गाजर गोभी शलजम का मिक्स अचार – Carrot Cauliflower Turnip Pickle

गाजर गोभी शलजम का अचार Gajar gobhi shaljam ka achar सर्दी के मौसम में बनाये जाने वाले स्वादिष्ट अचारों में से एक है। आइये जानें इसे बन...


गाजर गोभी शलजम का अचार Gajar gobhi shaljam ka achar सर्दी के मौसम में बनाये जाने वाले स्वादिष्ट अचारों में से एक है। आइये जानें इसे बनाने की विधि।
सर्दी के मौसम में सब्जियों का भरपूर आनंद लिया जाता है परंतु मौसम जाने के बाद इनकी कमी महसूस होती है। इनका अचार बनाकर बाद में भी इन्हें अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है।
ये बहुत स्वादिष्ट और लाभदायक अचार होता है। इसके उपयोग से गाजर गोभी शलजम के सभी पोष्टिक तत्व का लाभ ले सकते है। गाजर गोभी शलजम का मिक्स अचार बनाने की विधि इस प्रकार है :

गाजर गोभी  शलजम के अचार की सामग्री

गाजर                                  400  ग्राम
फूलगोभी                              400  ग्राम
शलजम                                250  ग्राम
अदरक                                     4  इंच
लहसुन                                   50  ग्राम
मेथी                                     2  चम्मच
सौंफ                                    2  चम्मच
राई                                      3  चम्मच
कलौंजी                           1 /2     चम्मच
गरम मसाला                           1   चम्मच
कालीमिर्च                                10  पीस
लौंग                                        3  पीस
दालचीनी                                 1/2  इंच
बड़ी इलायची                               1  पीस
हल्दी                                     1   चम्मच
लाल मिर्च                                डेढ़ चम्मच
गुड़                                      150  ग्राम
सिरका                               4  बड़े चम्मच
सरसों का तेल                               1  कप
नमक                                    स्वादानुसार

गाजर गोभी  शलजम के अचार की विधि

—  गाजर , गोभी , शलजम को पानी से अच्छी तरह धो लें।
—  गाजर व शलजम को छीलकर लम्बा काट लें।
—  गोभी बड़ी बड़ी काट लें या हाथ से ही टुकड़े कर लें।
—  एक चौड़े मुँह के बर्तन में छः गिलास पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रखें।
—  जब पानी उबलने लगे तो इसमें सारी सब्जियां डाल दें व दो मिनिट बाद ढ़क्कन लगाकर गैस बन्द कर दें।
—  दस मिनिट बाद छलनी से सारी सब्जियां छानकर पानी निकाल दें।
—  जब सब्जियों का पानी निथर जाए तब इन ब्लांच की हुई सब्जियों को एक कपड़े पर फैलाकर धूप में तीन घण्टे के लिए रख दें ताकि सब्जियो की सारी नमी निकल जाए।
—  राई , मेथी व सौंफ को दरदरा पीस कर रख लें।
—  बड़ी इलायची , लौंग , कालीमिर्च व दालचीनी को भी दरदरा पीसकर रख लें।
—  गुड़ को बारीक़ काटकर सिरका में डालकर गुड़ पिघलने तक गर्म करें। गुड़ पिघल जाने पर इसे छानकर रख लें।
—  लहसुन व अदरक को बारीक़ पीसकर पेस्ट बना लें।
—  कढ़ाई में तेल डालकर तेज गर्म करें अब गैस बन्द कर दें। जब तेल थोड़ा ठंडा हो जाये तो गैस वापस चालू करे व धीमी आंच पर लहसुन अदरक का पेस्ट डालें व हिलाते हुए भूने।
—  अदरक लहसुन भुनने के बाद राई , मेथी , सौंफ व कलौंजी डालकर भूने।
—  इसमें सभी ब्लांच की हुई सब्जियां डाल दें।
—  सब्जियां डालने के बाद हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला दें ।
—  इसमें तैयार गुड़ सिरके का घोल मिला दें।
—  गैस को तेज करके पांच मिनिट हिलाते हुए पकायें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।
—  अब इसमें गरम मसाला व तैयार पिसी हुई कालीमिर्च , दालचीनी , लौंग व बड़ी इलायची का पाउडर  डालकर हिलायें।
—  गैस बंद कर दें।
—  गाजर गोभी शलगम का खट्टा मीठा स्वादिष्ट अचार तैयार हैं।
—  ठंडा होने पर कांच की बरनी में भरकर रख दें।
—  चार पाँच दिन में मसाला सब्जियों में अच्छी तरह जज्ब हो जाता है। तब असली स्वाद उभर कर आता है।

गाजर गोभी  शलजम का अचार टिप्स

Achar Tips
—  सब्जियां ताजी होनी चाहिए।
—  सब्जियां छोटे साइज़ में नहीं काटें।
—  आप चाहें तो बिना लहसुन के भी बना सकते हैं।
—  गर्म मसाले के साथ ताजा मोटी पिसी हुई कालीमिर्च ,दालचीनी , बड़ी इलायची व लौंग डालने से अचार अधिक स्वादिष्ट बनता हैं।
—  सब्जियों को पानी में डालकर कर पकाना नहीं हैं सिर्फ ब्लांच करनी हैं।
—  सब्जियों को धूप में इतना सुखाये की नमी निकल जाये यदि धूप में सुखाना संभव ना  हो तो पंखे की हवा में भी नमी निकलने तक सूखा सकते है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: गाजर गोभी शलजम का मिक्स अचार – Carrot Cauliflower Turnip Pickle
गाजर गोभी शलजम का मिक्स अचार – Carrot Cauliflower Turnip Pickle
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjil8phzYDoN9cKKRjb6mIyZdGis6N87gtEGjJqNt_iT_CMzGhpPZGDPuqBpqEwj1qd2RK56BVkqUAeyFJOsbghNLbM_923YRyoE5BkQ65pjC7p9wOf8lc0Ma9G83uhBC2HSKPG-j1hyphenhyphenbA/s320/gajarmiksachar-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjil8phzYDoN9cKKRjb6mIyZdGis6N87gtEGjJqNt_iT_CMzGhpPZGDPuqBpqEwj1qd2RK56BVkqUAeyFJOsbghNLbM_923YRyoE5BkQ65pjC7p9wOf8lc0Ma9G83uhBC2HSKPG-j1hyphenhyphenbA/s72-c/gajarmiksachar-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/carrot-cauliflower-turnip-pickle.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/carrot-cauliflower-turnip-pickle.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy