लिंग बड़ा होना क्या वाकई जरुरी है – Is It required ?

लिंग बड़ा या छोटा होना या उसके आकार Size को लेकर पुरुष के मन में शंका पैदा होना स्वाभाविक होता है। इस शंका का समाधान होना कठिन होता है ...


लिंग बड़ा या छोटा होना या उसके आकार Size को लेकर पुरुष के मन में शंका पैदा होना स्वाभाविक होता है। इस शंका का समाधान होना कठिन होता है , क्योंकि इसके बारे में किसी से बात नहीं कर पाते हैं।
दोस्तों से शेयर करने पर मजाक बनने का डर होता है। सही जानकारी मिलना बहुत मुश्किल होता है। लिंग के साइज़ और आकार को लेकर यह चिंता कभी कभी डिप्रेशन का शिकार तक बना देती है।
कुछ लोग इसका फायदा उठाते  हैं और कई प्रकार के तेल , दवा आदि बेचकर अच्छा पैसा बनाते है। लिंग की कमजोरी , लिंग में टेढ़ापन , गलत आदत के शिकार आदि नामों से युवा लड़कों को डरा कर महंगी दवा बेची जाती है।
पुरुष के मन में कहीं ना कहीं यह बात होती है कि वे महिला साथी को यौन संतुष्टि दे पाएंगे या नहीं। अधिकतर पुरुष यह सोच रखते हैं कि लिंग जितना बड़ा होता है उतना अच्छा होता है और यह यौन सम्बन्ध की सफलता के लिये जरुरी है । क्या यह सही है ? आइये देखें –

लिंग के काम – How it works

लिंग के मुख्य काम मूत्र को बाहर निकालना , यौन सुख की प्राप्ति तथा शुक्राणु को स्त्री के शरीर में प्रवेश कराने का होता है। लिंग का सिर या मुण्डक त्वचा से ढका होता है। यह त्वचा पीछे खिसक सकती है।
लिंग के नीचे स्क्रोटम नामक त्वचा के अन्दर शुक्राणु पैदा करने वाले टेस्टिकल होते है। टेस्टिकल दो होते है। इनमे एक छोटा और एक बड़ा हो सकता है।
लिंग के मुंह पर मौजूद छिद्र से मूत्र भी निकलता है और इसे रास्ते से शुक्राणु सहित वीर्य भी निकलता है। जब लिंग उत्तेजित अवस्था में होता है तब उसमें से मूत्र नहीं निकल पाता क्योकि पेशाब की नली पर दबाव पड़ने से वह रास्ता बंद हो जाता है।
प्रकृति ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि मूत्र और वीर्य मिक्स नहीं हो। यदि ये दोनों मिक्स होते है पेशाब में मौजूद एसिड शुक्राणु को कमजोर बना सकते है।
पुरुष का लिंग यौवन काल यानी लगभग 16-17 वर्ष की उम्र में प्रवेश के बाद पूर्ण आकार ले लेता है। लिंग में स्पंज जैसे टिशु होते है जो यौन संबध के समय उत्तेजना के कारण रक्त से भर जाते है इससे लिंग कड़क और बड़ा हो जाता है। इसमें किसी प्रकार की हड्डी नहीं होती है। वीर्यपात होने के बाद लिंग शिथिल होकर वापस अपने सामान्य आकार में आ जाता है।

लिंग बड़ा , छोटा या टेढ़ा होना

Large , small or slaunted
किसी भी पुरुष के वजन से , हाइट से या कदकाठी से लिंग के आकार का कोई सम्बन्ध नहीं होता है। लिंग के बारे में अज्ञानतावश कई प्रकार की शंका या वहम पैदा हो जाते है।
जब लिंग शिथिल होता है तब उसका लम्बाई  2 इंच से  4.5  इंच तक हो सकती है। यह आकार कम या ज्यादा भी हो सकता है।  ठंडी हवा , ठंडा पानी , डर , चिन्ता के कारण लिंग सिकुड़ कर छोटा हो जाता है , गर्मी से या आराम करने से शिथिल लिंग थोड़ा बड़ा हो जाता है।
सामान्य तौर पर उत्तेजित अवस्स्था में लिंग की लम्बाई  5 इंच से 7  इंच तक हो सकती है। इससे कम या थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है। जरुरी नहीं कि शिथिल अवस्था में लिंग का आकार छोटा है तो उत्तेजित अवस्था ने भी छोटा ही होगा।
इसी प्रकार ये भी जरुरी नहीं की शिथिल अवस्था में साइज़ बड़ा है तो उत्तेजित अवस्था में भी बड़ा ही होगा। कभी कभी लिंग शिथिल या उत्तेजित अवस्था में थोड़ा टेढ़ा भी हो सकता है।
यह प्राकृतिक रूप से ही ऐसा होता है। इससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती अतः इसके इलाज की जरुरत नहीं होती है और ना ही यह यौन सम्बन्ध में बाधक होता है। कुछ लोग इस अज्ञानता का फायदा उठाकर अपना स्वार्थ पूरा करते है। अतः सावधान रहना चाहिए।

लिंग का आकार और यौन संतुष्टि

Size and satisfaction
लिंग बड़ा हो यह हर पुरुष की इच्छा होती है। इसके पीछे सोच यह होती है कि इससे यौन सम्बन्ध में अधिक संतुष्टि और ख़ुशी मिलेगी। लेकिन क्या खुद को या महिला को बड़े लिंग से अधिक यौन संतुष्टि और ख़ुशी हासिल होती है। क्या महिलाएं बड़े लिंग वाले पुरुष की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं।  क्या बड़े लिंग से संतान उत्पन्न करने में सफलता की संभावना अधिक होती है। इन्हे जानना जरुरी है।

वीर्य व शुक्राणु

यौन सम्बन्ध में लिंग का काम महिला को शुक्राणु प्रदान करके संतान उत्पन्न करना तथा यौन सम्बन्ध के द्वारा खुद की और महिला साथी की यौन संतुष्टि प्राप्त करना होता है ।
जहाँ तक शुक्राणु प्रदान करने का सवाल है इसका लिंग के आकार से कोई सम्बन्ध नहीं है। एक बार शुक्राणु योनि के द्वार तक भी पहुँच जाये तो आगे की प्रक्रिया महिला के अंग पूरी कर लेते हैं। यह काम बहुत छोटा लिंग भी आसानी से कर सकता है।

पुरुष की यौन संतुष्टि

पुरुष का वीर्य स्खलित होने पर उसे यौन संतुष्टि और आनंद की प्राप्ति  होती है। छोटा या बड़ा लिंग होने पर वीर्य स्खलित होने की अनुभूति में कोई फर्क नहीं होता। वीर्य की मात्रा या शुक्राणु की संख्या का भी इससे कोई सम्बन्ध नहीं है अतः पुरुष के लिए दोनों परिस्थिति समान हैं।

स्त्री की यौन संतुष्टि

महिला योनी का साइज़ तीन इंच से पांच इंच तक होता है। योनी के मुंह से लेकर दो या तीन इंच तक गहराई का हिस्सा ही अधिक सेंसिटिव होता है। जहाँ घर्षण से महिला पार्टनर को यौन आनंद की प्राप्ति होती है। अतः उत्तेजित अवस्था में तीन इंच लम्बा लिंग भी स्त्री को पूर्ण संतुष्टि दे सकता है।
यौन संबंध में यदि एक महिला चरम सीमा पर पहुँच जाती है तो उसे यौन संतुष्टि हासिल होती है। किसी महिला को दो प्रकार से चरम सीमा प्राप्त होती है। एक भगांकुर क्लाइटोरिस Clitoral द्वारा तथा अन्य योनि Vaginal द्वारा।
योनि द्वारा चरम सीमा पर पहुँचने वाली महिलाओं की संख्या बहुत ही कम होती है। इस चरम सीमा के लिए लिंग का योनि के अंदर तक प्रवेश होना जरुरी होता है। लेकिन सामान्य रूप से अधिकतम महिलाएं क्लाइटोरिस द्वारा ही चरम सीमा हासिल करती हैं। जिसके लिए लिंग का अधिक लम्बा या मोटा होना आवश्यक नहीं होता है।

यौन आनंद

यौन सम्बन्ध में आनंद की प्राप्ति माहौल , फोरप्ले , उत्तेजना और मानसिक स्थिति पर निर्भर होती है ना कि लिंग की लम्बाई या मोटाई पर। मोटे या पतले लिंग के आकार के अनुसार योनि अपना आकार ले लेती है। इसी से योनि में लिंग पर कसाव का अनुभव होता है।
योनि मे उत्तेजना के समय होने वाले स्राव के कारण यौन क्रिया आसान हो जाती है। यदि योनि में स्राव नहीं हो तो कैसा भी लिंग हो यौन क्रिया तकलीफ देती है। अतः लिंग के आकार से यौन आनंद प्रभावित नहीं होता।

स्त्री को पुरुष में क्या पसंद होता है

कुछ सर्वे इस बार को प्रमाणित करते है की महिला को पुरुष में उसका व्यक्तित्व Personality , बुद्धिमानी Intelligence तथा हंसी मजाक करना Sence of Humor ज्यादा पसंद आता है।
लिंग का आकार शायद ही किसी स्त्री की प्राथमिकता होती है। महिलाओं के विचार से भी पुरुष अपने लिंग के आकार के बारे में अनावश्यक ही अधिक चिंता करते हैं। अर्थात लिंग के आकार को लेकर पुरुष के दिमाग में ही ज्यादा उथल-पुथल होती है , महिला के दिमाग में नहीं।
लिंग का बड़ा आकार पुरुष को आत्मविश्वास जरूर दे सकता है लेकिन यह यौन संतुष्टि और यौन सम्बन्ध में ख़ुशी की गारंटी कतई नही होता। अतः अपनी प्राकृतिक बनावट में खुश होकर विश्वास के साथ हर परिस्थिति का आनंद लेना सीखें। व्यर्थ के विचार और नीम हकीमों से खुद को बचाएं।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: लिंग बड़ा होना क्या वाकई जरुरी है – Is It required ?
लिंग बड़ा होना क्या वाकई जरुरी है – Is It required ?
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEje5fQUOi-V2y5WR8KqoWP4r5o_ILksBXzsmCxs28cIT6otAxiCGOjMENkt1uUBRzQmysy_r4PBhEGeSkiplZ0xAAhdU3KQ-tUCbMr4S2GiVI9GwWAELzkZo2tBiy0kk2jxPXm5QW_V26s/s320/badaL-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEje5fQUOi-V2y5WR8KqoWP4r5o_ILksBXzsmCxs28cIT6otAxiCGOjMENkt1uUBRzQmysy_r4PBhEGeSkiplZ0xAAhdU3KQ-tUCbMr4S2GiVI9GwWAELzkZo2tBiy0kk2jxPXm5QW_V26s/s72-c/badaL-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/is-it-required.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/is-it-required.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy