कान की सफाई करें या नहीं – Cleaning of ear

कान की सफाई करते रहना कई लोगों की आदत होती है। कान की सफाई के लिए माचिस की तीली , कॉटन बड , पेंसिल , धातु के पतले तार या अंगुली कुछ भी...


कान की सफाई करते रहना कई लोगों की आदत होती है। कान की सफाई के लिए माचिस की तीली , कॉटन बड , पेंसिल , धातु के पतले तार या अंगुली कुछ भी कान में डालकर सफाई करने की कोशिश करते अक्सर कई लोग दिख जाते हैं। कान से निकलने वाले वेक्स को गन्दगी समझ कर खुश होते हैं कि हमने बड़ी अच्छी सफाई की है।
क्या इसकी आवश्यकता है ? क्या कान की सफाई करनी चाहिए ? आइये जानते है –
सफाई से रहना अच्छी बात है और जरुरी भी है लेकिन शरीर में कुछ अंगों की सफाई स्वतः होती रहती है जिसमे से कान भी एक है। कान के अंदर मौजूद ग्रंथिया चिकना मोम जैसा पदार्थ बनाती हैं जिसे सेरुमन Cerumen कहते हैं। आम बोलचाल की भाषा में इसे ईयर वेक्स के नाम से जाना जाता है।
ईयर वैक्स का रंग कुछ लोगों में हल्का होता है और कुछ में गहरा । गहरे रंग का मतलब यह नहीं होता कि वो बहुत समय से जमा हुआ था। कुछ लोगों के कान में वेक्स अधिक बनता है और कुछ लोगों के कम।
ईयर वेक्स कान में धूल , मिट्टी , कचरा , बाहरी कण आदि जाने से बचाने की शरीर की प्राकृतिक व्यवस्था है ताकि कान के पर्दे को कोई नुकसान नहीं हो। यह कान के अंदर की त्वचा को संक्रमण तथा पानी से बचाने का काम भी करता है।
थोड़ा थोड़ा करके यह वेक्स कान से अपने आप बाहर निकलता रहता है और अंदर की सफाई होती रहती है। कान से वेक्स के बाहर आने पर उसे साफ किया जा सकता है। कान में यह पदार्थ ना हो तो कान की नली रूखी सूखी होकर उसमें संक्रमण हो सकता है।
जब किसी कारण से कान में आवश्यकता से अधिक वेक्स बनता है तो वह इकठ्ठा होकर ठोस हो जाता है। इसे साफ करने की कोशिश में या ईयरबड आदि कान में डालने से यह वेक्स अंदर जाकर कान बंद कर सकता है। इस वजह से सुनाई देना कम हो सकता है।
यदि यह वेक्स कान के पर्दे के संपर्क में आ जाता है इससे दिक्कत होने लगती है और चक्कर भी आ सकते हैं। खड़े हों तो भी हिलने जैसा अहसास भी हो सकता है। कान में खुजली चलती हो या कान बहता हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। उचित उपचार से समस्या आसानी से ठीक हो जाती हैं। जल्दी इलाज नहीं करवाने पर समस्या बढ़ सकती है और सुनाई देना बंद भी हो सकता है।

ईयर वेक्स से कान बंद कब और क्यों होते हैं

kan me mel se kan band
—  कुछ लोगों में प्राकृतिक रूप से ही कान में अधिक वेक्स बनने की प्रवृति होती है। लेकिन अधिक वेक्स बनने से कान बंद नहीं होते। वेक्स को अनुचित तरीके से घर पर निकालने के  प्रयास में जरूर कान बंद हो जाते हैं , क्योकि वेक्स के अंदर चले जाने की संभावना अधिक होती है।
—  ईयर फोन , हियरिंग एड , ईयर प्लग आदि के अधिक इस्तेमाल से वेक्स बाहर नहीं निकल पाता और इस वजह से यह इकठ्ठा होकर ठोस हो जाता है। इससे परेशानी होने लग जाती है। इसके अलावा ईयर फोन साझा करने से भी संक्रमण होने की संभावना होती है। इस वजह से भी वैक्स अधिक बन सकता है , जिससे कान बंद हो सकते हैं ।
—  कान में चोट आदि लगने पर संक्रमण से बचने के लिए वैक्स अधिक बन सकता है।
—  रोजाना अंदर तक ईयर बड या माचिस की तीली आदि से कान की सफाई करने से कान में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है और इसके कारण अधिक वैक्स भी बनने लगता है।

कान में वेक्स इकठ्ठा होने के लक्षण

Kan me mel jama hona
—  कान ठसा हुआ या बंद सा महसूस होना
—  कान में दर्द होना
—  कान में घंटी या सीटी बजने जैसी आवाजें आना
—  कान से कुछ समय सुनाई देना बंद हो जाना।
यदि इस प्रकार के लक्षण महसूस हों तो कान में वेक्स चेक करवा लेना चाहिए। यदि वेक्स की वजह से ये परेशानी हो रही हो तो सामान्यतया वेक्स को निकलवाने के बाद ये दिक्कत दूर हो जाती हैं।

 कान में वेक्स इकठ्ठा होने के नुकसान

kan me mel hone se nuksan
कान में ज्यादा वेक्स इकठ्ठा हो जाये तो सफाई करवा लेनी चाहिए अन्यथा उसमे संक्रमण होकर परेशानी बढ़ने की संभावना होती है। सफाई नहीं करवाने से ये परेशानियाँ हो सकती हैं –
—  कान में तेज दर्द या लगातार थोड़ा दर्द बने रहना।
—  कान बहना
—  बुखार
—  कान से बदबू आना
—  चक्कर आना
इन लक्षणों के अन्य कारण भी हो सकते हैं अतः डॉक्टर से संपर्क कर लेना ठीक रहता है ; ताकि पता चल सके कि मुख्य कारण क्या हैं। सर्दी जुकाम या बुखार आदि के कारण भी कान में दर्द हो सकता है। खुद से उपचार करना सही नहीं होता है।

कान में वेक्स जमा हो तो क्या करें क्या नहीं

kan me wax hone par kya kare
—  खुद वेक्स निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए अन्यथा वेक्स अंदर जाकर कान को अधिक नुकसान होने , संक्रमण होने तथा कम सुनाई देने की वजह बन सकता है।
—  सड़क पर बैठे हुए कान साफ करने वालों से कान साफ नहीं करवाने चाहिए। यह कान में चोट या संक्रमण की वजह बन सकता है।
—  कान में तेज हवा नहीं करवानी चाहिए। कान के पर्दे को नुकसान हो सकता है।
—  बालों में रुसी या डैंड्रफ होने पर इससे कान में भी संक्रमण हो सकता है। ऐसी स्थिति में डैंड्रफ मिटाने के उपाय करने चाहिए।

कान में पानी जाने से कैसे बचें

Water in ear
नहाते समय कान में पानी के छपाके नही मारने चाहिए। सिर्फ बाहर से कान साफ करना पर्याप्त होता है। कान में अंदर पानी नहीं जाये ऐसी कोशिश रखनी चाहिए। नहाने जाते समय रुई लगाकर भी पानी जाने से रोका जा सकता है। स्विमिंग पूल में नहाते समय भी कान ढकने वाले कैप लगा लेने चाहिए।

हवाई यात्रा के समय कान बंद या दर्द

Ear pain in flight
हवाई यात्रा करते समय कान में दर्द हो सकता है या कान बंद सा हो जाता है । यह हवा का दबाव तेजी से बदलने के कारण होता है। इससे बचने की कुछ उपाय इस प्रकार हैं –
—  उबासी लेने , कुछ चबाने या निगलने से आराम मिलता है।
—  हवाई जहाज जब टेकऑफ कर रहा हो या लेंड कर रहा हो तब सोना नहीं चाहिए।
—  ऐरोप्लेन में सफर के दौरान कान में लगाने के विशेष प्रकार के प्लग बाजार में उपलब्ध है जो दबाव तथा शोर को संतुलित करके कान को तकलीफ से बचाते हैं। ऐसे ईयर प्लग का उपयोग किया जा सकता है।
—  मुंह और नाक बंद करके हल्के से हवा बाहर निकालने का दबाव बनाने से बंद कान खुल जाता है। जुकाम हो तो ऐसा ना करें।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: कान की सफाई करें या नहीं – Cleaning of ear
कान की सफाई करें या नहीं – Cleaning of ear
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiJaD6KcaBQA9KBwyYNKRRoB4KmIU0V8tExVly7P8S4Ynk5oAubf8b1r8N2mllgnPDEEzie6eHmK6vfLPP3xA_zErE2JxQf5DBD_3Z-qeDkSyOWqSBIO_kgcAmOr1dMMu_602Pj1yL53dM/s320/kansafai-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiJaD6KcaBQA9KBwyYNKRRoB4KmIU0V8tExVly7P8S4Ynk5oAubf8b1r8N2mllgnPDEEzie6eHmK6vfLPP3xA_zErE2JxQf5DBD_3Z-qeDkSyOWqSBIO_kgcAmOr1dMMu_602Pj1yL53dM/s72-c/kansafai-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/cleaning-of-ear.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/cleaning-of-ear.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy