जिंक की कमी से प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है असर – Zinc Deficiency

जिंक की कमी Zinc ki kami को सामान्य तौर पर अनदेखा कर दिया जाता है। जिंक Zinc अर्थात जस्ता उन सूक्ष्म मात्रिक खनिज  Trace minerals  में...


जिंक की कमी Zinc ki kami को सामान्य तौर पर अनदेखा कर दिया जाता है। जिंक Zinc अर्थात जस्ता उन सूक्ष्म मात्रिक खनिज  Trace minerals  में से एक जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं।
जिंक के अलावा ट्रेस मिनरल में कॉपर ,आयोडीन , मैगनीज , फ्लोराइड तथा सेलेनियम आदि शामिल हैं। इनकी शरीर में कम मात्रा की ही जरुरत होती है लेकिन इनकी कमी कई प्रकार की परेशानी का कारण बन सकती है।
जिंक की कमी से शरीर में मेटाबोलिज्म तथा कोशिकाओं के विकास जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकते हैं । हमारा शरीर कोशिकाओं से ही निर्मित होता है तथा खाने खाने के बाद मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया से ही हमें ताकत और स्वास्थ्य प्राप्त होता है। इससे जिंक का महत्त्व समझा जा सकता है।
जिन बच्चों को जिंक की कमी होती है उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता। अतः जिंक की कमी नहीं हो इसका ध्यान रखना चाहिए। जिंक की कमी का पता करने के लिए कोई टेस्ट नहीं होता लेकिन कुछ शारीरिक लक्षण के आधार पर इसकी  कमी का  पता चल सकता है।

जिंक की कितनी मात्रा की जरुरत होती है

Zinc kitna lena chahiye
शरीर में जिंक का निर्माण नहीं होता अतः खाने पीने की चीजों से ही जिंक प्राप्त करना पड़ता है। एक पुरुष को रोजाना लगभग 11 mg और महिला को लगभग 9 mg जिंक की जरूरत होती है।
गर्भावस्था में महिलाओं को अधिक मात्रा में जिंक की जरुरत होती हैं। स्तनपान करने वाले शिशु को पर्याप्त मात्रा में जिंक लगभग  2 mg/day   माँ के दूध से मिल जाता है। इसके बाद सिर्फ माँ का दूध पर्याप्त नहीं होता। विकास के लिए अन्य आहार से जिंक मिलना जरुरी होता है। 6 महीने से 3 साल तक के बच्चे को लगभग 5 mg और उसके बाद इससे कुछ अधिक मात्रा में जिंक मिलना जरुरी होता है।

जिंक की कमी किसको होती है

Zinc ki kami kisko
जिंक की कमी से दुनिया भर में लाखों लोग ग्रस्त हैं। शुद्ध शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों में इसकी कमी होने की सम्भावना अधिक होती है। 60-65  वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी जिंक की कमी होने का खतरा होता है।
इसके अतिरिक्त गर्भवती महिला तथा स्तनपान कराने वाली महिला को जिंक की कमी हो सकती है इसलिए अक्सर गर्भावस्था में आयरन के अलावा जिंक के कैप्सूल भी दिए जाते हैं।
6 महीने से अधिक उम्र में भी सिर्फ माँ के दूध पर निर्भर रहने वाले बच्चे में जिंक की कमी हो सकती है। यौवन अवस्था में प्रवेश करने वाले किशोर आयु के लड़के लड़कियों को अधिक मात्रा में जिंक की जरूरत होती है। ध्यान नहीं रखने पर इन्हे जिंक की कमी हो सकती है।

जिंक की कमी के लक्षण – Zinc Defeciny Symptoms

जिंक की कमी से इस प्रकार के लक्षण प्रकट हो सकते हैं –
—   शारीरिक या मानसिक विकास का अभाव
—   बार बार सर्दी जुकाम या बीमार होना
—   खाने पीने की चीजों में स्वाद नहीं आना
—   सुगंध या बदबू का पता नहीं चलना
—   डिप्रेशन महसूस होना
—   बाल ज्यादा गिरना
—   नाखूनों पर सफ़ेद रंग के धब्बे बनना
—   भूख नहीं लगना
—   हार्मोन का असंतुलन
—   स्ट्रेच के निशान अधिक पड़ना विशेषकर गर्भावस्था में
—   मुँहासे
—   दिमाग सम्बन्धी परेशानी
—   मानसिक थकान जल्दी होना
—   त्वचा का रूखापन

जिंक की कमी से क्या नुकसान होते हैं

Zinc Deficiency ke nuksan
जिंक की कमी से बच्चो का विकास रुकना , हड्डियों का विकास कम होना , इम्यून सिस्टम कमजोर होकर बार बार सर्दी जुकाम होना , बाल ज्यादा गिरना ,  पुरुष और महिला में प्रजनन सम्बन्धी दिक्कत आदि समस्याएँ हो सकती है।
सेल्स की ग्रोथ में जिंक की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। अतः बच्चों के विकास के लिए यह अतिआवश्यक तत्व होता है। बचपन में छः महीने की अधिक उम्र के बाद भी सिर्फ माँ के दूध पर निर्भर रहने वाले बच्चों में जिंक की कमी होने की संभावना होती है।
इससे उनका शारीरिक विकास अवरुद्ध हो सकता है। अतः दूध के साथ उन्हें दूसरे आहार भी जरूर दिए जाने चाहिये।
जवान हो रहे बच्चों को स्वस्थ प्रजनन अंगों के विकास के लिए जिंक की अधिक मात्रा में जरुरत होती है। यह उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरुरी होता है।
शुक्राणु के स्वास्थ्य और उसकी कार्यविधि सही प्रकार से होने के लिए जिंक की जरुरत होती है। शरीर में प्रोस्टेट ग्रंथि में जिंक सबसे अधिक पाया जाता है।
वृद्ध पुरुषों में जिंक की कमी प्रोस्टेट में सूजन का कारण बन सकती है। जिंक की कमी से लड़कियों में ओव्यूलेशन की कमी , माहवारी देर से शुरू होना या बहुत कम होना आदि हो सकते हैं।
रक्त में शक्कर की मात्रा पर कंट्रोल करने के लिए भी जिंक जरुरी होता है। जिंक की कमी हाथ पैर ठन्डे होने या ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बन सकती है। जिंक की कमी से कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
कूल्हों या घुटने के जोड़ में दर्द का कारण जिंक की कमी हो सकती है। क्योकि हड्डियों में काफी मात्रा में जिंक होता है विटामिन D के उपयोग में भी जिंक आवश्यक होता है। जिंक की कमी का त्वचा , नाख़ून तथा आंखों पर भी विपरीत  प्रभाव होता है।

क्या खाने से जिंक की कमी दूर होती है

Zinc kam ho to kya khaye
साबुत गेहूं पीस कर उसके आटे से बनी चपाती से जिंक मिल सकता है। गेहूं के अंकुर Wheat Germ में जिंक होता है। गेहूं जर्म में जिंक के अलावा भी कई लाभदायक पोषक तत्व होते हैं। अतः साबुत गेहूं का आटा फायदेमंद होता है। इसके अलावा मूंग , मोठ , चना , उड़द , मटर , लोबिआ आदि जिंक के अच्छे स्रोत होते है।
शाकाहारी भोजन से जिंक मिलने में थोड़ी कठिनाई होती है क्योंकि इनमे मौजूद फाइटेट नामक तत्व जिंक जैसे पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा उत्पन्न करता है। इन्हे यदि कुछ घंटे पानी में भिगोकर पकाया जाये तो फाइटेट का असर कम हो जाता है और इनमें मौजूद पोषक तत्वों का पूरा फायदा शरीर को मिल पाता है।
कददू के बीज तथा तिल से भरपूर मात्रा में जिंक मिल सकता है। इसी प्रकार बादाम , अखरोट , काजू आदि में जिंक तथा अन्य पोषक तत्व होते है। इन्हे भिगोकर खाने से पोषक तत्व अधिक मात्रा में शरीर अवशोषित कर पाता है।
इसके अलावा जिंक के अन्य स्रोत में सूरजमुखी के बीज , राजमा , मूंगफली ,  सोयाबीन , टोफू , दही , पालक आदि भी शामिल हैं। इन्हे अपने आहार में रोजाना शामिल करके जिंक की कमी से बचा जा सकता है। इनसे जिंक के अलावा मैग्नीशियम , B विटामिन्स तथा आयरन आदि भी मिलते हैं।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: जिंक की कमी से प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है असर – Zinc Deficiency
जिंक की कमी से प्रजनन क्षमता पर भी पड़ता है असर – Zinc Deficiency
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhzfuKVOuRUpak4RlWZy3K8_FJatFi-XsEGcLsnUZhiGuHHlMLG5irnZs4q3qRVdal8GCP1rAC9_Ja5__GjByxqligTfsfKT1QXl-lRfCabqJ1eDMnfgN3DN5pgBBgGlEubzZwQsTsocnI/s320/jinkkami-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhzfuKVOuRUpak4RlWZy3K8_FJatFi-XsEGcLsnUZhiGuHHlMLG5irnZs4q3qRVdal8GCP1rAC9_Ja5__GjByxqligTfsfKT1QXl-lRfCabqJ1eDMnfgN3DN5pgBBgGlEubzZwQsTsocnI/s72-c/jinkkami-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/zinc-deficiency.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/zinc-deficiency.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy