खजूर के फायदे कैसे मिलते है शरीर को – Dates For Whole Body

खजूर Khajoor या Dates दुनिया के सबसे पुराने उगाये जाने वाले फलों में से एक है। यह बहुत फायदेमंद फल है।खजूर की विशेषता यह है कि यह आसान...


खजूर Khajoor या Dates दुनिया के सबसे पुराने उगाये जाने वाले फलों में से एक है। यह बहुत फायदेमंद फल है।खजूर की विशेषता यह है कि यह आसानी से हजम हो जाता है और इसके सभी पोषक तत्वों का फायदा मिलता है।
मुख्यतः तीन प्रकार के खजूर का ज्यादा प्रचलन है ,जो बाजार में बेचे जाते है। जिसमे ताजा पका हुआ नरम खजूर होता है , दूसरा थोड़ा नर्म और थोड़ा सूखा होता है , तीसरे बिल्कुल सूखे हुए होते है जिन्हें छुहारा chhuhara या खारक Kharak के नाम से जाना जाता है।
उत्तर भारत में जंगली खजूर के रस से ताड़ी Tadi नामक शराब बनाई जाती है। Khajoor के फूल के डण्ठल से रस निकाल कर गुड़ बनाया जाता है। कुछ लोग इस रस से शराब भी बनाते है। कुछ जगह Khajoor के फूल खाने में काम लिए जाते है।
अफ्रीका और अरब देशों में कुछ लोग खजुर रोजाना खाते हैं। व्रत या रोजा करने के बाद खजुर खाना लाभदायक होता है। खजुर खाने से भूख शांत होती है , पोषक तत्व मिलते हैं और कमजोरी तुरंत दूर हो जाती है।

खजूर के पोषक तत्व – Dates Nutrients

खजूर में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है । इसमें पोटेशियम , मैग्नेशियम , कॉपर , मैगनीज तथा विटामिन बी 6 प्रचुर मात्रा में होते है। पके हुए फल में 80 % शक्कर होती है। इसके आलावा इसमें प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट , एंटी ऑक्सीडेंट तथा फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है ।
खजूर से जिंक, नियासिन , पैण्टोथेनिक एसिड , रिबोफ्लेविन , बोरोन , कोबाल्ट , फ़्लोरिन  , सेलेनियम , कैल्शियम , सल्फर तथा फास्फोरस भी प्राप्त होते है।
Khajoor में आंतों का कैंसर , स्तन कैंसर , प्रोस्टेट कैंसर , फेफड़े का कैंसर , पेंक्रियास के कैंसर से बचाने के गुण होते है। इसके एंटीऑक्सीडेंट संक्रमण , जलन , सूजन आदि मिटाने में सहायक होते है। इसमें मौजूद विटामिन “के” रक्त स्राव रोकता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए भी जरुरी होता है।

खजूर कैसे खाएं – How To Use Dates

खजूर को खाने के कई तरीके हो सकते है।
—  इसे बाजार से लाकर वैसे ही खा सकते है।
—  दूध में उबाल कर खा सकते है।
— खजुर की चटनी बना कर काम में ले सकते है।
— खजुर की मिठाई बना सकते है।
— खजुर के साथ मेवे मिलाकर स्वादिष्ट लडडू बनाये जा सकते है।
— खजुर का स्वादिष्ट पाचक चूर्ण बना कर उपयोग कर सकते है।
—  इसे बादाम और किशमिश के साथ मिलाकर एनर्जी बार बना सकते है।
— खजुर की आइस क्रीम बन सकती है।
— खजुर को पीसकर ब्रेड पर लगा कर खाया जा सकता है।

खजूर के फायदे – Benefits of dates

खजूर

पाचन तंत्र – Digestion

खजूर खाने से आँतों में लाभदायक बेक्टिरिया की वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त Khajoor में पाए जाने वाले घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर तथा कई प्रकार के एमिनो एसिड के कारण पाचन तंत्र को बहुत लाभ होता है।
इससे भोजन सही तरीके से पचता है और भोजन के पोषक तत्व शरीर में सही तरीके से और सम्पूर्ण रूप से अवशोषित हो पाते है। पोषक तत्व सही मात्रा में मिलने से सभी अंग स्वस्थ रहते है और किसी प्रकार की कमजोरी पैदा नहीं होती।

ह्रदय – Heart

ह्रदय को स्वस्थ बनाये रखने के लिए खजूर लाभदायक होता है। Khajoor को रात को भिगो कर सुबह पीस कर लेने से  ह्रदय को मजबूती मिलती है। इसे दूध के साथ उबाल कर लेने से भी यह ह्रदय के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। खजूर में पाया जाने वाला पोटेशियम भी ह्रदय के लिए हितकारी होता है।
इससे ब्लड प्रेशर तथा ह्रदय की धड़कन सामान्य बने रहते है।  खजूर हानिकारक कोलेस्ट्रॉल  LDL को भी कम करता है। यही कोलेस्ट्रॉल नसों में जम कर उन्हें अवरुद्ध कर देता है और ह्रदय रोग का कारण बनता है। अतः खजूर का उपयोग हार्ट के लिए अच्छा होता है।

हड्डी – Bones

Khajoor में पाए जाने वाले खनिज तथा विटामिन हड्डियों को मजबूती प्रदान करते है। इससे ओस्टियोपोरोसिस जैसी परेशानी का सामना करने से बच सकते है।
इसमें पाए जाने वाले कॉपर , मैग्नेशियम , सेलेनियम आदि तत्व हड्डियों के स्वस्थ रहने में मददगार होते है। उम्र के साथ हड्डियों की कमजोरी से बचने के लिए खजूर का  नियमित उपयोग करना चाहिए।

यौन शक्ति – Sex Power

खजूर यौन शक्ति बढ़ाने के लिए एक अच्छा विकल्प है। 4 -5 खजूर को एक गिलास दूध में डाल कर उबाल लें। गुनगुना रहने पर खजूर खाकर ऊपर से यह दूध पी लें। चाहें तो दूध में इलायची मिला सकते है।
कुछ दिन यह प्रयोग करने से वीर्य वृद्धि होती है तथा यौन शक्तिबढ़ती है। इस प्रयोग से शुक्राणु की संख्या तथा उनकी गतिशीलता में वृद्धि होना पाया गया है। अतः यदि यौन सम्बन्ध में अरुचि या कमजोरी महसूस हो तो यह प्रयोग अवश्य आजमाना चाहिए ।

कब्ज – Constipation

Khajoor रेचक का काम करता है अर्थात मल को शरीर से बाहर निकालता है। अतः कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए यह एक अच्छा आहार है। इसे रात भर भिगोने के बाद सुबह लेना अधिक कारगर होता है।
खजूर में घुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के कारण यह आंतों में मल को जमने नहीं देता और आसानी से बाहर निकालने में सहायक होता है। यह आँतों में होने वाले कैंसर से बचाव करता है।

खून की कमी – Anemia

खून की कमी होने बहुत थकान महसूस होती है और किसी काम में मन नहीं लगता। मन दुखी दुखी रहता है। ऐसे में नियमित कुछ दिन खजूर
खाने से बहुत लाभ होता है। Khajoor से आयरन भरपूर मात्रा में मिलता है। खून की कमी दूर होती है तथा शरीर में एक नई जान आ जाती है।

नर्वस सिस्टम – Nervous System

खजूर से मिलने वाला पोटेशियम कई प्रकार से शरीर के लिए लाभदायक होता है जिसमे से एक नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखना भी है। यह दिमाग की सतर्कता बढ़ाता है तथा निर्णय क्षमता में वृद्धि करता है ।
उम्र बढ़ने के साथ दिमाग के कमजोर होने का अहसास होने लगता है। खजूर के उपयोग से इस परेशानी से बचा जा सकता है। अतः दिमागी काम करने वालों के लिए Khajoor को नियमित खुराक में शामिल करना सही रहता है।

आँखें – Eyes

खजूर में विटामिन “ए”  होने के कारण आँखों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। विटामिन “ए” के कारण आँखों का रेटिना कई प्रकार के संक्रमण से बचा रहता है। उम्र बढ़ने के साथ होने वाली आँखों की कमजोरी से बचने के लिए Khajoor का नियमित उपयोग करना चाहिए।

दस्त – Loose Motion

दस्त लगने पर खजूर फायदेमंद साबित हो सकता है। पके हुए खजूर में पाया जाने वाला पोटेशियम दस्त रोकने में कारगर होता है। खजूर पाचन तंत्र पर भार नहीं डालते। इसमें पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर अतिरिक्त पानी सोख कर मल त्याग को सामान्य बनाने में सहायक होता है। इस प्रकार दस्त होने पर Khajoor खाया जा सकता है।

एलर्जी – Allergy

खजूर में सल्फर पाई जाती है जो खाने की कम ही चीजों में होती है लेकिन यह शरीर के लिए बहुत आवश्यक होती है। सल्फर की कमी के कारण एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती है।
सल्फर युक्त भोजन से कुछ प्रकार की एलर्जी में कमी हो सकती है। विशेषकर खास मौसम में होने वाली एलर्जी में इससे बहुत आराम आता है। अतः एलर्जी के कारण या मौसम के बदलाव के कारण आप की तबियत बिगड़ती है तो कुछ दिन Khajoor का नियमित उपयोग करके देखें। आराम मिल सकता है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,264,ब्लॉग,227,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: खजूर के फायदे कैसे मिलते है शरीर को – Dates For Whole Body
खजूर के फायदे कैसे मिलते है शरीर को – Dates For Whole Body
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEibOIdXSbwfi9RvnpsVCb-xyQRUni5Jft5qdXfPwvPyNogs3IN5gA12qjvpzpwJCTCZUURM3_hMaS76PT1tUeJTDqdkkfc8D0VXvJ6MQuvOl7UBGcso3I6J6PkucQIhOxpr72CkNxaWMX8/s320/khajoor1-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEibOIdXSbwfi9RvnpsVCb-xyQRUni5Jft5qdXfPwvPyNogs3IN5gA12qjvpzpwJCTCZUURM3_hMaS76PT1tUeJTDqdkkfc8D0VXvJ6MQuvOl7UBGcso3I6J6PkucQIhOxpr72CkNxaWMX8/s72-c/khajoor1-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/dates-for-whole-body.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/dates-for-whole-body.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy