अच्छी और बुरी आदतों का गृह नक्षत्रों पर असर और दूसरा नजरिया – Habits

आदत का मतलब है वह काम जो हम बार बार और रोज करते हैं। कुछ आदत अच्छी होती हैं और कुछ बुरी। बुरी आदतों से नुकसान होता है। आदत बुरी हो और ...


आदत का मतलब है वह काम जो हम बार बार और रोज करते हैं। कुछ आदत अच्छी होती हैं और कुछ बुरी। बुरी आदतों से नुकसान होता है। आदत बुरी हो और उससे हमें या किसी दूसरे को कुछ नुकसान पहुँचता हो तो उसमे बदल लेना ठीक होता है।
शास्त्रों के अनुसार मनुष्य द्वारा किये गये कार्य शुभ या अशुभ फल देने वाले होते हैं और उनसे गृह नक्षत्र प्रभावित हो सकते हैं। इन कार्यों में दैनिक जीवन की आदतें भी शामिल हैं। शास्त्रों में बताई गई ऐसी ही कुछ बातों का यहाँ उल्लेख किया गया है और उन्हें एक दूसरे नजरिये से देखने की कोशिश की गई है जिससे आप भी जरूर सहमत होंगे।
कुछ लोग पश्चिमी सभ्यता की नक़ल करते हुए भारतीय संस्कृति की बातों को सिरे से नकार देते हैं क्योंकि वे विज्ञान के इस युग में धर्म या शास्त्रों में विश्वास नहीं करते ।
हो सकता है कि कुछ बातें गले नहीं उतरती हों लेकिन शास्त्रों की कुछ बातें किसी धर्म विशेष वाले व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानव सभ्यता के लिए लाभदायक हैं । इसी प्रकार की कुछ आदतों का यहाँ उल्लेख किया गया है जिन्हे बदल लेने या अपनाने से फायदा ही होगा ।

कहीं भी थूंकने से नुकसान

Thukne ke nuksan
शास्त्रों के अनुसार कहीं भी थूंकने की आदत से यश , सम्मान नहीं मिलता और मिलता भी है तो टिकता नहीं है। इससे सूर्य गृह पर दुष्प्रभाव पड़ता है जो नुकसानदायक हो सकता है।

दूसरा नजरिया :

थूँकने से हवा में हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया को फैलने और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को बीमारी लगने का खतरा पैदा होता है।
जैसे किसी को फ्लू हुआ है और वह व्यक्ति यहाँ वहाँ थुंकता है तो इससे दूसरे व्यक्ति को भी फ्लू हो सकता है। इसी तरह कई बीमारियाँ एक से दूसरे को लग सकती हैं।
इसके अलावा थूंक या लार में ऐसा कोई नुकसानदायक तत्व नहीं होता जिसे शरीर से बाहर निकलने की जरुरत हो। अतः थूँकना शरीर की कोई मूलभूत जरुरत नहीं है। अतः यह आदत गन्दी हो और इसे तुरंत छोड़ लेना चाहिए।
किसी विशेष मजबूरी के चलते थूँकना पड़े तो वाश बेसिन जैसी जगह थूँकना चाहिए और पानी डालकर सफाई भी कर देनी चाहिए। कुछ लोगों को खंखार कर गले से कफ निकाल कर थूँकने की आदत होती है। इससे गले को फायदे की जगह नुकसान होता है।
सुबह गार्डन में घूमने जाते है तो वहाँ भी थूँकना चालू रहता है । इससे दूसरे लोगों को बहुत परेशानी होती है। इसी प्रकार कुछ लोग गुटका खाकर यहाँ वहाँ थूँकते रहते है जिसे सम्मान की दृष्टि से तो कोई नहीं देख सकता।

थाली में झूठा छोड़ना और बर्तन वहीं छोड़ देने के नुकसान

Jhutha chhodne ke nuksan
थाली में झूठा छोड़ने से सभी ग्रहों पर विपरीत असर होता है विशेष कर गुरु और शनि पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है । इससे कुछ ना कुछ समस्या हमेशा खड़ी रहती है। समय और पैसा कहाँ चला जाता है पता ही नहीं चलता।
खाना खाने के बाद थाली वहीं पर छोड़ने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। मानसिक शांति छिन जाती है और कई प्रकार की अड़चने आने लगती हैं।

दूसरा नजरिया :

धरती पर उपलब्ध अन्न या जल एक सीमित मात्रा में हैं। इनका सदुपयोग करने पर ही इनका लाभ मिलता रहेगा अन्यथा आज जो सुविधा आसानी से मिल रही है उसे प्राप्त करने के लिए बड़े संघर्ष भी करने पड़ सकते हैं।
विश्व भर में कई लोग ऐसे हैं जिन्हे भूखे पेट रहना पड़ता है क्योंकि कुछ लोग अन्न या खाने पीने के सामान को व्यर्थ फेंक देते है। अतः जूठा छोड़ना एक प्रकार से किसी दूसरे व्यक्ति का खाना छीनने के सामान है। इसलिए यह आदत बदल लेनी चाहिए। थाली में उतना ही खाना लेना चाहिए जिसे खा सकें और जूठा न छोड़ना पड़े।
परिवार में महिलाओं पर थाली उठाकर रखने और साफ करने की  जिम्मेदारी आ जाती है। कोई और आपकी झूठी थाली उठाये यह ठीक नहीं है। यदि आप बीमार हैं या असक्षम हैं तो अलग बात है अन्यथा खाने खाने के बाद खुद की थाली खुद ही उठा कर यथास्थान रखनी चाहिये।
आपका यह छोटा सा प्रयास घर के काम में अच्छी मदद साबित हो सकता है और यह एक दूसरे के प्रति सम्मान दर्शाने का माध्यम बन सकता है। रिश्तों में सम्मान होने सम्बन्ध मजबूत होते हैं।
आप किसी के यहाँ मेहमान बन कर भी जाएँ और थाली खुद उठाकर रखें या सिर्फ पूछ लें की थाली कहाँ रखनी है तो यह अच्छा ही लगेगा। इससे मेजबान की नजर में आपकी कद्र बढ़ जाती है।

घर आये मेहमान या पानी मांगने वाले को पानी पिलाने के फायदे

Ghar aane vale ko pani pilane ke fayde
घर पर आये किसी भी व्यक्ति को पानी जरूर पूछे और उसे स्वच्छ पानी पिलायें। पानी पिलाने से आप चन्द्रमा और राहु का सम्मान करते हैं और राहु की वजह से कभी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

दूसरा नजरिया :

पानी शरीर की मूलभूत आवश्यकता है। प्यास लगने पर पानी न मिले तो हालत बुरी हो सकती है। इसे सभी ने कभी न कभी महसूस किया हुआ होता है। अतः मानवीय संवेदना आप में है तो आप पानी जैसे चीज के लिए किसी को मना नहीं कर पाएंगे।
पानी पीने के बाद सामने वाला व्यक्ति के मन में आपके प्रति आदर के भाव आयेंगे और आपको मानसिक ख़ुशी और संतुष्टि अवश्य हासिल होगी। किसी की मदद करके मिलने वाली संतुष्टि और उसके शारीरिक लाभ वैज्ञानिक भी स्वीकार कर चुके हैं।
इस लाभ को प्राप्त करने का इतना आसान तरीका शायद ही कोई होगा। अतः कोई भी पानी मांगे चाहे वो नौकर , भिखारी या फटीचर हाल वाला व्यक्ति ही क्यों न हो उसे पानी जरूर पिलायें।
प्यासे को पानी पिलाने के फायदे

घर में पौधे लगाने और उन्हें पानी देने के फायदे

plant ko pani dene ke fayde
जिस घर में रोजाना पौधों को पानी दिया जाता है वहां परेशानियों का सामना करने की हिम्मत बढ़ती है और संकट का जल्दी समाधान होता है। इस तरीके से हम चन्द्रमा , शुक्र और बुद्ध का सम्मान करते हैं।

दूसरा नजरिया :

पेड़ पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं यह हम बचपन से सुनते आये हैं। तुलसी का पौधा घर में लगाना , उसकी पूजा करना ये हमारी संस्कृति का हिस्सा है। तुलसी के पौधे के पास थोड़ी देर रहने मात्र से उसमें से निकलने वाले तत्व शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं।
तुलसी के पत्ते बहुत सी बीमारियों में दवा का काम करते हैं। पौधों को पानी देने से सुकून का अहसास होता है। हरा रंग मन को भी हरा कर देता है।

रोजाना खाली हाथ घर लौटने के नुकसान

Khali hath ghar jane ke nuksan
रोज खाली हाथ घर आने से धीरे धीरे उस घर की लक्ष्मी चली जाती है और दरिद्रता आती है। घर के सदस्यों में निराशा के भाव आने लगते हैं। अतः घर लौटते समय कुछ ना कुछ सामान घर के लिए जरूर ले लेना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि और धन हमेशा बढ़ता रहता है।

दूसरा नजरिया :

घर में पुरानी चीजों का निकलते रहना और नई चीजें आते रहने से उमंग और उत्साह का वातावरण बना रहता है। परिवार के सदस्यों के साथ हर चीज का एक अलग ही आनंद प्राप्त होता है , चाहे वो खाना पीना हो या घूमना फिरना ।
फल , सब्जी , मिठाई आदि लौटते समय घर के लिए ले जाने से परिवार के सदस्य खुश होते हैं और इस बहाने घर के सदस्यों की मदद भी हो जाती है। इससे घर के सदस्यों के आपसी सम्बन्ध प्रगाढ़ होते हैं।

सुबह उठने के बाद बिस्तर नहीं समेटने से नुकसान

chadar bistar theek na karne ke nuksan
बिस्तर से उठने के बाद भी यदि बिस्तर , चादर , कम्बल बिखरे हुए रहें तो खर्चे अनावश्यक रूप से बढ़ जाते हैं। दिनचर्या अस्त व्यस्त रहती है। कोई काम सही तरीके से नहीं हो पाता। अतः चद्दर , तकिये , कम्बल आदि सुबह उठते ही समेट देने चाहिए।
बिस्तर

दूसरा नजरिया :

सुबह उठते ही बिस्तर समेट देने से आपका दिमाग अगले काम की तरफ पूर्णतया केंद्रित हो जाता है। यह असल में टाइम मैनेजमेंट का एक हिस्सा है। इससे आप समय से तैयार हो पाते हैं। शांति पूर्वक नाश्ता आदि ले पाते है।
अपने जरुरी पेपर्स ,फोन , चाबियाँ आदि साथ लेना नहीं भूलते। बिस्तर नहीं समेटने से उसी में घुसे रहने की इच्छा होती रहती है। इससे दिनचर्या लेट हो जाती है। आप अपने काम के लिए सही समय पर पहुँच नहीं पाते। जल्दबाजी में कुछ न कुछ गड़बड़ होने की संभावना अधिक होती है।

जूते चप्पल इधर उधर फैला का रखने के नुकसान

shoes sahi jagah na rakhne ke nuksan
शास्त्रों के अनुसार इस आदत के कारण शनि और चन्द्रमा पर बुरा असर होता है। शत्रु बहुत परेशान करते हैं। बिना वजह लोग परेशानी पैदा करते रहते है। अतः चप्पल जूते आदि यथा स्थान जमा कर रखने चाहिए।

दूसरा नजरिया :

जूते चप्पल पहन कर बाहर घूमने के कारण उनके साथ गन्दगी और बैक्टीरिया के घर में आने की सबसे ज्यादा सम्भावना होती है। अतः इसका ध्यान रखना बहुत जरुरी है कि ये यथा स्थान रखे गए हो अन्यथा पूरे घर में गन्दगी फ़ैल जाती है।
बाहर से आने पर शूज़ खोल कर शू रेक में रखने के बाद घर के अंदर जाना इसका समाधान है। अगली बार आपके बाहर जाते समय तुरंत आपको अपने शूज़ मिल जाते है। बाहर जाते समय यदि जूते नहीं मिलते तो चिड़चिड़ाहट होने लगती है इसके कारण आगे के काम डिस्टर्ब हो सकते है।
अतः अच्छी आदतें जरूर अपनायें , चाहे वो कहीं से भी जानने को मिलें। इससे सिर्फ स्वास्थ्य ही ठीक नहीं रहता बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत बने रहते हैं।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: अच्छी और बुरी आदतों का गृह नक्षत्रों पर असर और दूसरा नजरिया – Habits
अच्छी और बुरी आदतों का गृह नक्षत्रों पर असर और दूसरा नजरिया – Habits
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiZ1KOjIrZVrW64Hxr4aja2vrFJ0lOQ4D1N3tvPM-b2SdazLb3Tk1843NgdJ6GcKKFYtBNhymQ-BU5OELc-fU-bo2iDAvtLzTqJaoe7-AIWdTrOOxRfVI9fhvIh5LeNiMpJxsHI91LTnUQ/s320/aadat-grah-nakshatr-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiZ1KOjIrZVrW64Hxr4aja2vrFJ0lOQ4D1N3tvPM-b2SdazLb3Tk1843NgdJ6GcKKFYtBNhymQ-BU5OELc-fU-bo2iDAvtLzTqJaoe7-AIWdTrOOxRfVI9fhvIh5LeNiMpJxsHI91LTnUQ/s72-c/aadat-grah-nakshatr-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/habits.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/habits.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy