सोयाबीन के फायदे नुकसान और इसे कैसे खायें – How to use soyabean

सोयाबीन soyabean से सभी लोग परिचित है। शाकाहरी लोगों के लिए हाई-प्रोटीन डाइट में सोयाबीन के उपयोग की बहुत चर्चा होती है। सोयाबीन का उप...


सोयाबीन soyabean से सभी लोग परिचित है। शाकाहरी लोगों के लिए हाई-प्रोटीन डाइट में सोयाबीन के उपयोग की बहुत चर्चा होती है। सोयाबीन का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। इससे दूध , दही , पनीर आदि बनाये जा सकते है।
सोयाबीन से पनीर बनाया जाता है जिसे टोफू  Tofu कहते हैं । सोयाबीन की बड़ी Soya Chunks का उपयोग कई प्रकार की डिशेज और सब्जी बनाने में किया जाता है। खाने में इनका उपयोग आजकल बहुत बढ़ गया है। ये सभी चीजें बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। सोयाबीन के तेल का उपयोग दुनिया भर में खाना बनाने में होता है।
ये सभी प्रोटीन से भरपूर होते है। शाकाहारी लोगों के लिए ये प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं। विश्व भर में  Soyabean खाने में काम लिया जाता है।
चीन में इसका उपयोग हजारों सालों से होता आ रहा है। जापान में इससे मिसो Miso नामक सूप बनाया जाता है , जिसे रोजाना चावल के साथ नाश्ते में खाया जाता है। Soyabean से टेम्पेह Tempeh बनाया जाता है, जिसका कई देशों में खाने में उपयोग होता है।
Soyabean को कभी लाभदायक बताया जाता है और कभी नुकसानदेह । इस बारे में बहुत कन्फयूजन रहता है। Soyabean फायदेमंद भी हो सकता है और नुकसानदायक भी अतः इसका उपयोग सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। आइये जानते है Soyabean ke fayde nuksan  तथा सोयाबीन का उपयोग किस प्रकार करना चाहिए।

सोयाबीन के पोषक तत्व – Soyabean Nutrients

सोयाबीन में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है। शाकाहारी भोजन में प्रोटीन का यह सर्वश्रेष्ठ स्रोत है। इसमें शरीर के लिए जरुरी सभी प्रोटीन Essential amino acid मौजूद होते हैं।
इसके अलावा यह विटामिन , कार्बोहाइड्रेट , फाइबर तथा कई प्रकार के खनिज से भरपूर होता है। इसमें विटमिन K  , राइबोफ्लेविन , फोलेट , विटामिन बी 6 , थायमिन , विटामिन C , तथा खनिज के रूप में आयरन , मेगनीज , फॉस्फोरस, कॉपर , पोटेशियम , मेग्नेशियम , मेगनीज , ज़िंक , सेलेनियम तथा कैल्शियम पाए जाते हैं।
कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट भी इसमें होते हैं। Soyabean  श्रेष्ठ प्रोटीन , कार्बोज और वसा युक्त एक उत्कृष्ट आहार है।सोयाबीन
सोयाबीन में लेसिथिन नामक तत्व होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह तत्व हृदय के लिए भी लाभदायक होता है।
मांस , मछली आदि प्रोटीन वाले आहार में न्यूक्लिओ नामक प्रोटीन होता है। इससे यूरिक एसिड बनता है । यूरिक एसिड के कारण गठिया जैसे रोग हो जाते हैं। सोयाबीन में न्यूक्लिओ नहीं होता अतः इसका प्रोटीन अच्छा होता है।
Soyabean के कार्बोज में स्टार्च और शर्करा कम होती है इसलिए डायबिटीज और अधिक वजन के लोगों के लिए भी यह उपयुक्त होता है।
सोयाबीन के तेल में लाभदायक पाली सैचुरेटेड , अनसैचुरेटेड फैट , ओमेगा 3 तथा ओमेगा 6  फैटी एसिड होते हैं। Soyabean ke tel  में घुलनशील विटामिन A  , D , E  तथा K  पर्याप्त मात्रा में होते है। यह एकमात्र ऐसा वनस्पति तेल है जिसमे विटामिन A पर्याप्त मात्रा में होता है।

सोयाबीन के फायदे  – Soyabean Benefits

मेटाबोलिज्म

मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया में प्रोटीन आवश्यक होता है। प्रोटीन शरीर की प्रत्येक कोशिका के लिए जरुरी होता है। शाकाहारी भोजन में प्रोटीन की कमी होने की संभावना होती है अतः आप मांस , मछली , अंडा आदि नहीं खाते तो  Soyabean से इनके जैसे लाभ लिए जा सकते हैं।

हृदय

Soyabean से लाभदायक अनसैचुरेटेड फैट मिलते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं। इससे नसों में जमाव नहीं होता और हृदय रोग से बचाव होता है। इसके अलावा इसमें लिनोलिक एसिड जैसे लाभदायक फैटी एसिड होते हैं जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं तथा ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में सहायक होते हैं।
इसमें पाया जाने वाला फाइबर भी कोलेस्ट्रॉल कम करता है और नसों को सुरक्षित बनाये रखने में मददगार होता  है।

मेनोपॉज

सोयाबीन प्राकृतिक हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी  HRT  की तरह काम करता है। इसमें पाये जाने वाले आइसोफ्लेवन्स एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी के असर को कम करते हैं। महिलाओं में मेनोपॉज के समय एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है।
हार्मोन की कमी से शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन और दिक्कत होने लगती है। Soyabean खाने से इसमें मौजूद आइसोफ्लेवन के कारण ये दुष्प्रभाव कम हो सकते हैं। इससे चिड़चिड़ापन , हॉट फ्लैश आदि का असर कम हो जाता है। अतः मेनोपॉज के समय होने वाली परेशानियों से बचने का यह एक अच्छा उपाय साबित हो सकता है।

पाचन

Soyabean  में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर का आंतो की सफाई तथा आँतों की क्रियाशीलता में बहुत महत्त्व होता है। फाइबर कब्ज से भी बचाता है। इस प्रकार Soyabean पाचन तंत्र को ताकत देता है। पाचन सही होने से शरीर को भोजन के पोषक तत्व मिल पाते है जो स्वास्थ्य के लिए जरुरी है।

हड्डी

सोयाबीन में पाए जाने खनिज विशेषकर कैल्शियम , मेग्नीशियम , कॉपर , सेलेनियम , और जिंक हड्डी की मजबूती के लिए सम्पूर्ण योगदान देते हैं। ये सभी तत्व नई हड्डी का निर्माण तथा हड्डी की मजबूती के लिया जरुरी होते हैं। उम्र बढ़ने से साथ हड्डी की कमजोरी अर्थराइटिस से बचने के लिए Soyabean का नियमित उपयोग सहायक हो सकता है।

खून की कमी

सोयाबीन में कॉपर तथा आयरन प्रचुर मात्रा मात्रा में होते है। ये दोनों खनिज लाल रक्त कण में निर्माण के लिए जरुरी होते हैं। Soyabean में पाए जाने वाले तत्व रक्त के निर्माण में मदद करके खून की कमी दूर करते है। शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रहने के लिए रक्त और ऑक्सीजन की जरुरत होती है। इससे मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया सुधरती है और शरीर को ताकत मिलती है।

डायबिटीज

Soyabean में पाए जाने वाले खनिज तत्व तथा फाइबर के कारण इसे खाने से रक्त में शर्करा की मात्रा में बढ़ोतरी नहीं होती। अतः इसका उपयोग डायबिटीज का खतरा कम कर सकता है।

नींद नहीं आना

सोयाबीन से मिलने वाला मेग्नेशियम नींद की प्रक्रिया में सहायक होता है। मेग्नेशियम की कमी गहरी नींद में बाधक बनती है। Soyabean के नियमित उपयोग से मैग्नीशियम की कमी नहीं होती और नींद अच्छी आती है।

सोयाबीन के नुकसान –

Side effects of soyabeen

संतान उत्पत्ति में बाधक

Soyabean  में एस्ट्रोजन हार्मोन जैसे तत्व होते हैं। पुरुषों में सोयाबीन का अधिक उपभोग कभी कभी हार्मोन के असंतुलन का कारण बन सकता है। इसके कारण शुक्राणु की संख्या में कमी या यौन क्षमता में कमी की समस्या हो सकती है।
अतः यदि दंपत्ति संतान पैदा करने की कोशिश कर रहे हो यो Soyabean का उपयोग नहीं करना चाहिए। गर्भधारण की कोशिश में ओव्यूलेशन के समय महिलाओं को Soyabean नहीं खाना चाहिए। गर्भावस्था में भी Soyabean का उपयोग उचित नहीं होता है।

थायराइड

सोयाबीन में थायराइड के हार्मोन को नष्ट करने वाले तत्व होते हैं अतः इससे थायराइड ग्रंथि में सूजन आकर कई प्रकार की थायराइड से सम्बंधित परेशानी हो सकती है। हाइपोथायराइड यानि थायराइड की कमी हो तो Soyabean नहीं लेना चाहिए। 

किडनी

सोयाबीन में ऑक्जेलेट होता है। अतः किडनी की परेशानी हो या गुर्दे में पथरी हो तो Soyabean का उपयोग चिकित्सक की सलाह लेने के बाद ही करना चाहिए। जिन महिलाओं को एस्ट्रोजन हार्मोन से प्रभावित स्तन की गांठ हो तो उन्हें सोयाबीन का उपयोग कम करना चाहिए।

फाइबर

सोयाबीन में अघुलनशील फाइबर होते हैं। कुछ लोगों को फाइबर से पेट फूलने या दस्त आदि की परेशानी होती है। ऐसे में Soyabean का उपयोग सावधानी से करना चाहिए।

सोयाबीन के उपयोग का सबसे अच्छा तरीका

Best way to eat soyabean
सोयाबीन में फायटिक एसिड अधिक मात्रा में होता है। यह तत्व मुख्य खनिज जैसे आयरन , कैल्शियम , ज़िंक आदि को जकड़ कर रखता है और इनके पाचन तथा शरीर में अवशोषण में बाधा उत्पन्न करता है।
दाल गेहूं आदि में भी यह तत्व होता है लेकिन पानी में भिगोने , अंकुरित  करने या पकाने की प्रक्रिया से फायटिक एसिड और खनिज तत्वों का बंधन टूटता है और खनिज का अवशोषण आसान हो जाता है।
सोयाबीन में इन प्रक्रियाओं से भी फायटिक एसिड का बंधन नहीं टूटता। खमीरीकरण Fermentation से ही यह बंधन टूटता है। अतः सोयाबीन का खमीरीकरण करके खाना सबसे अच्छा होता है।
सोयाबीन से बनने वाले मिसो , tempeh , natto आदि भी खमीरीकरण से ही तैयार किये जाते हैं। इसलिए ये पचने में आसान और फायदे मंद होते है। सोयाबीन का दही बनाना भी खमीरीकरण का ही एक रूप है अतः सोयाबीन का दही या छाछ का उपयोग इसके फायदे लेने का अच्छा तरीका होता है।
इससे सोयाबीन के खनिज शरीर को पूरी मात्रा में मिलते हैं। सोयाबीन का दही बनाने के लिए सोयाबीन का दूध बनाना होता है। सोयाबीन से दूध , दही , पनीर बनाने का तरीका इस प्रकार है :

सोयाबीन का दूध बनाने की विधि

soyabean milk making
50 ग्राम पीले सोयाबीन रात को पानी में भिगो दें। लगभग 12 घंटे भीगने चाहिए। सुबह मसल कर छिलके निकाल कर फेंक दें। छिलके निकले सोयाबीन को मिक्सी में बारीक़ पीस ले। इसमें आधा लीटर पानी मिलाकर छान लें। आधा लीटर सोयाबीन का दूध तैयार है।
इसे हिलाते हुए उबलने तक गर्म कर लें। नहीं हिलाने से चिपक सकता है। अब ठंडा या गर्म जैसा पसंद हो पिया जा सकता है। दूध छानने में बाद बचे हुए पिसे सोयाबीन का उपयोग  इस प्रकार किया जा सकता है :
—  इसमें  आटा या बेसन तथा प्याज , हरी मिर्च , नमक, मसाले आदि डालकर पराठे बना कर खाये जा सकते है।
—  रसेदार सब्जी में डाला जा सकता है। ग्रेवी गाढ़ी हो जाती है।
—  इसमें चना , मूंग या उड़द का आटा और मसाले मिलाकर मंगोड़ी बड़ियाँ , पकौड़ी , टिकिया आदि बना सकते हैं।

सोयाबीन का दही – Soyabean Curd

सोयाबीन के आधा लीटर गुनगुने दूध में दो चम्मच दही मिलाकर जमने के लिए रख दें। 7 -8 घंटे में दही जमकर तैयार हो जाता है। इसकाउपयोग सादा दही की तरह करें। इसकी छाछ बना कर भी उपयोग में ले सकते हैं। सोयाबीन के उपयोग का यह सबसे अच्छा फायदेमंद तरीका है।

सोयाबीन का पनीर टोफू – Soya paneer Tofu

सोयाबीन के दूध को गर्म करके उसमे नींबू का रस या टाटरी डालें। दूध फटने पर छान लें। दबा कर रखें और पनीर बना लें। यह पनीर ही टोफू कहलाता है। 
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: सोयाबीन के फायदे नुकसान और इसे कैसे खायें – How to use soyabean
सोयाबीन के फायदे नुकसान और इसे कैसे खायें – How to use soyabean
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgLtWm41GMorSuGzLGgWK6ryd9tyVZiWYY9PqflvozgxGDTT-jT3fZeLW1_IHrD7KSVqULY8mnNhTn5hzCVP5P60G8hwMkhbD3jtP6PXGKR8sZVR7_X4yTPPlXlivog9xYXQfxT4d2UumQ/s320/soyabein-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgLtWm41GMorSuGzLGgWK6ryd9tyVZiWYY9PqflvozgxGDTT-jT3fZeLW1_IHrD7KSVqULY8mnNhTn5hzCVP5P60G8hwMkhbD3jtP6PXGKR8sZVR7_X4yTPPlXlivog9xYXQfxT4d2UumQ/s72-c/soyabein-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/how-to-use-soyabean.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/how-to-use-soyabean.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy