छींक क्यों आती है और सोते समय क्यों नहीं आती – Sneezing Reasons

छींक chhink – Sneeze सभी को आती है। यह अचानक आती है और इस पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। कुछ लोग छींक को अपशकुन मानते हैं। आइये जाने...


छींक chhink – Sneeze सभी को आती है। यह अचानक आती है और इस पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। कुछ लोग छींक को अपशकुन मानते हैं। आइये जाने छींक क्यों आती है और इसके बारे में कुछ अलग बातें।
नाक के अन्दर का हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है। कुछ बाहरी कण नाक में जाते हैं तो तेज में सरसराहट महसूस होती है। जुकाम होने पर भी नाक में इसी प्रकार की सरसराहट होती है।
यहाँ मौजूद नर्व सेल्स इसका संकेत दिमाग को भेजते हैं। दिमाग इसकी प्रतिक्रिया में चेहरे , गले और छाती की मांसपेशियों को सक्रीय कर देता है जिसके फलस्वरूप ये सब मिलकर तूफान जैसी तेज हवा निकाल कर बाहरी कणों को साफ कर देते हैं। यह क्रिया ही छींक होती है।
छींक
यह फेफड़ों में से निकलने वाली हवा है जो नाक और गले के माध्यम से तेजी से निकलती है। Sneeezing असल में प्रकृति का सफाई करने का एक तरीका है। इस प्रक्रिया में नाक में घुसने वाले बाहरी कणों की सफाई की जाती है।
जिस तरह आँख झपकने या साँस लेने की प्रक्रिया अपने आप चलती रहती हैं पर हम चाहें तो कुछ समय  के लिए इन पर कंट्रोल कर सकते हैं। उसी प्रकार छीक की क्रिया भी अपने आप होती है पर कुछ हद तक इस पर कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन छींक को रोकना नहीं चाहिए।
छीक आने की प्रक्रिया में पीछे की तरफ जीभ कुछ इस प्रकार ऊँची हो जाती है कि फेफड़ों से निकलने वाली हवा मुँह से नहीं निकलती बल्कि नाक से निकलती है। लेकिन मुंह पूरी तरह बंद नहीं हो पाता इसलिए कुछ हवा मुंह से भी निकलती है। नाक से निकलने वाली हवा की मात्रा और उसकी गति अलग अलग हो सकती है।

छींक आते समय शारीरिक बदलाव

Muscular changes while Sneezing
जब नाक के नर्व सेल्स से दिमाग को संकेत मिलते है तो दिमाग इसकी प्रतिक्रिया में शरीर की कई मांसपेशियों को एक साथ सन्देश भेजता है। इस वजह से शरीर की कई मांसपेशियों एक साथ मिलकर विशेष प्रकार से सक्रिय होती हैं। इसमें आँखों का बंद होना , चेहरे , छाती और पेट की मांसपेशियां का सक्रिय होना शामिल होता हैं।
कुछ मांसपेशियां शरीर को सहारा देने का काम करती हैं और कुछ इस प्रकार सिकुड़ जाती हैं कि तेज झटका लगने के कारण किसी प्रकार की चोट न लगे।

छींक आने के कारण –  Cause Of Sneeze

छींक आने के कई कारण हो सकते है। जब नाक में किसी कारण से सरसराहट सी पैदा होती है तो छीक आने लगती है। किसी अन्य कारण से दिमाग को इस प्रकार के संकेत जाने पर भी छींक आ सकती है।  कुछ सामान्य कारण इस प्रकार हैं :
—  नाक में बाहरी कण जाने के कारण छींक आने लगती है।  बाहरी कण में धूल के कण , पराग कण , या पशु की रुसी आदि हो सकते हैं।
—  तापमान में अचानक आने वाली ठंडक छीक ला सकती है , ठंडी हवा लगने से छीक आ सकती है।
—  सर्दी जुकाम होने पर नाक की झिल्ली में सूजन आने से नाक ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। इसलिए छींक ज्यादा आती है। नाक बहने या नाक बंद होने के कारण भी छींक आ सकती है।
—  वायरल इन्फेक्शन होने पर भी छींकें आती हैं।
—  एलर्जी के कारण भी यह हो सकता है। किसी किसी को विशेष कारण जैसे किसी गंध , पेड़ पौधे या पशु से एलर्जी होने के कारण छींक आनी शुरू हो जाती है।
—  एकदम से चमकीली रोशनी में आने पर या सूरज की तरफ देखने पर भी छींक आने लगती है।
—  किसी किसी को एक अजीब सी समस्या होती है उन्हें खाना खाने के बाद पेट भरने का संकेत के रूप में छींक आनी शुरू हो जाती हैं।

छींक आने पर हवा की गति – Air speed while sneezing

सामान्य स्थिति में साँस लेते या छोड़ते समय हवा की गति लगभग 7  km प्रति घंटा होती है। छींकते समय यह गति कई गुना बढ़ जाती है। इस समय लगभग 150 km प्रति घंटे की गति से हवा छूटती है। इस तेज हवा के कारण बाहरी कण साफ हो जाते हैं।
किसी किसी को दो या तीन छींक एक के बाद एक आती चली जाती है। और किसी को सिर्फ एक दमदार छींक आती है। यह हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है जो कि प्रतिरोधक क्षमता और तंत्रिका तंत्र की कार्यविधि पर निर्भर करता है।

नींद में छींक क्यों नहीं आती है – No Sneezing while sleep

जब हम जगे हुए होते हैं तब हवा में मौजूद कण नाक में मौजूद नर्व सेल्स को उत्तेजित कर देते हैं। यहाँ से नर्व सेल्स द्वारा दिमाग को छीक लाकर बाहरी कणों को हटा कर साफ करने का संकेत मिलता है। लेकिन रात को सोते समय दिमाग कुछ संकेतों की आवाजाही बंद कर देता है। जिसमे नाक में होने वाले सरसराहट के संकेत भी शामिल है।
इसे रेम एटोनिआ REM Atonia के नाम से जाना जाता है। क्योंकि दिमाग तक नाक से कोई संकेत नहीं पहुंचता इसलिए दिमाग छीक लाने वाली प्रतिक्रिया भी नहीं देता। इसलिए छीक नहीं आती। यदि नाक में अधिक परेशानी होती है तो पहले नींद खुलती है फिर छीक आ सकती है।

छींक को रोकना चाहिए या नहीं – Should Sneeze be stopped

वैसे तो किसी भी प्राकृतिक क्रिया को नहीं रोकना चाहिए । जैसे उबासी , खांसी , पाद , मूत्र या मल त्याग आदि। छींक भी एक प्राकृतिक क्रिया है जिसे नहीं रोकना चाहिए। विशेष कर जिस समय हवा तेजी से निकलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हो। यह खतरनाक हो सकता है।
छीक रोकने से साइनस या आँख की नाजुक नसों को नुकसान होने की सम्भावना हो सकती है । छींक के माध्यम से सफाई का काम होता है इसलिए इसे रोकना वैसे भी समझदारी वाला काम नहीं होता है।
बीमार होने पर छींकने से हमारे शरीर में मौजूद इन्फेक्शन की कीटाणु  बाहर फेल जाते हैं जो किसी अन्य को भी बीमार कर सकते है। अतः ऐसी अवस्था में छींकते समय बहुत ध्यान रखना चाहिए। रुमाल जरूर काम में लेना चाहिए। कुछ विशेष प्रकार के नाक के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर कुछ समय सिर्फ मुंह से छींकने की सलाह देते हैं।

छींक रोकने के उपाय – How to stop sneeze

यदि बहुत आवश्यक हो जैसे इंटरव्यू या बहुत महत्वपूर्ण मीटिंग चल रही हो और छींक आने जैसा लगे तो समय से पहले उसे रोका भी जा सकता है। छींक रोकने के उपाय इस प्रकार हैं :
—  इसके लिए नाक के नीचे अंगुली आड़ी लगा दें। इससे दिमाग की तरफ जाने वाले सन्देश गड़बड़ा जाते है और छींक रुक जाती है।
—  कुछ समय मुंह से साँस लेने से नाक में सरसराहट कम होकर छींक रुक सकती है।

छींक लाने का उपाय  – How to sneeze

यदि ऐसा लगे की छींक आएगी लेकिन बार बार यह रुक जाये तो मुंह बंद करके नाक से ही साँस लें। इससे नाक की नर्व सेल उत्तेजित होकर जल्दी ही छींक ले आयेंगी ।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: छींक क्यों आती है और सोते समय क्यों नहीं आती – Sneezing Reasons
छींक क्यों आती है और सोते समय क्यों नहीं आती – Sneezing Reasons
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjyiIvN74OM18P__90TB5lIidFSb9WJ1jSGf1OZAUAFVDbdQ8zjv-OqyQo_a3jh5yzh9mntadCbc9qSFUrvtRUmPMTR-LQTlI_kDIZroLvFOz-JKwLzgtbP6REz6t7h42JzKJ7G3zeriyg/s320/chink-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjyiIvN74OM18P__90TB5lIidFSb9WJ1jSGf1OZAUAFVDbdQ8zjv-OqyQo_a3jh5yzh9mntadCbc9qSFUrvtRUmPMTR-LQTlI_kDIZroLvFOz-JKwLzgtbP6REz6t7h42JzKJ7G3zeriyg/s72-c/chink-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/sneezing-reasons.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/sneezing-reasons.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy