धनिया हरा या साबुत कैसे करता है फायदा – Coriander and Cilentro Benifits

धनिया Coriander  लगभग हर घर में मौजूद होता है। सूखा धनिया पाउडर डालकर रोजाना सब्जी बनाई जाती है। धनिया dhaniya पत्ती से दाल , सब्जी आद...


धनिया Coriander  लगभग हर घर में मौजूद होता है। सूखा धनिया पाउडर डालकर रोजाना सब्जी बनाई जाती है। धनिया dhaniya पत्ती से दाल , सब्जी आदि को सजा कर परोसा जाता है जो एक अलग ही स्वाद और सुगंध देता है तथा इनकी सुन्दरता बढ़ाता है। 
किसी किसी सब्जी में सूखा साबुत धनिया डाला जाता है। सब्जी में उपयोग में आने वाले गरम मसाले में भी इसे मिलाया जाता है। साबुत धनिये को तवे पर भूनने से इसके स्वाद और गंध में बढ़ोतरी हो जाती है। हरे धनिये की चटनी भोजन को सम्पूर्ण और पौष्टिक बनाती है। धनिये की दाल Dhana dal भी बनाई जाती है जो मुखवास के तौर पर खाई जाती है। 
कहीं कहीं धनिये की जड़ का उपयोग सूप आदि में किया जाता है।
विदेशों मे धनिया पत्ती को सिलेन्ट्रो Cilentro  या चाइनीज पार्स्ले Chinese Parsley के नाम से जाना जाता है तथा साबुत धनिये को कोरिएन्डर Coriander कहते हैं। दुनिया भर में धनिये का उपयोग हजारों सालों से पाचन क्रिया को सही रखने के लिए किया जाता रहा है।
धनिये की तासीर Dhaniye ki Taseer ठंडी होती है। हरा धनिया पित्त विकार में लाभदायक होता है। धनिया कोलेस्ट्रॉल , ब्लड प्रेशर  तथा रक्त में शक्कर की मात्रा को कम करता है।
साबुत धनिया पीसने के बाद इसकी खुशबू और स्वाद उड़ जाते हैं । इसलिए इसे ताजा पीस कर ही काम लेना चाहिए। इसे आसानी से मिक्सी आदि में पीसा जा सकता है।

धनिया के पोषक तत्व – Dhaniya ke nutrient and vitamin

धनिये में प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट , फाइबर  ,  विटामिन A , विटामिन C , विटामिन K तथा  खनिज के रूप में कैल्शियम ,आयरन , मेग्नेशियम फास्फोरस , मेंगनीज  तथा सेलेनियम पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कई प्रकार के लाभदायक फीटो  न्यूट्रिएंट्स , फ्लेवोनोइड्स , तथा फेनोलिक कम्पाउंड पाए जाते हैं। यह शरीर से विषैले तत्व को बाहर निकालने में सहायक होता है , फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाता है। धनिया तनाव को दूर करके नींद लाने में सहायक होता है। यह त्वचा की परेशानी से मुक्ति दिला सकता है।

धनिया से मिलने वाले लाभ – Dhaniya ke Fayde

पेट की परेशानी तथा पाचन तंत्र

धनिया एंटी स्पेज्म की तरह काम करता है। इससे पेट के दर्द में आराम मिलता है। यह पेट की मांसपेशियों संकुचन के कारण होने वाली ऐंठन तथा आईबीएस IBS नामक परेशानी में कमी लाता है। धनिये में पाए जाने वाले विशेष तत्व लीवर को ताकत देते हैं तथा दस्त आदि से बचाते हैं।
यह बैक्टीरिया के कारण होने वाले दस्त को मिटाने में भी मदद करता है । यह उल्टी , जी घबराना या पेट की अन्य परेशानी में भी आराम  दिलाता है तथा भूख ना लगने की समस्या को मिटाता है।

रक्त में शर्करा

धनिया खाने से रक्त में शक्कर की मात्रा कम होती है। यदि डायबिटीज का खतरा हो तो धनिये का अधिक उपयोग करना चाहिए। इससे रक्त में शर्करा की मात्रा नहीं बढ़ती है। धनिये से कार्बोहाइड्रेट का पाचन उचित तरीके से  हो जाता है और रक्त में शक्कर की मात्रा कंट्रोल में रहती है। यदि डायबिटीज की दवा चल रही हो तो धनिये का अधिक उपयोग सावधानी के साथ और डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। यह इन्सुलिन का स्राव बढ़ा सकता है।

मुंह के छाले

धनिये में एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं जो मुंह के छाले या चोट आदि को ठीक करने में सहायक होते हैं। यह मुंह में बदबू को ठीक करता है। हरा या साबुत धनिया चबाने से मुंह या गले में होने वाले दर्द में आराम आता है।

ब्लड प्रेशर

धनिया नसों को लचीला बनाये रखने में मदद करके ब्लड प्रेशरनियमित रखने में सहायक होता है।

फ़ूड पाइजनिंग

धनिये में एंटी माइक्रोबाइल गुण होते हैं। किसी भी सब्जी में धनिया मिलाने से फ़ूड पाइजनिंग की आशंका कम हो जाती है। क्योकि धनिया फ़ूड पॉइज़न बनाने वाले कीटाणुओं से रक्षा करता है। धनिये में पाए जाने वाले तत्व विशेष रूप से साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया को नष्ट करने में सक्षम होते हैं। यही बैक्टीरिया अधिकतर फ़ूड पाइजनिंग का कारण बनते हैं ।

कोलेस्ट्रॉल

धनिया में LDL नामक हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करने तथा लाभदायक कोलेस्ट्रॉल HDL को बढ़ाने का गुण होता है । इस प्रकार धनिया हृदय रोग से रक्षा करने में सहायक होता है।

यूरिन इन्फेक्शन से बचाव

धनिया यूरिन इन्फेक्शन को  मिटाने में सहायक होता है। इसके लिए धनिया पानी में भिगोकर पीने से लाभ होता है।

माहवारी नियमित

धनिया माहवारी को कंट्रोल करने वाली अन्तः स्रावी ग्रंथि जिसे एंडोक्राइन ग्रंथि कहते है की मदद करता है जिससे माहवारी को कंट्रोल करने वाले हार्मोन का स्राव सुचारू रूप से जारी रहता है। इसके अलावा धनिया माहवारी के समय होने वाले दर्द में आराम दिलाता है।

त्वचा

त्वचा के लिए धनिया बहुत लाभदायक होता है। यह त्वचा के सूखेपन को कम करता है , तथा फंगल इन्फेशन और एग्जिमा आदि को ठीक करने में सहायक होता है। यह त्वचा में आने वाली सूजन को और जलन आदि को कम करके त्वचा को नरम मुलायम और चमकदार बनाता है। गुर्दे में परेशानी या खून की कमी के कारण त्वचा में होने वाली परेशानी को कम करता है।

खून की कमी

इसमें आयरन प्रचुर मात्रा होता है जो खून की कमी दूर करता है। खून की कमी के कारण साँस लेने में दिक्कत , हृदय की धड़कन बढ़ना ,अत्यधिक थकान तथा ज्ञान सम्बन्धी दिक्कत आने लगती है। 

एंटी एलर्जी

धनिये के नियमित उपयोग से मौसम के कारण होने वाली एलर्जी का प्रभाव कम होता है। एलर्जी पौधों से , कीड़े मकोड़ों से या खाने से भी हो सकती  है। इसके अलावा अंदरूनी अंगों को भी एलर्जी के कारण नुकसान पहुँच सकता है। एलर्जी से बचाव किया जाना जरुरी होता है।
धनिया में मौजूद एंटी एलर्जिक तत्व हर प्रकार की एलर्जी से बचाव करने में मदद करते हैं ।
धनिया

हड्डियां

धनिये में कैल्शियम होने के कारण यह हड्डी की मजबूती में योगदान देता है। कैल्शियम के अलावा भी इसमें बहुत से ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हड्डी को कमजोर नहीं होने देते अतः धनिये का नियमित उपयोग जरूर करना चाहिए।

आँखें

धनिये में एंटीऑक्सीडेंट , विटामिन A , विटामिन C , तथा खनिज जैसे फास्फोरस आदि होने के कारण यह आँखों को स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता  है। उम्र बढ़ने पर मैक्युला को होने वाले नुकसान से बचाता है। यह आँखों के तनाव और दबाव को कम करता है। धनिया पत्ती में बीटा केरोटीन भी होता है जो आँखों को कई बीमारियों से तो बचाता ही है साथ ही यह आँखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। धनिये में इन्फेशन दूर करने के गुण होने के कारण यह आँखों में होने वाली परेशानी जैसे कंजेक्टिवाइटिस आदि से बचाव करता है। धनिये का तेल आँख की दवा में भी काम लिया जाता है।

धनिये से घरेलु नुस्खे – Dhaniya se Gharelu Nuskhe

नकसीर

एक कप पानी में दो चम्मच साबुत धनिया भिगोकर कुछ दिन पीने से नकसीर बंद होती है। हरे धनिये की चटनी रोज खाएं। नकसीर आने पर हरे धनिये के रस की दो तीन बूँद नाक में डालने से नकसीर बंद होती है। हरा धनिये पानी के साथ पीस कर ललाट पर लगाने से नकसीर बंद होती है। 

बवासीर या माहवारी में अधिक रक्तस्राव

एक कप पानी में चार चम्मच साबुत धनिया रात को भिगो दें। सुबह छानकर इसे खाली पेट पियें। इसे कुछ दिन नियमित पीने से अधिक रक्तस्राव होना बंद हो जाता है। यह पाईल्स का रक्त स्राव रोकने में सहायक होता है तथा माहवारी के समय अधिक रक्त स्राव होता है तो उसे भी कम करता है।

दस्त

एक चम्मच धनिया पाउडर पानी के साथ फंकी लेने से दस्त बंद होते हैं।

उल्टी

हरे धनिये का रस चार चम्मच थोड़ी थोड़ी देर में पीने से उल्टी होना बंद होता है। इससे गर्भावस्था में उल्टी होना भी कम होता  है।

मस्से

सूखा धनिया या हरा धनिया पीस कर लगातार एक महीने लगाने से तिल  , मस्से wart आदि मिट जाते है इसके बाद कुछ अंतराल से लगाते रहने से मस्से पुनः होना भी बंद हो जाते हैं।

गर्मी की परेशानी

गर्मी के मौसम में कई प्रकार की परेशानियां होने लग जाती है जैसे पेशाब में जलन , चक्कर आना , जी घबराना , सिर में दर्द होना , नकसीर आना आदि। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए रात को मिट्टी के बर्तन में दो गिलास पानी लें। इसमें पांच चम्मच साबुत धनिया डाल कर भिगो दें। सुबह इसे छानकर दो चम्मच मिश्री मिलाकर पियें। गर्मी की सब परेशानियां दूर होंगी।

पेशाब की जलन

दो चम्मच धनिया पाउडर तथा एक चम्मच आंवला चूर्ण रात को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इसे मसल कर छान लें। एक चम्मच मिश्री मिलाकर पियें। इससे पेशाब की जलन ठीक होती है।

दस्त के साथ आंव आना

एक गिलास पानी में दो चम्मच धनिया और दो चम्मच सौंफ रात को भिगो दें। सुबह छान लें। बचे हुए धनिये और सौंफ को पीस कर उसी पानी में मिला दें। इसे छानकर पियें। कुछ दिन नियमित लेने से आँव आनी बंद हो जाती है।

धनिया  से नुकसान – Dhaniya se nuksan

—  धनिये से किसी किसी को एलर्जी हो सकती है। जिसके कारण त्वचा में खुजली जलन आदि हो सकते हैं। ऐसे में धनिया ना लें।
—  कुछ लोगों को धनिये के ज्यादा उपयोग से स्किन की सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। इस वजह से धूप सहन नहीं हो होती और सनबर्न की
समस्या जल्दी हो जाती है। यह लम्बे समय में स्किन कैंसर का कारण बन सकता है। अतः ऐसे में धनिये का उपयोग कम कर देना चाहिए।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: धनिया हरा या साबुत कैसे करता है फायदा – Coriander and Cilentro Benifits
धनिया हरा या साबुत कैसे करता है फायदा – Coriander and Cilentro Benifits
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg31VRgAnb6mWXcKW0mWiX40TXgHHob_hvp4NgD3LBZRsbG-oXIIjfFfEvVZ4Akh_Cct2nLtRE4U70EjTaoXmp0GFPqpOj5VmZ8F28KdnwowUO6wyPni8pmQ5i-MSB0Ugi29f9_FdoqbRM/s320/hara-dhaniya-768x605.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg31VRgAnb6mWXcKW0mWiX40TXgHHob_hvp4NgD3LBZRsbG-oXIIjfFfEvVZ4Akh_Cct2nLtRE4U70EjTaoXmp0GFPqpOj5VmZ8F28KdnwowUO6wyPni8pmQ5i-MSB0Ugi29f9_FdoqbRM/s72-c/hara-dhaniya-768x605.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/coriander-and-cilentro-benifits.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/coriander-and-cilentro-benifits.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy