अशोक वृक्ष के औषधीय उपयोग और धन पर इसका वास्तु प्रभाव – Ashok Tree

अशोक वृक्ष Ashok Vriksh या अशोक का पेड़ Ashok tree एक पवित्र , पूजनीय और औषधीय पेड़ है। वास्तु के अनुसार यह सुख समृद्धि और धन धान्य को प...


अशोक वृक्ष Ashok Vriksh या अशोक का पेड़ Ashok tree एक पवित्र , पूजनीय और औषधीय पेड़ है। वास्तु के अनुसार यह सुख समृद्धि और धन धान्य को प्रभावित करने वाला पेड़ है और सही स्थान पर अशोक का पेड़ लगाने से बहुत से लाभ मिल सकते हैं।
आइये जानते है अशोक का पेड़ औषधियों में  किस प्रकार उपयोग किया जाता है तथा कैसे वास्तु के अनुसार अशोक का पेड़ धनवान बनाये रख सकता है।
अशोक के पेड़ सभी जगह पाये जाते हैं। इसका बोटनिकल नाम साराका असोका saraca asoca है। इसे संस्कृत में हेमपुष्प या ताम्रपल्ल्व , मराठी में अशोपक , गुजराती में आसोपालव और बंगाली में अस्पाल कहते हैं।

अशोक वृक्ष – Ashok Vriksh

यह आम के पेड़ जैसा उससे कुछ छोटा पेड़ होता है। अशोक के पत्ते शुरू में ताम्बे के रंग जैसे होते हैं जो बाद में गहरे हरे रंग के हो जाते हैं।
वसंत ऋतु में यानी मार्च-अप्रैल के महीने में अशोक के पेड़ में सुनहरी लाल रंग के खुशबूदार फूल आते हैं जो बाद में सुर्ख लाल रंग के हो जाते है। ये फूल गुच्छे के रूप में लगते हैं।
इस रंग के फूल की वजह से इसे हेमपुष्पा Hempushpa के नाम से भी जाना जाता है। ताम्बे जैसे पत्ते के कारण इसे ताम्रपल्ल्व Tamrpallv भी कहा गया। इसमें आठ से दस इंच की फलियां लगती हैं जिनमे बीज होते हैं।
अशोक वृक्ष

असली अशोक का पेड़ और नकली अशोक का पेड़

Real and duplicate Ashok vriksh
कुछ अन्य पेड़ अशोक जैसे दिखाई देते हैं लेकिन उनमें औषधीय गुण नहीं होते। असली अशोक और नकली अशोक में फर्क पहचानने के लिए लाल रंग के खुशबूदार फूल महत्वपूर्ण संकेत होता है। दूसरे अशोक जैसे पेड़ों में पीलापन लिए सफ़ेद रंग के फूल लगते हैं।
अशोक के वृक्ष की छाल का मुख्य रूप से आयुर्वेदिक दवा में उपयोग होता है। इसके फूल , बीज और जड़ भी दवा बनाने में काम आते हैं।

अशोक के पेड़ की छाल में पाए जाने वाले तत्व

Chemicals in Ashok vriksh bark
आयुर्वेदिक दवा में अशोक के पेड़ की छाल सबसे अधिक काम आती है। यह छाल कसैली और रूखी होती है और इसकी तासीर ठंडी होती है। अशोक की छाल में बहुत से महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जिनका औषधीय प्रभाव पड़ता है। इसमें  टैनिन , कीटोस्टेरोल , ग्लाइकोसाइड , सैपोनिन तथा मैग्नीशियम , आयरन और  कैल्शियम के कंपाउंड आदि पाए जाते हैं।

अशोक वृक्ष के औषधीय उपयोग

Medicinal uses of Ashok vriksh
अशोक वृक्ष के बीज
अशोक की छाल से आयुर्वेद की उत्कृष्ट दवा ‘ अशोकारिष्ट ‘ बनाई जाती है। यह स्त्री रोगों , श्वेत प्रदर , रक्त प्रदर , गर्भाशय की कमजोरी, हार्मोन के असंतुलन , गर्भाशय में गांठ , माहवारी के समय दर्द और अधिक रक्तस्राव आदि में काम आती है। गर्भाशय को मजबूत करने के लिए टॉनिक बनाने में इसका उपयोग किया जाता है।
अशोक की छाल रक्तपित्त , खुनी बवासीर तथा मूत्र रोगों की दवा बनाने में काम आती है।
अशोक की छाल डिसेंट्री , वात के कारण शरीर में दर्द , स्किन की एलर्जी आदि के उपचार में काम आती है।
यह त्वचा का रंग उजला बनाती है , सूजन दूर करती है  तथा रक्त विकार दूर करती है।
बिच्छू के डंक मारने पर अशोक की छाल लगाई जाती है , जो दर्द कम करती है।
इसके उपयोग से अशोक धृत भी बनाया जाता है। जो टॉनिक के रूप में दिया जाता है।
योनि की शिथिलता दूर करके योनि को टाइट करने के लिए अशोक की छाल का उपयोग किया जाता है।
अशोक के सूखे फूल का पाउडर डायबिटीज में लाभदायक होता है।
अशोक के बीज गुर्दे की पथरी और पेशाब सम्बन्धी बीमारी में काम आते हैं।

अशोक वृक्ष का धन पर प्रभाव वास्तु के अनुसार

Ashok vriksh and Vastu effects
मांगलिक और धार्मिक कार्य में अशोक के पत्तों का उपयोग पुराने समय से किया जाता रहा है। आज भी शुभ कार्य के समय अशोक के पत्तों से बनी हुई बांधनवार दरवाजे पर बाँधी जाती है।
पूजा में काम आने वाले कलश पर अशोक के पत्ते रखे जाते हैं। वास्तुशास्त्र के जानकारों  ( Astrologer ) के अनुसार अशोक वृक्ष का मानव की सुख समृद्धि पर गहरा प्रभाव होता है जो इस प्रकार है –
—  अशोक का पेड़ घर पर लगाने से तथा अशोक का पेड़ पानी से रोजाना सींचने से घर में कभी धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। धन में वृद्धि होती रहती है।
—  रविवार के दिन अशोक की जड़ को गंगाजल से अभिषेक करके तिजोरी में रखने से सफलता के द्वार खुल जाते हैं।
—  मुश्किल कार्य पूरा होने की कामना में अशोक के पेड़ की जड़ को तांबे के ताबीज में भरकर विधिपूर्वक धारण करने से लाभ होता है।
—  अशोक का पेड़ उत्तर दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है तथा सुख शांति और समृद्धि बढ़ती है।
—  अशोक वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके मंत्रोच्चार करने से अभीष्ट फल प्राप्त होता है।
—  अशोक वृक्ष में प्रतिदिन पानी डालने से मनोकामनाएँ पूरी होती हैं तथा सभी शोक दूर होते हैं।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: अशोक वृक्ष के औषधीय उपयोग और धन पर इसका वास्तु प्रभाव – Ashok Tree
अशोक वृक्ष के औषधीय उपयोग और धन पर इसका वास्तु प्रभाव – Ashok Tree
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhCIHTLmovxYxTFnqllAc0HpJ1hkTTPu1XMpW7-oRjRbns29WtOjWj4UfkKI0-aFLuO_oF36pGyfav_6oRot6cqlwouCoj4dgwdS2Vz40DF7sbCopdRdbKnnHX-pEjC_rxB4VnB17G_Ioo/s320/asokaflower-1-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhCIHTLmovxYxTFnqllAc0HpJ1hkTTPu1XMpW7-oRjRbns29WtOjWj4UfkKI0-aFLuO_oF36pGyfav_6oRot6cqlwouCoj4dgwdS2Vz40DF7sbCopdRdbKnnHX-pEjC_rxB4VnB17G_Ioo/s72-c/asokaflower-1-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/ashok-tree.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/ashok-tree.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy