तिल के फायदे सर्दी में क्यों और कैसे लें – Sesame Benefits

तिल Til हजारो सालों से उपयोग में लाया जा रहा है। इसे अंग्रेजी में सेसेमी (Sesame) कहते है। तिल का तेल विशेष औषधीय गुणों से युक्त होता ...


तिल Til हजारो सालों से उपयोग में लाया जा रहा है। इसे अंग्रेजी में सेसेमी (Sesame) कहते है। तिल का तेल विशेष औषधीय गुणों से युक्त होता है तथा इसमें बहुत से लाभदायक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है।
तेल के लिए उगाई जाने वाली यह दुनिया की सबसे पुरानी फसल है। जिन कठिन परिस्थितियों में दूसरी कोई फसल नहीं होती वहाँ भी Til उगाया जा सकता है। दुनिया का सबसे अधिक Til एक्सपोर्ट करने वाला देश भारत है।
जापान इसका सबसे अधिक आयात करने वाला देश है। जापान में TIL KA TEL तथा साबुत तिल खाना बनाने में बहुत काम में लिया जाता है। यह उनके अच्छे स्वास्थ्य का एक कारण हो सकता है। तिल से बनी ताहिनी सॉस लाभदायक होती है और दुनिया भर में काम ली जाती है
आयुर्वेद में तिल को गर्म प्रकृति का , गैस मिटाने वाला तथा दिमाग और हृदय को ताकत देने वाला बताया गया है। यह मूत्राशय और प्रजनन अंगों को स्वस्थ करता है। Til  के तेल में पॉलीअनसेचुरेटेड  तथा मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते है जो हृदय के लिए लाभदायक होते है।
तिल सफेद , पीले , भूरे , लाल और काले रंग के होते है। अधिकतर सफ़ेद और काले तिल ही उपयोग में लाये जाते है। काले Til में आयरन की मात्रा अधिक होती है। इसे “राम तिल” के नाम से भी जाना जाता है।
मकर संक्रांति वाले दिन तिल और इससे बने सामान जैसे तिल के लडडू , रेवड़ी , तिल पपड़ी आदि का दान करना शुभ माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन TIL KE TEL से मालिश करना , इससे हवन करना ,  इसे खाना अच्छा समझा जाता है।
तेज सर्दी के मौसम में Til से बने लडडू , गजक , रेवड़ी , तिलपट्टी आदि जरूर खाने चाहिए। इससे कफ और वात नष्ट होते है। इसका लाभ पूरे वर्ष भर मिलता है। शादी ब्याह या हवन आदि शुभ कार्य में भी तिल का उपयोग जरूर किया जाता है। इससे Til के महत्त्व का पता चलता है।
तिल की की तासीर गर्म होती है , इसलिए गर्भवती स्त्री को इसे नहीं खाना चाहिए।

तिल के पोषक तत्व – Sesame Nutrients

तिल में प्रोटीन , विटामिन , फाइबर और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते है। इसमें कॉपर प्रचुर मात्रा में होता है। मेगनीज का भी यह अच्छा स्रोत होता है। इनके अलावा तिल में  कैल्शियम , फास्फोरस , मैग्नेशियम , आयरन , विटामिन बी 1 , बी 3 , बी 6 तथा फोलेट की भरपूर मात्र होती है।
इसमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फीटोस्टेरोल की मात्रा सभी मेवे , फलियां या अनाज से अधिक पाई जाती है। फीटोस्टेरोल की वजह से आंतें कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण नहीं कर पाती। Til के छिलकों में कैल्शियम , फाइबर , पोटेशियम तथा आयरन अधिक मात्रा में  होता है। अतः इसे छिलके सहित काम में लेना अधिक फायदेमन्द होता है।

तिल कैसे खाये जाते है – Uses Of Sesame Seeds

Til khane ke tareeke
सर्दी के मौसम में तिल का उपयोग जरूर करना चाहिए। तिल और गुड़ के लडडू बना कर खा सकते है। तिलपपड़ी , तिलमावा बाटी , गजक , रेवड़ी आदि के रूप में तिल खाये जा सकते है। सब्जी में डालकर इसका उपयोग कर सकते है। गुजराती व्यंजन जैसे मुठिये , हांडवा , पातरा आदि में Til का उपयोग किया जाता है।
कुछ विशेष प्रकार की चटनी में Til डाले जाते है। तिल का पेस्ट बनाकर ताहिनी सॉस बनाई जाती है। Til  को ब्रेड में भी डाला जाता है।
तिल के उपयोग का एक आसान तरीका यह भी है कि इसे तवे पर भून लें। इसमें थोड़ा सा नमक डालकर कूट लें। इसे सुबह शाम गरम पानी के साथ एक एक चम्मच फांक लें। इस तरह कुछ दिन लेने से शारीरिक कमजोरी , सिरदर्द , बदन दर्द आदि दूर होते है।

तिल के फायदे – Sesame Benifits

सेक्स हार्मोन

तिल के उपयोग से महिलाओं और पुरुषों में बनने वाले सेक्स हार्मोन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसका कारण Til में पाया जाने वाले लिग्नेन्स नामक तत्व होते है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने के अलावा सेक्स हार्मोन्स की कमी के कारण होने वाले प्रभाव से बचा सकते है।
महिलाओं के लिए मेनोपॉज के बाद ये विशेष रूप से फायदेमंद साबित होते है। मेनोपॉज के बाद होने वाली स्तन कैंसर , गर्भाशय का कैंसर या मूत्राशय के कैंसर की संभावना Til के नियमित उपयोग से कम हो सकती है।
स्तन में दूध बढ़ाने के लिए , माहवारी चक्र को ठीक करने में , अनिद्रा , स्मरण शक्ति कम होने पर तिल के उपयोग से बहुत लाभ होता है। पुरुषों को होने वाले प्रोस्टेट कैंसर में भी इससे बचाव हो सकता है।

त्वचा

तिल स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे मिलने वाली कॉपर और जिंक की भरपूर मात्रा शरीर में कॉलेजन के निर्माण के लिए आवश्यक होती है।
कॉलेजन हमारे शरीर का वह महत्वपूर्ण प्रोटीन है जो पूरे शरीर को जोड़े रखता है। यह हड्डी , मांसपेशी , त्वचा में बहुतायत में होता है। हड्डी को मांसपेशी से जुड़ाव या लिगामेंट्स आदि सभी के कार्य करने में इन तत्वों की अहम् भूमिका होता है।
इसके अलावा TIL KE TEL की मालिश करने से त्वचा का रूखापन मिट जाता है। शरीर में स्फूर्ति आती है तथा रक्त संचार में वृद्धि होती है।

वजन कम करने के लिए

हमें भूख लगने के लिए घ्रेलिन नामक हार्मोन जिम्मेदार होता है। Til  के विशेष तत्व इस हार्मोन में कमी लाते है। भूख नहीं लगना वजन कम करने में बहुत मदद करता है। इसकी अतिरिक्त तिल के कुछ विशेष फिटो केमिकल तत्व के कारण शरीर में फैट कम होता है। ये तत्व
मेटाबोलिज्म को सुधारते है और लीवर की फैट को जलाने की शक्ति को बढ़ा देते है। इस प्रकार तिल का उपयोग वजन कम करने में बहुत सहायक हो सकता है।

ब्लड प्रेशर

तिल में पाये जाने वाले खनिज तथा विटामिन रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम करने में सहायक होते है। इससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहने मेंमदद मिलती है तथा कई प्रकार के ह्रदय रोग से बचाव होता है। इसमें मौजूद मैग्नेशियम को लंबे समय से ब्लड प्रेशर कम करने वाले तत्व के रूप में जाना जाता है।

हड्डी

Til  में कैल्शियम होने के साथ ही जिंक तथा फास्फोरस की भी भरपूर मात्रा होती है। इनका संयोग हड्डियों को मजबूती देने के लिए बहुत अनुकूल होता है। ये खनिज तत्व  हड्डियों के बनने , हड्डी की चोट दूर करने में आवश्यक होते है तथा हड्डियों की सघनता में कमी लाने वाली ओस्टेपोरोसिस नामक बीमारी को दूर रखते है।

पाचन तंत्र

तिल में पाई जाने वाली फाइबर की प्रचुर मात्रा के कारण ये पेट और आंतें साफ करने में बहुत सहायक होते है। फाइबर वे तत्व होते है आँतों की क्रियाशीलता बढ़ाते है। इससे कब्ज से तो बचाव होता ही है , साथ ही इसका प्रभाव दस्त को रोकने पर भी होता है।
Til  के लाभदायक खनिज तत्व आँतों को स्वस्थ  बनाते हैं। इसके अतिरिक्त आँतों में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से यहाँ तक की कैंसर जैसे गंभीर रोग से भी बचाते है ।

ह्रदय रोग

तिल में तथा  TIL KE TEL  में कोलेस्ट्रॉल को कम करने की अनोखी शक्ति होती है। Til में पाये जाने वाले फीटोस्टेरोल की मात्रा सभी मेवे , अनाज , फलियों आदि से अधिक होती है। फिटोस्टेरॉल पेड़ पौधों से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल से मिलता जुलता तत्व है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके ह्रदय रोग से बचाता है।
Til  में विशेष प्रकार के लाभदायक तत्व लिग्नेन्स भी होते है जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है। ये तत्व हानिकारक कोलेस्ट्रॉल LDL को कम करके HDL नामक लाभदायक कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इस प्रकार तिल हृदय के लिए हितकारी होते है।

तिल के घरेलु नुस्खे – Sesame Home Remedies

— बच्चों का बिस्तर में पेशाब करना Til  के उपयोग से ठीक हो जाता है।  इसके लिए 100 ग्राम गुड़ पिघला लें। इसमें 50 ग्राम तिल और 25 ग्राम अजवायन डालकर लडडू बना लें। सुबह शाम  एक छोटा लडडू खाने से बिस्तर में पेशाब करने की आदत छूट जाती है।
— बार बार पेशाब जाना पड़ता हो ( डायबिटीज नहीं हो तो भी ) तो आधा चम्मच तिल और आधा चम्मच अजवायन चबाकर खा लें। एक सप्ताह तक सुबह शाम इसे लेने से पेशाब की परेशानी से मुक्ति मिल जाती है।
—  Til  ke Tel  से गण्डूष क्रिया – तिल का तेल एक चम्मच मुंह में भर लें। इसे लगभग दस मिनट तक मुंह में धीरे धीरे चलाते रहें। फिर थूक दें। यह गण्डूष क्रिया कहलाती है। इससे दांत , मसूड़े और और जबड़ा मजबूत होते है। होंठ फटने बंद होते है , गले का सूखापन खराश आदि ठीक होते है।
—  बालों का झड़ना व रुसी के लिए तिल के तेल की सिर में मालिश और Til खाने से लाभ होता है। बालों का सफ़ेद होनामिटता है। बाल घने और मुलायम बनते है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: तिल के फायदे सर्दी में क्यों और कैसे लें – Sesame Benefits
तिल के फायदे सर्दी में क्यों और कैसे लें – Sesame Benefits
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi2PKrpbszxmINP9lynGDyZ96Y4lNJLVylG17fw4iHfE0JIP1W1y9rW4ggitAksHGxqBiM5qK1ayh1BKIIHIh0pgEfLcaC_TPudzk62ScR-CjvvlMJ04yj2g7B6O2ViH_QsEcOY_D7ttHo/s1600/tilnew-1-265x198.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi2PKrpbszxmINP9lynGDyZ96Y4lNJLVylG17fw4iHfE0JIP1W1y9rW4ggitAksHGxqBiM5qK1ayh1BKIIHIh0pgEfLcaC_TPudzk62ScR-CjvvlMJ04yj2g7B6O2ViH_QsEcOY_D7ttHo/s72-c/tilnew-1-265x198.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/sesame-benefits.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/sesame-benefits.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy