निमोनिया के लक्षण सावधानी और उपचार – Pneumonia symptom and care

निमोनिया Pneumonia फेफड़ों में होने वाला एक तीव्र संक्रमण है , जो घातक भी हो सकता है । यह एक या दोनों फेफड़ों में हो सकता है। निमोनिया ए...


निमोनिया Pneumonia फेफड़ों में होने वाला एक तीव्र संक्रमण है , जो घातक भी हो सकता है । यह एक या दोनों फेफड़ों में हो सकता है। निमोनिया एक से दूसरे को लग सकता है अतः सावधान रहना चाहिए।
यूनिसेफ के अनुसार भारत समेत दुनिया भर में न्यूमोनिया 5 साल से छोटे बच्चों की मृत्यु का एक मुख्य कारण है। यह बैक्टीरिया , वाइरस या फंगी के कारण हो सकता है। जिसमे से स्ट्रेप्टोकोकस नामक बैक्टीरिया के कारण होने वाला निमोनिया सबसे ज्यादा होता है। इसके लिए टीका उपलब्ध है।
इनके अलावा एस्पिरेशन न्यूमोनिया भी होता है। यह खाने पीने का सामान , लार व उल्टी आदि का फेफड़े में चले जाने के कारण होता है। दिमागी चोट के कारण या किसी विषैली वस्तु के प्रभाव से निगलने की प्रक्रिया बाधित होने से ऐसा हो सकता है।
न्यूमोनिया वैसे तो किसी भी उम्र में हो सकता है पर 2 साल से छोटे बच्चे और 65 साल से अधिक उम्र के वृद्ध लोगों को इसका खतरा अधिक होता है।
किसी बीमारी से ग्रस्त , बीड़ी सिगरेट व शराब का अधिक उपयोग करने वाले लोगों को यह ज्यादा परेशान कर सकता है। सारी दुनिया में 12 नवम्बर निमोनिया दिवस के रूप में घोषित है ताकि निमोनिया के प्रति जागरूकता बढ़े।

निमोनिया के लक्षण – Pneumonia symptoms

निमोनिया
निमोनिया के लक्षण हल्के फुल्के या तीव्र हो सकते हैं। इनमे कुछ लक्षण इस प्रकर हैं –
—  कम या तेज बुखार आना
—  कंपकंपी छूटना
—  खांसी
—  सिरदर्द
—  साँस लेने में दिक्कत
—  साँस लेने या खासते समय छाती में तेज दर्द
—  हृदय की धड़कन तेज होना
—  जी घबराना और उल्टी होना
—  थकान
—  भूख ना लगना

निमोनिया का टेस्ट – Pneumonia Diagnosis

लक्षण और हालात देखकर चिकित्सक न्यूमोनिया होने का अंदाजा लगा सकते है। फेफड़े का एक्स-रे और सीटी स्कैन के माध्यम से निमोनिया की सही स्थिति का पता चल पाता है। रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा का पता लगाने के लिए अंगुली या कान पर सेंसर लगाया जाता है। खून , कफ या पेशाब की जाँच से भी पता लगाया जाता है।
इसके अलावा आवश्यकता होने पर ब्रोंकोस्कोपी की जा सकती है। इसमें पतली नली फेफड़ों में डालकर अंदर की स्थिति देखी जाती है।

क्या निमोनिया एक से दूसरे को होता है

Is Pneumonia Contagious
जी हाँ , यह एक से दूसरे को लग सकता है। लेकिन अधिकतर न्यूमोनिया बहुत तेजी से नहीं फैलते ।
दो प्रकार के न्यूमोनिया – माइकोप्लास्मा तथा ट्यूबरकुलोसिस  बैक्टीरिया वाले निमोनिया के एक व्यक्ति से दूसरे को लगने की संभावना अधिक होती है।
वाइरल और बैक्टीरिया वाले न्यूमोनिया से ग्रस्त व्यक्ति के छींकने या खांसने से कीटाणु हवा में तथा कई प्रकार की सतह पर फ़ैल जाते है। इस हवा में साँस लेने वाले व्यक्ति को न्यूमोनिया हो सकता है या ऐसी जगह से हाथ लगने से यह हाथ के माध्यम से दूसरे को लग सकता है। इसलिए हाथों की सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
फंगस के कारण होने वाला न्यूमोनिया इस तरह एक से दूसरे को नहीं फैलता है।
न्यूमोनिया जन्म के तुरंत बाद बच्चे को रक्त के माध्यम से हो सकता है।
यदि किसी को न्यूमोनिया है तो मास्क से नाक और मुँह ढकने से बचाव होता है।

निमोनिया का उपचार – Pneumonia treatment

इसका उपचार संक्रमण के प्रकार और उसकी तीव्रता पर निर्भर करता है। बैक्टीरिया के कारण निमोनिया हो तो डॉक्टर एंटीबायोटिक देते हैं। समय पर दवा लेने से दो से तीन सप्ताह में यह ठीक हो जाता है। वाइरस के कारण होने वाला निमोनिया एंटीबायोटिक दवा से ठीक नहीं होता। क्योकि एंटी बायोटिक दवा सिर्फ बैक्टीरिया पर असर करती है।
इस प्रकार के निमोनिया के लिए होमियोपैथी की दवा अच्छा काम कर सकती है।  कुछ लोगों को उपचार में अधिक समय लग सकता है या उपचार में दिक्कत आ सकती है विशेषकर उन लोगों को जिनकी प्रतिरोधक क्षंमता कमजोर हो या डायबिटीज , अस्थमा , हृदय रोग जैसी बीमारियों से ग्रस्त हों।
बच्चो को निमोनिया से बचाने के लिए PCV ( pneumococcal conjugate vaccine ) नामक टीका लगवाना चाहिए। यह टीका बैक्टीरिया से होने वाले खतरनाक निमोनिया से बचाता है। इसे शिशु के जन्म से दूसरे , चौथे , छठे महीने में और उसके बाद 12 -15 वें महीने में अथवा डॉक्टर की सलाह से लगवाना चाहिए।
इसके अलावा पौष्टिक आहार , छः महीने तक सिर्फ स्तनपान , घर में धुआँ से बचाव ( बीड़ी , सिगरेट , चूल्हे में छाने या लकड़ी से धुआँ ) आदि का ध्यान रखने से बच्चों को होने वाले न्यूमोनिया से बचाव किया जा सकता है।

निमोनिया के घरेलु उपाय – Pneumonia Gharelu nuskhe

—  दो कप पानी में 25 ग्राम पोदीना , 10 ग्राम अदरक , 10 काली मिर्च , 15 पत्ते तुलसी डालकर उबालें। आधा रह जाये तब छानकर गुनगुना रह जाये तब पियें। सुबह शाम दो बार इसे लेने से निमोनिया में आराम आता है। बुखार , कफ , भूख में कमी आदि दूर होते हैं।
—  छोटे बच्चे को निमोनिया हो तो उसके कमरे में चौबीस घंटे शुद्ध देसी घी का मोटी बत्ती वाला दीपक जलाने से निमोनिया में आराम मिलता है।
—  एक चम्मच तुलसी के पत्ते का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह शाम लेने से कफ़ और खांसी में बहुत आराम मिलता है।
—   चौथाई चम्मच तुलसी के पत्ते के रस में थोड़ी सी पिसी हुई काली मिर्च मिलाकर दिन में तीन बार लेने से छाती में जमा बलगम साफ होता है और दर्द में आराम मिलता है।
—  तुलसी के पत्ते – 20 और काली मिर्च – 15 इन दोनों को बारीक़ पीस लें। इसे आधा गिलास गुनगुने पानी में मिला दें। दिन में दो तीन बार यह लेने से निमोनिया का असर कम हो जाता है।
—  आधा चम्मच अदरक का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार लेने से कफ खांसी में और निमोनिया में आराम आता है।
—  एक गिलास पानी में आधा चम्मच दाना मेथी उबाल लें।  गुनगुना रहने पर कुछ बूँद नींबू का रस मिलाकर पियें। दिन में दो तीन बार लेने से निमोनिया में आराम आता है।
—  निमोनिया में कच्चे लहसुन का उपयोग बहुत लाभदायक होता है। इससे हर प्रकार के निमोनिया में फायदा पहुंचता है। लहसुन पीस कर छाती पर लगाने से भी निमोनिया ठीक होने में मदद मिलती है।
—  तारपीन का तेल पसलियों और छाती पर लगाकर कुछ देर कम्बल ओढ़ कर रहने से निमोनिया में होने वाले छाती के दर्द और तकलीफ में आराम मिलता है।
—  गाजर , चुकंदर , पालक और ककड़ी का मिक्स जूस पीने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण दूर होने में मदद मिलती है।
—  गर्म पानी में नीलगिरी का तेल और पिपरमिंट का तेल मिलाकर भाप लेने से फेफड़ों में जमा कफ ठीक होता है। टी ट्री ऑइल की भाप लेने से निमोनिया में आराम मिलता है।

न्यूमोनिया में ध्यान रखने योग्य बातें – Pneumonia Care

—  पूर्ण विश्राम करें।
—  तरल अधिक मात्रा में लें , पानी खूब पियें।
—  छींक और खांसी के समय ध्यान रखें।
—  धूम्रपान ना करें।
—  हल्का और सुपाच्य खाना लें। ठंडी चीजें ना लें। गर्म सूप आदि ले सकते है।
—  ठण्ड और सर्दी से बचाव करें।
—  फल आदि अधिक लें। लेकिन खट्टे और ठन्डे फल ना लें।
—  चावल , चीनी , दही आदि कफ बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ कम ही लें।
Disclaimer : इस लेख का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना मात्र है। निमोनिया घातक हो सकता है। किसी भी उपचार के लिए कृपया चिकित्सक से सलाह अवश्य लें।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: निमोनिया के लक्षण सावधानी और उपचार – Pneumonia symptom and care
निमोनिया के लक्षण सावधानी और उपचार – Pneumonia symptom and care
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiyDn7dxM0154K4_hH_Y9eKFtK5Fv2WfPcHwylTi-umnbvSHNxO9LF-Q38uJIhJZqvGiGCj23jI3Z7h1uOYYUCH_jnsjlKBzvEgsE59lr3u5DCUytM_C3_khlwqzttuMMErZWAGNcvjfp8/s320/nimoniya-534x400.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiyDn7dxM0154K4_hH_Y9eKFtK5Fv2WfPcHwylTi-umnbvSHNxO9LF-Q38uJIhJZqvGiGCj23jI3Z7h1uOYYUCH_jnsjlKBzvEgsE59lr3u5DCUytM_C3_khlwqzttuMMErZWAGNcvjfp8/s72-c/nimoniya-534x400.png
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/pneumonia-symptom-and-care.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/pneumonia-symptom-and-care.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy