रेबीज़ और कुत्ते बन्दर का काटना , उपाय – Rabies and Dog Monkey Bite

रेबीज Rabies एक जानलेवा बीमारी है। दुनिया भर में यह बहुत से लोगों के मरने की वजह बनता है। रेबीज ग्रस्त जानवर के काटने से उसकी लार में ...


रेबीज Rabies एक जानलेवा बीमारी है। दुनिया भर में यह बहुत से लोगों के मरने की वजह बनता है। रेबीज ग्रस्त जानवर के काटने से उसकी लार में मौजूद वाइरस इंसान के शरीर में प्रवेश करने के कारण यह होता है।
इस बीमारी के लक्षण देर से प्रकट होते हैं और तब इस बीमारी पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो जाता है अतः जरा सा भी संदेह हो तो उपचार ले लेना जरूरी होता है।
जानकारी और सावधानी ही इसका सबसे अच्छा बचाव है। रैबीज से सचेत करने और अवगत कराने के उद्देश्य से ही वर्ल्ड रेबीज डे भी घोषित किया गया है जो हर वर्ष  28 सितम्बर को आता है।
भारत में कुत्ते और बन्दर की असीमित संख्या होने के कारण इनके द्वारा काटने की घटनाएँ बहुत ज्यादा होती है। अतः इन्ही से रेबीज़ होने की संभावना सबसे अधिक होती है। हालाँकि सरकार द्वारा इनकी संख्या सीमित रखने के प्रयास चलते रहते है लेकिन हमें इनसे बहुत सावधान रहना चाहिए।
रेबीज
रेबीज का कारण सिर्फ कुत्ते का काटना ही नहीं होता। बन्दर , बिल्ली और चमगादड़ आदि के काटने से भी रेबीज हो सकता है। इसके अलावा पालतू पशु जैसे गाय , बैल , घोड़ा , बकरी आदि भी रेबीज का कारण बन सकते हैं।
जंगली जानवर जैसे लोमड़ी ,गीदड़ , भालू , शेर आदि के दिए हुए जख्म रैबीज फैला सकते हैं। लेकिन चूहे या गिलहरी के काटने से रेबीज नहीं होता है। भारत में लगभग 20000 लोग हर साल रेबीज के कारण असमय काल का ग्रास बन जाते है। अतः रैबीज के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है।

रेबीज कैसे होता है

Rabies hone ke karan
जब रेबीज से ग्रस्त जानवर किसी इंसान को काट लेता है या दांत से खरोंच लगा देता है तो उसकी लार में मौजूद वाइरस इंसान की त्वचा में चले जाते हैं। ये वाइरस त्वचा से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और मेरुदंड में जाकर बढ़ते रहते हैं। तंत्रिका तंत्र की मदद से ये दिमाग तक पहुँच जाते हैं इससे दिमाग में सूजन आ जाती है।
दिमाग में पहुँचने के बाद वाइरस बहुत तेजी से वृद्धि करते है। सिर में और मेरुदंड में बहुत तकलीफ होने लगती है। दिमाग की कार्यविधि बाधित हो जाती है। धीरे धीरे दिमाग काम करना बंद कर देता है और व्यक्ति कोमा में चला जाता है या लकवा ग्रस्त हो जाता है और इसके बाद मृत्यु हो सकती है।
त्वचा के अलावा म्युकस मेम्ब्रेन के माध्यम से जो आँख , नाक और मुंह में होती है , वाइरस शरीर में और फिर दिमाग में प्रवेश कर सकते हैं। दिमाग के जितने पास वाइरस का प्रवेश होता है उतनी ही जल्दी ये घातक प्रभाव डालते है।
जैसे गर्दन या सिर पर जानवर का काटना। अतः ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द उपचार होना आवश्यक हो जाता है।

रेबीज के लक्षण – Rabies Symptoms

रेबीज होने के तुरंत बाद पता लगाने के लिए कोई टेस्ट नहीं होता है। काटे जाने के जितने दिन बाद लक्षण प्रकट होते है वह समय इंक्यूबेशन पीरियड कहलाता है। यह चार सप्ताह से से बारह सप्ताह तक हो सकता है।
हालाँकि कभी कभी यह समय कुछ दिन से लेकर छह साल तक भी हो सकता है। शुरुआत में फ्लू जैसे लक्षण प्रकट होते है। जैसे बुखार , थकान और झनझनाहट तथा कटे गए स्थान पर जलन आदि।
रेबीज दो प्रकार का होता है जिनके लक्षण इस प्रकार होते हैं –

फ्यूरियस रेबीज

इसके होने पर स्वभाव उग्र हो जाता है तथा व्यक्ति अजीब सा व्यवहार करने लगता है। इसके अलावा नींद न आना , चिंता, भ्रम, गुस्सा , बुरे सपने आना, लार अधिक आना , निगलने में तकलीफ होना आदि लक्षण प्रकट होने लगते हैं।
इसके अलावा रेबीज होने पर इंसान को निगलने में इतनी दिक्कत होने लगती है कि वह पानी को देखते ही डरने लग जाता है।

पेरेलाइटिक रेबीज

इस प्रकार का रेबीज होने पर व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण तीव्र होते है तथा धीरे धीरे व्यक्ति लकवा ग्रस्त हो जाता है। आखिरकार कोमा में चला जाता है और मृत्यु हो जाती है। लगभग 30 % लोगों को इस प्रकार का रेबीज होता है।

कुत्ता , बन्दर या कोई जानवर काट ले तो क्या करें

Dog or monkey bite first aid and treatment
जानवर के दिए घाव को तुरंत लगातार 15-20 मिनट तक साबुन से तथा साफ पानी से धोना चाहिए। साबुन नहीं हो तो सिर्फ साफ पानी से लगातार 15 -20 मिनट तक धोएं। इसके बाद घाव पर एथेनॉल या कोई अन्य एंटी सेप्टिक लगायें । इस प्रारंभिक उपचार के बाद तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
घाव की स्थिति देखकर डॉक्टर आगे की उपचार प्रक्रिया शुरू कर सकता है। इसके उपचार में टेटनेस का इंजेक्शन या रैबीज इम्यूनोग्लोबुलीन इंजेक्शन लगाया जा सकता है। इसके बाद चार वैक्सीन ओर लगवाने होते है।
यह सारी प्रक्रिया पोस्ट एक्सपोजर प्रोफीलैक्सिस  PEP कहलाती है। इंजेक्शन जितना हो सके जल्दी लगवा लेना चाहिए। यही सबसे सुरक्षित तरीका होता है। कुत्ते के काटने के घाव ठीक हो जाये तो भी इसका पूरा कोर्स लेना चाहिए। बीच में इलाज छोड़ना नहीं चाहिए।
जानवर के काटने पर जानवर का टेस्ट रैबीज के लिए किया जाना चाहिए। यदि उसे रेबीज नहीं पाया जाये तो आप इंजेक्शन से बच सकते हैं। लेकिन यह टेस्ट करने वाली लेब भारत मे कम ही हैं। इसलिए जानवर पर नजर रखनी पड़ती है और 10 -12 दिन में मर जाता है या बहुत बीमार हो जाता है PEP का उपचार लेना आवश्यक हो जाता है।
काटने के बाद यदि वह जानवर नजर नहीं आये तो जोखिम लेना ठीक नहीं होता और इंजेक्शन लगवा लेना ही ठीक रहता है। यदि कुत्ता पालतू है और उसे समय पर रेबीज का वैक्सीन लगाया हुआ है तो खतरा नहीं होता।
रेबीज होने से बचने के लिए 14 दिन की अवधि में 5 इनेक्शन लगाए जाते है। एक समय ऐसा भी था जब कुत्ते के काटने पर सोलह इंजेक्शन लगवाने पड़ते थे वह भी पेट में जो बहुत तकलीफ देह होते थे।
लेकिन अब सिर्फ 4 या 5 इंजेक्शन से ही उपचार हो जाता है। ये इंजेक्शन बहुत महंगे नहीं होते। कुछ सरकारी अस्पताल में तो ये बिना किसी शुल्क के भी उपलब्ध हैं।

रेबीज से बचाव कैसे करें

Rabies prevention
रेबीज का वैक्सीन लगवाने से इससे बचाव हो सकता है। यदि घर में कुत्ता या अन्य पालतू पशु है तो उसे रेबीज का वैक्सीन तथा बूस्टर डोज़ समय से लगवा लेना चाहिए। कुत्ता पालने का शौक रखते हों तो यह लापरवाही बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।पालतू कुत्ते को बाहर अकेला घूमने फिरने के लिए नहीं छोड़ना चाहिए।

खुद भी ध्यान रखें और बच्चों को भी कुत्ते से सावधान रहना सिखायें। उन्हें बतायें –

—  गली के कुत्तों से सावधान रहें ।
—  कुत्ता कुछ खा पी रहा हो तो उसके पास नहीं जायें।
—  घायल या अधिक उम्र वाले कुत्ते के पास नहीं जाएँ।
—  यदि कुत्ते के बच्चे उसके साथ हों तो उनके नजदीक नहीं जायें ।
—  यदि कुत्ते आपस में लड़ रहे हों तो उनसे दूर रहें।
—  सोते हुए कुत्ते को ना छेड़ें।
—  कुत्ते के एकदम नजदीक भाग दौड़ नहीं करें।
—  बच्चों को सिखाएं कि जानवर को परेशान ना करे। उनके कान पूँछ आदि ना खींचे।
—  अनजान जानवर से दूर रहें।
यदि जानवरों के साथ ही काम करने वाला पेशा हो ,  पशु को पालने का शौक हो या जंगल में घूमते हों तो रैबीज के वैक्सीन पहले से ही लगवा लेना चाहिए। इसमें एक महीने के अंतराल में 3 वैक्सीन लगाए जाते है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: रेबीज़ और कुत्ते बन्दर का काटना , उपाय – Rabies and Dog Monkey Bite
रेबीज़ और कुत्ते बन्दर का काटना , उपाय – Rabies and Dog Monkey Bite
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgRpf6glH0BxOF3fg-GSRHOZmIjm4Z8ahm4uoJbQayyCkRJwzVQJQj2dzDam8DLzGUPkRU4LVCqiYqJPH0mHjKyolSr_dFmbU6zgMdk3fv6-xu51PIVIuw2MTM-kGUjANKjjyRxGg6jEf0/s1600/dog-bite-265x198.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgRpf6glH0BxOF3fg-GSRHOZmIjm4Z8ahm4uoJbQayyCkRJwzVQJQj2dzDam8DLzGUPkRU4LVCqiYqJPH0mHjKyolSr_dFmbU6zgMdk3fv6-xu51PIVIuw2MTM-kGUjANKjjyRxGg6jEf0/s72-c/dog-bite-265x198.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/rabies-and-dog-monkey-bite.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/rabies-and-dog-monkey-bite.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy