धूप की अल्ट्रावॉइलेट UV किरणें कब ज्यादा नुकसान देह – Ultraviolet rays

सूरज की रौशनी Sunlight यानि धूप में मौजूद अल्ट्रा वॉइलेट किरणें  Ultraviolet rays हमारी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। आ...


सूरज की रौशनी Sunlight यानि धूप में मौजूद अल्ट्रा वॉइलेट किरणें  Ultraviolet rays हमारी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइये जानें ये किरणें कब अत्यधिक हानिकारक होती हैं।
वैसे सूरज की धूप जीवन का आधार है। पेड़ पौधे सूरज की रौशनी के कारण ही जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। हमें धूप से विटामिन डी मिलता है जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है।
थोड़ी सावधानी रखकर और अल्ट्रावॉयलेट किरणों के बारे में जानकारी हासिल करके इनके नुकसान से बचा जा सकता है। आइये जानें सूरज को रौशनी में मौजूद UV किरणों से क्या नुकसान होते हैं और इनसे कैसे बचें।
अल्ट्रावाइलेट किरण से नुकसान

धूप में मौजूद अल्ट्रावॉइलेट किरणों से नुकसान

Effects of UV-Rays on skin
UV किरणों से त्वचा जल कर काली पड़ सकती है , जिसे सनबर्न कहते हैं। सनबर्न के अलावा अधिक अल्ट्रा वॉइलेट किरणों से होने वाले नुकसान में त्वचा में समय से पहले झुर्रियां पड़ना , कसावट कम हो जाना , त्वचा लटक जाना , कोमलता नष्ट हो जाना , त्वचा पर धब्बे ( Age spots ) पड़ जाना , त्वचा सूखी , खुरदरी या निस्तेज हो जाना आदि हो सकते हैं।
अल्ट्रावॉइलेट UV किरणों में इतनी ऊर्जा Energy होती है कि यह त्वचा में मौजूद कोशिका के डीएनए DNA को नुकसान पहुंचा सकती है।
इसके कारण स्किन के कैंसर जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। हालाँकि ये किरणें शरीर में अधिक गहराई तक नहीं जा सकती इसलिए इनका नुकसान त्वचा तक ही सीमित रहता है।
बचपन में धूप से कई बार हुआ या ज्यादा हुआ सनबर्न, कुछ विशेष प्रकार के त्वचा के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है जो कई साल बाद या कई दशक बाद भी असर दिखा सकता है।
इसके अलावा अल्ट्रा वॉइलेट किरणों से आँखों को बहुत नुकसान पहुँच सकता है। ये किरणें आँखों में मोतियाबिंद आने या रेटिना के क्षतिग्रस्त होने का कारण बन सकती हैं। इसी वजह से वेल्डिंग करने वालों को प्रोटेक्शन का ध्यान रखना पड़ता है। वेल्डिंग की प्रक्रिया में भी शक्तिशाली UV किरणों का उत्सर्जन होता है।

सनलाइट में कितने प्रकार की अल्ट्रा वॉइलेट किरणें होती हैं

वैज्ञानिकों के अनुसार वेव लेंथ के हिसाब से धूप Sun Light  में तीन तरह की UV किरणें होती हैं –

UVA :

ये सबसे कम एनर्जी वाली किरणें हैं। इनके कारण त्वचा पर उम्र का प्रभाव पैदा होता है तथा ये सीधे तौर पर नुकसान नहीं करती लेकिन DNA को थोड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके कारण झुर्रियां तो पड़ती हैं लेकिन कैंसर जैसा गंभीर नुकसान नहीं होता।

UVB :

इनमे UVA की अपेक्षा अधिक एनर्जी होती है। ये त्वचा की कोशिका के DNA को सीधे नुकसान पहुंचा सकती हैं।ये किरण त्वचा को जलाकर सनबर्न पैदा करती हैं। इन्हे अधिकतर कैंसर का कारण भी समझा जाता है।

UVC :

इनमे सबसे ज्यादा ऊर्जा होती है। लेकिन ये ओज़ोन परत के कारण सूरज से धरती तक नहीं पहुँच पाती। इसलिए धूप से इनके द्वारा नुकसान नहीं होता लेकिन इंसान द्वारा उपयोग में लाये गए कुछ उपकरण ये किरणें उत्सर्जित करते हैं।
वेल्डिंग , मरकरी लेम्प , बैक्टीरिया व् कीटाणु नाशक UV बल्ब आदि से UVC किरणें उत्सर्जित होती है जो नुकसान देह हो सकती हैं। इनसे बचना चाहिए।

धूप में अल्ट्रा वॉइलेट किरणें कब ज्यादा होती हैं

अल्ट्रा वॉइलेट किरणों की ऊर्जा या ताकत Energy धरती पर कितनी होगी यह कई बातों पर निर्भर करती है। जो इस प्रकार हैं –
—  दिन में कौनसा समय है : 10 बजे से 4 बजे तक UV-rays अधिक शक्तिशाली होती हैं ।
—  मौसम कौनसा है : गर्मी के मौसन में UV रेज़ ज्यादा एनर्जी वाली होती हैं और सर्दी के मौसम में कमजोर होती हैं।
—  सूरज की ऊंचाई : सूरज जितना  ज्यादा ऊपर होता है उतनी ही अधिक ताकतवर UV किरणें होंगी।
—  बादल :  बादल का UV किरणों पर प्रभाव दोनों तरह से हो सकता है। कुछ बादल UV किरणों को परावर्तित करके रोक भी सकते हैं और कुछ बादल इनका असर बढ़ा भी सकते है। अतः बादल होने पर भी UV किरणों से बचाव करना जरुरी होता है।
—  सतह से परावर्तित Reflect होना :  UV किरणें धरती की कुछ सतह से परावर्तित होकर बढ़ भी सकती हैं। इन्हे परावर्तित करने वाली सतह में पानी , रेत , स्नो फाल , चमकीली सतह जैसे फुटपाथ आदि शामिल हो सकते हैं।

यू वी इंडेक्स क्या होता है – What is UV Index

यूवी इंडेक्स सूरज की रौशनी में मौजूद अल्ट्रा वॉइलेट किरणों UV-rays की ताकत Energy  की मात्रा को मापने का तरीका है। इसे एक से बारह अंकों तक मापा जाता है।
एक से चार तक UV इंडेक्स से नुकसान नहीं होता लेकिन इससे अधिक नुकसान देह हो सकता है। इससे पता चलता है कि अल्ट्रा वॉइलेट किरणों का कितना प्रभाव है और इससे कितना नुकसान या सनबर्न हो सकता है। यह माप रोजाना बदल सकती है
क्योंकि UV रेडिएशन की मात्रा सूर्य की ऊंचाई , वातावरण में ओज़ोन की मात्रा और आकाश में बादल की स्थिति पर निर्भर होती है।
सामान्यतया उत्तरी भारत में UV इंडेक्स कम होता है और दक्षिण भारत में अधिक होता है। गर्मी के मौसम में दक्षिण भारत में यह 12 तक पहुँच जाता है। गोरी और काली त्वचा पर अल्ट्रा वॉइलेट किरणों का अलग असर होता है।

UV इंडेक्स का असर और उसका खतरा

UV इंडेक्सगोरी त्वचागेहुएँ रंग वाली त्वचाकाली त्वचा
1कमनहींनहीं
2कमनहींनहीं
3मध्यमनहींनहीं
4मध्यमनहींनहीं
5अधिककमनहीं
6अधिकमध्यमकम
7अत्यधिकमध्यममध्यम
8अत्यधिकमध्यममध्यम
9अत्यधिकमध्यममध्यम
10अत्यधिकअधिकमध्यम
कम खतरा : इसका अर्थ यह है की इससे नुकसान नहीं होगा। 2 घंटे या अधिक धूप से त्वचा लाल जरूर हो सकती है।
मध्यम खतरा :  यह खतरनाक तो नहीं लेकिन एक डेड घंटे से ज्यादा धूप से नुकसान हो सकता है। सनस्क्रीन लगा लेनी चाहिए।
अधिक खतरा : आधा से एक घंटे में ही सनबर्न हो सकता है। SPF 15 वाला सनस्क्रीन लगाना चाहिए। सीधी धूप से बचना चाहिए।
अत्यधिक खतरा : त्वचा 20 -25 मिनट में ही बुरी तरह झुलस सकती है। सीधी धूप से दूर रहें। त्वचा ढक कर रखें , SPF 15 से अधिक वाला सनस्क्रीन का उपयोग करें।

अल्ट्रा वॉइलेट किरणों के नुकसान से कैसे बचें

सूरज की तेज धूप में मौजूद अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचने के उपाय जरूर अपनाने चाहिए अन्यथा त्वचा को नुकसान हो सकता है । ये उपाय इस प्रकार हैं –
—  कोशिश करें कि बहुत तेज धूप में नहीं रहना पड़े। जितना हो सके जल्दी छाया में आ जायें । त्वचा की पूरी तरह ढ़क कर रखें।
—  सफ़ेद या हल्के रंग के कपड़े इन किरणों को परावर्तित कर देते हैं , इनका उपयोग करें।
—  आँखों को नुकसान से बचाने के लिए अच्छी गुणवत्ता कर UV प्रोटेक्शन देने वाले सनग्लॉस , गॉगल्स पहन कर रखें।
—  अच्छी गुणवत्ता वाला सनस्क्रीन का उचित मात्रा में नियमित उपयोग करें।
—  पानी तथा तरल पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लें।
—  धरती की कुछ चमकीली सतह जैसे पानी , रेत , स्नो आदि से UV किरणें  परावर्तित होकर नुकसान पहुंचा सकती हैं , इनका ध्यान रखें।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: धूप की अल्ट्रावॉइलेट UV किरणें कब ज्यादा नुकसान देह – Ultraviolet rays
धूप की अल्ट्रावॉइलेट UV किरणें कब ज्यादा नुकसान देह – Ultraviolet rays
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiruQku-DXGepK2FUJHVC_T0povKtmD_aM8oUAjJgwo3cPs8d4d9ixxj3Z9k4bncP2Z-N2yR8mpWUldtJ84mMrwW8FH68SmEPqPgA6gh1K5D_Q-dvbywgje1bAiFZ_qbsujQJp-aKkQ0Ro/s320/altrvoilet-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiruQku-DXGepK2FUJHVC_T0povKtmD_aM8oUAjJgwo3cPs8d4d9ixxj3Z9k4bncP2Z-N2yR8mpWUldtJ84mMrwW8FH68SmEPqPgA6gh1K5D_Q-dvbywgje1bAiFZ_qbsujQJp-aKkQ0Ro/s72-c/altrvoilet-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/uv-ultraviolet-rays.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/uv-ultraviolet-rays.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy