आम का सीजन ख़त्म नहीं होता है क्यूंकि आम का इस्तेमाल केवल फल के रूप में नहीं किया जाता है आम के जरिये चटनी, पना, जूस, अचार, खटाई, शेक, ...
आम का सीजन ख़त्म नहीं होता है क्यूंकि आम का इस्तेमाल केवल फल के रूप में नहीं किया जाता है आम के जरिये चटनी, पना, जूस, अचार, खटाई, शेक, आम पापड़ यहाँ तक की सब्जी भी बनायीं जा सकती है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह सिर्फ हमारे देश भारत में भी विख्यात नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय आम बहुत प्रसिद्द होता है। क्या आप जानते हैं कि आम केवल स्वाद लेने के लिए ही इस्तेमाल किया नहीं किया जाता है बल्कि यह हमारे शरीर को कई बिमारियों से भी बचता है। यह शरीर को हृष्ट-पुष्ट और मजबूत करता है। आम हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। किस प्रकार से लाभकारी है, जानिए आम खाने के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण Health Benefits of mango in Hindi.
आम जिस प्रकार हमारे स्वाद में मिठास भर देता है उसी तरह यह स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी काफी लाभकारी होता है। आम में मौजूद विटामिन A, C, E के साथ-साथ potassium, magnesium, phosphorus और भी खनिज लवण होते हैं जो शरीर स्वस्थ बनाने में सहायता करते हैं।
आम खाने के फायदे – Aam Khane Ke Fayde in Hindi
आम के फायदे कैंसर को रोकता है
रेअसेच के जरिये पता चला है की आम में एंटीऑक्सीडेंट्स यौगिक होता है जो स्तन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करता है। इन यौगिकों में क्वरेटेटिन, आइसोक्विरसिट्रिन, एस्ट्रैगलिन, फ़िसेटिन, गैलिक एसिड और मेथिलगल्लाट शामिल हैं, साथ ही प्रचुर मात्रा में एंजाइमों भी शामिल हैं। जिससे शरीर को कैंसर होने की बहुत कम संभावना होती है साथ ही शरीर मजबूत और हृष्ट-पुष्ट बनता है।
आम के खाने के फायदे कोलेस्ट्रॉल घटाता है
आम में मौजूद फीवर और विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होता है। जो कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है। यह शरीर को सतुलित कोलेस्ट्रॉल की मात्रा प्रदान करने में सहायक होता है। इसके साथ साथ यह ह्रदय रोगों से भी बचता है। आम में पोटेशियम की मात्रा भी प्रचुर होती है जो कि तंत्रिका तंत्र में रक्त के प्रवाह को सुचारु रूप से बनाये रखता है, जिससे हाई ब्लड प्रेस्सुर नियंत्रण में रहता है। और शरीर में हीट अटैक की संभावना बहुत कम होती है।
आम के त्वचा के लाभ त्वचा को सुन्दर और ताकतवर बनता है
आम त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है यह फेस पैक और स्क्रब में काफी इस्तेमाल किया जाता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खासकर विटामिन सी हमारे त्वचा को स्वस्थ, गोरा और चमकदार बनाता है जिससे शरीर में कोई भी परेशानी नहीं होती है। आम के अलावा इसका छिलका भी त्वचा के लिए काफी असरदार होता है। आम के छिलकों को अपने त्वचा पर रगड़ें और २० मिनट के लिए सूखने दें उसके बाद गर्म पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और गोरी होनी शुरू हो जाएगी।
आम के रस के फायदे आँखों की रौशनी बढ़ाये
अगर आपके आँखों की रौशनी में कमी है तो आप रोजाना आम या उसका जूस पीएं। क्यूंकि आम में विटामिन A प्रचुर मात्रा में होता है जोकि आँखों की रौशनी को बढ़ने में काफी मददगार होता है। आप रोजाना एक कप आम का जूस पी सकते हैं इससे आपके शरीर को 25% विटामिन मिलेगी।
आम के गुण यौन जीवन में सुखदायक
आम में मौजूद विटामिन E sxक्षमता बढ़ने में लाभदायक होता है। यह मर्दों में sx की कमी की पूर्ति के लिए काफी सहायक होता है। रोजाना एक आम या एक कप आम खाने से आपके शरीर को अधिक ऊर्जा मिलेगी।
आम फल के फायदे दिमागी शक्ति बढ़ाये
अगर आपको भूलने की बीमारी है आप कोई भी काम चलते चलते ही भूल जाते हैं तो आपको आम का सेवन करना चाहिए। आम में आप्ये जाने वाला ग्लुटामिन एसिड स्मरण शक्ति को बढ़ने में काफी असरदार होता है। यह शरीर के रक्त कोशकाओं को भी सक्रीय करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए पका आम खाना बहुत अच्छा माना जाता है।
आम का सेवन मोटापा कम करे
आम शरीर के मोटापे को कम करने में अच्छा सहायक होता है। आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर में जमी चर्बी को कम करने में मददगार होते है। आम खाने के बाद भूख कम लगती है जिससे आप ज्यादा खाना नहीं खा सकते हैं। यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनता है।
आम के फायदे पाचन क्रिया को ठीक रखने में मददगार
आम में मौजूद एंजाइम और फीवर की मात्रा उच्च की वजह से पाचन क्रिया को बेहतर बनता है। यह भोजन को जल्दी पचने में सहायक होता है। आम में मौजूद साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है।
आम के फायदे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
आम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। बीटा-कैरोटीन, कैरोटीनॉयड और विटामिन सी से भरपूर आम के सेवन से शरीर में संक्रामक रोगों के खिलाफ प्रतिरोध करने की क्षमता विकसित होती है।
आम खाने के फायदे शरीर में खून की मात्रा बढ़ाये
मीठे आम का गूदा लेकर 250 ग्राम दही और जरूरत के मुताबिक चीनी मिलाकर लस्सी की तरह रस बना लें। इसे एक गिलास रोजाना पीने से खून बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन ई आपके ताकत के लिए फायदेमंद है। आम का रस सवा सौ ग्राम, 250 ग्राम चीनी मिलाकर लस्सी की तरह बनाकर दो महीने तक शाम को पिएं। मर्दाना ताकत और शरीर की कमजोरी को दूर करने का अच्छा साधन सिद्ध होगा।
आम खाने के नुकसान – Aam Khane Ke Nuksan in Hindi
- कच्चे आम को खाने के बाद दूध पीने से हानि हो सकती है।
- कच्चे आम को खाने के बाद दूध पीने से हानि हो सकती है।ज्यादा आम खाने से ब्लड में सुगर लेवल बढ़ जाता है, डायबिटीज के मरीजों के लिए आम का सेवन हानिकारक है।
- ज्यादा मात्रा में कच्चे या पके हुए आम खाने से दस्त हो सकते हैं।
- कुछ व्यक्तियों को आम खाने से एलर्जी हो सकती है। इन एलर्जी के कारण त्वचा में खुजली, भोजन के प्रति अतिसंवेदनशीलता आदि शामिल हैं।
- ब्लड शुगर लेवल बढाए इसमें प्राकृतिक शक्कर होती है, जो कि ज्यादा आम खाने वालों के लिये नुकसानदेह होती है।
- ज्यादा आम खाने से चर्बी बढ़ने का खतरा रहता है।
- गठिया रोग के मरीज़ों को भी ज्यादा मात्रा में आम नहीं खाने चाहिए।