करने से  भी मसूड़े ख़राब होते है अतः सिगरेट बीड़ी आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
—  नकली दाँत या नकली बत्तीसी काम ले रहे है तो चेक करवा लें कही इसके कारण मसूड़े को चोट तो नहीं पहुँच रही है।
—  हर छः महीने में डेंटिस्ट के पास जाकर दाँत और मसूड़े चेक करवा लेने चाहिए।

मसूड़ों से खून , पायोरिया के घरेलु नुस्खे

pyorrhea ke Gharelu Upay

पायोरिया के लिए मंजन – Manjan For Payriya

सेंधा नमक                               – 30 ग्राम
बादाम का जलाया हुआ छिलका        – 10 ग्राम
कपूर                                       – 1 ग्राम
काली मिर्च                                 – 5 ग्राम
फिटकरी भस्म                             – 2 ग्राम
अकरकरा                                  – 2 ग्राम
लौंग                                        – 2 ग्राम
इन सबको मिलाकर बारीक पीस लें। इस मंजन को सुबह शाम दांतों पर हलके हाथ से मलें। कम से कम आधा घंटे रखने के बाद ही कुल्ला करें। इससे पायोरिया ठीक होता है। मसूड़ों से खून आना बंद होता है।
—  सेंधा नमक बारीक पीस कर कपडे से छान लें। इसमें से तीन चुटकी नमक हथेली में लेकर इसमें सरसों का तेल मिलाकर पतला लेप बना लें। अंगुली की मदद से इसकी बहुत हलके से मसूड़ों पर मालिश करें।
फिर हलके गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। कुछ दिन नियमित इस प्रकार रोजाना दिन में दो बार मालिश करने से मसूड़ों की सूजन , मसूड़ों में टीस चलना बंद होता है तथा फूले मसूड़ों से खून गिरना बंद होता है।
—  सरसों के तेल व हल्दी का बारीक पाउडर मिलाकर रात को सोते समय नियमित कुछ दिन हलके हाथ से मालिश करने से मसूड़े दर्द करना , मसूड़ों में खून आना आदि में बहुत लाभ होता है।
—  कैस्टर ऑइल में कपूर मिलाकर लगाने से मसूड़ों से खून आना बंद होता है।
—  नारंगी के छिलके सूखा लें। इन्हें पीस कर बारीक चलनी से छान लें। इस चूर्ण से सुबह शाम नियमित मंजन करने से पायरिया ठीक हो जाता है।
—  अमरुद के ताजा पत्ते चबाने से मसूड़े और दांत मजबूत होते है मसूड़ों से खून आना बंद होता है। पत्ते निगलना नहीं है , थूक देना है।
—  आधा चम्मच शहद में दो बूँद नींबू का रस मिलाकर मसूड़ों पर लगाने से मसूड़ों से खून निकलना बंद होता है।
—  अनार के फूल तथा अनार के पत्ते छाया में सुखा कर बारीक पीस लें। इसे मंजन की तरह सुबह शाम उपयोग में लेने से मसूड़ों से खून व पीप आना बंद होता है।
—  आम की गुठली की गिरी को बारीक पीस कर मंजन की तरह सुबह शाम काम में लेने से पायोरिया ठीक होता है।
—  सुबह खाली पेट पालक का रस और गाजर का रस मिलाकर नियमित पीने से पायोरिया ठीक होता है। पालक को कच्चा ही चबाकर खाने से भी लाभ होता है।
—  तिल के तेल से गण्डूष क्रिया ( Gandush Kriya ) करने से मसूड़े मजबूत होते है और पायरिया ठीक होता है। इस क्रिया के लिए दो चम्मच तिल का तेल (Sesame Oil ) मुंह में भर लें। इसे  4 -5 मिनट तक मुंह में घुमाते रहें, फिर थूक दें। इससे मुंह के सभी प्रकार की समस्या में आराम मिलता है।

मसूड़े , पायोरिया तथा दाँतों  के लिए आयुर्वेदिक मंजन –

Ayurvedik Manjan ghar par banaye
दालचीनी , काली मिर्च , भुना हुआ धनिया , भुना हुआ नीला थोथा , कपूर कचरी , सेंधानमक , मस्तगी , चोपचीनी -सभी 10- 10 ग्राम। पपड़िया कत्था – 20 ग्राम , माजूफल – 5 नग।
( पंसारी के यहाँ ये सभी वस्तुएं मिल सकती है )
इन सबको मिलाकर बारीक पीस लें। बारीक चलनी से छानकर किसी बोतल में भरकर कर रख लें। यह मंजन नियमित रूप से सुबह शाम उपयोग करने से दाँत और मसूड़े लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ बने रहते है। इससे पायरिया भी मिटता है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: मसूड़ों से खून , पायरिया का कारण और घरेलु उपाय – Bleeding Gums Pyorrhea
मसूड़ों से खून , पायरिया का कारण और घरेलु उपाय – Bleeding Gums Pyorrhea
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEje19yob-cfYBRtzsckxH1LqgMWTEtaPVnrxN4VDBsqJRC25L279DmgpT3dpXB-t3C3C4bt4MnmnmB_wn3cm8BG6kHReKM_VlgSgUedJtHPuC73dotV7I1EsUpK_7zGEEeTnHmAnFO-Ebk/s320/payriaa-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEje19yob-cfYBRtzsckxH1LqgMWTEtaPVnrxN4VDBsqJRC25L279DmgpT3dpXB-t3C3C4bt4MnmnmB_wn3cm8BG6kHReKM_VlgSgUedJtHPuC73dotV7I1EsUpK_7zGEEeTnHmAnFO-Ebk/s72-c/payriaa-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/bleeding-gums-pyorrhea.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/bleeding-gums-pyorrhea.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy