गेहुँ के फायदे लेने के लिए कैसे उपयोग करें – Wheat Benefits And Uses

गेहुँ Wheat एक ऐसा अनाज है जो दुनिया भर में पोषण के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार के रूप में खाया जाता है।रोज में  कार्यों के लिए हमें ऊर्जा की...


गेहुँ Wheat एक ऐसा अनाज है जो दुनिया भर में पोषण के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार के रूप में खाया जाता है।रोज में  कार्यों के लिए हमें ऊर्जा की जरुरत होती है। यह ऊर्जा अनाज के रूप में किये भोजन से निरंतर प्राप्त होती रहती है।

अनाज के रूप में गेहूं के अलावा चावल ,जौ , मक्का , बाजरा  आदि का उपयोग भी उपलब्धता के अनुसार खाने के लिए किया जाता है। शरीर को ऊर्जा के अलावा कई प्रकार के प्रोटीन , विटामिन तथा खनिज आदि की भी आवश्यकता होती है।
गेहुं में पाए जाने वाले प्रोटीन , विटामिन तथा खनिज उच्च गुणवत्ता वाले तथा पर्याप्त मात्रा में होते है जो हर प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने में सक्षम होते है। इसीलिए दुनिया भर में गेहूँ  Wheat का भोजन के रूप में दैनिक उपयोग बढ़ता जा रहा है।

गेहुँ के पोषक तत्व – Wheat Nutrients

गेहूं
गेहूँ के दाने में छिलका  Bran  , जर्म  Germ और एण्डोस्पर्म नामक हिस्से होते है। ये सभी हिस्से पोषक तत्वों से भरपूर होते है। इसे  पीसने के बाद भी इसमें ये पोषक तत्व बने रहते है। गेहुं में दूसरे मुख्य अनाज मक्का और चावल से ज्यादा  प्रोटीन होता है।
इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर , कई प्रकार के विटामिन जैसे थायमिन , नियासिन, विटामिन बी 6 , रिबोफ्लेविन , पैण्टोथेनिक एसिड , फोलेट तथा खनिज के रूप में मैगनीज और सेलेनियम प्रचुर मात्रा में होते है।
इसके अतिरिक्त Wheat में कॉपर , जिंक ,फास्फोरस , आयरन , मैग्नेशियम , पोटेशियम तथा विटामिन “ई ” , विटामिन “के” भी पर्याप्त मात्रा में होते है।
गेहूँ Wheat की कई किस्म होती है। कुछ किस्म लाल भूरे रंग की होती है। इन्हें काठे गेहूं के नाम से जाना जाता है। यह रंग इसमें मौजूद फेनोलिक कंपाउन्ड के कारण होता है। इसमें एक अलग ही मीठा स्वाद होता है। गेहुं से आटा , मैदा , सूजी ,दलिया बनाये जाते है और इनसे कई प्रकार की चीजें बनाई जाती है।

गेहुँ का उपयोग – Wheat Uses

गेहूं Gehu को दुनिया भर में अलग अलग तरीके से काम लिया जाता है। इसके उपयोग से ब्रेड, पास्ता, बर्गर, केक , कुकीज़ , बिस्किट , नूडल्स आदि बनाये जाते है। हमारे यहाँ गेहूं से चपाती , बाटी , परांठे , कचोरी , समोसा , उपमा आदि बनाये जाते है। गेहूं उपयोग करने के कुछ तरीके इस प्रकार है :

गेहूँ का दलिया – Gehu ka Daliya

गेहूं के छोटे टुकड़ों को पानी के साथ पका कर खाया जाता है। इसे दलिया कहते है। यह Gehu के उपयोग का सबसे अच्छा तरीका होता है ।
छिलके ( bran ) इसी में सबसे अधिक होते है। छिलको में अधिकतम पोषक तत्व होते है। यह दलिया बहुत सुपाच्य होता है। पचने में हल्का
होने के कारण बीमार व्यक्ति को भी दलिया खाने के लिए दिया जा सकता है। दलिया में पकाते समय मूंग की दाल व सब्जी काटकर डाली जा सकती है जिससे उसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है।

सूजी – Sooji

आटे से मोटा और दलिया से बारीक़ पिसा हुआ गेहुं सूजी कहलाता है। इसे कई प्रकार से उपयोग में लाया जाता है। सूजी से बना हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई की डिश के रूप में बहुत लोकप्रिय है। इसके अलावा सूजी का उपयोग केक , इडली , उत्तपम , डोसा , बिस्किट , कुकीज़ आदि बनाने के लिए किया जाता है।

गेहुँ का आटा – aata

गेहुँ से हमारे यहाँ मुख्य रूप से रोजाना रोटी Roti बनाई जाती है। रोटी हमारे भोजन का अति आवश्यक हिस्सा बन चुकी है। इसे खाये बिना लगता ही नहीं कि भोजन किया है।
रोटी बनाने के लिए गेहुं को पीस कर आटा बनाया जाता है। आटे को पानी के साथ गूंथ लेते हैं। फिर इसे बेल कर रोटी बनाई जाती है। गेहुं में ग्लूटेनिन नामक प्रोटीन होता है जो भीगने के बाद ग्लूटिन में परिवर्तित हो जाते है। इसी के कारण आटे में लोच aate me loch पैदा होता है जिसके कारण इससे नर्म रोटी और ब्रेड आदि बन पाते है।
roti
गर्म रोटी पर घी लगाकर इसे सब्जी , दाल , दही आदि के साथ खाया जाता है। रोटी पर घी लगाकर खाने से गेहूं में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित किये जाते है। रोटी बनाने के लिए पुराने गेहूं अच्छे होते है।
नए गेहूं की रोटी से कफ पैदा होता है। रोटी बनाने के लिए आटे को छानना नहीं चाहिए। क्योकि छानने से चोकर के साथ बहुत से महत्वपूर्ण पोषक तत्व निकल जाते है। चोकर सहित मोटे आटे की रोटी खाने से कब्ज दूर होती है।
चोकर को 10 घंटे पानी में भिगो कर छानकर यह पानी पीने से अरुचि , अजीर्ण , मंदाग्नि आदि दूर होते है। इससे चर्म रोगों में भी आराम मिलता है।

मैदा – Maida

गेहूं का यह सबसे बारीक पिसा हुआ रूप है। इसका पाचन मुश्किल से होता है। इसमें पोषक तत्व बहुत कम होते है। इसे सिर्फ स्वाद की दृष्टि से उपयोग में लाया जाता है। मैदा Maida से बने तले हुए सामान जैसे कचोरी , समोसा या मैदा से बने पिजा बर्गर आदि स्वाद के कारण लोकप्रिय है , परंतु ये शरीर के लिए नुकसानदेह होते है।

अंकुरित गेहुँ – Ankurit gehu

ankurit-gehun
गेहूं को पानी में भिगोकर अंकुरित Sprout किया जा सकता है। अंकुरित होने पर गेहूं के पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते है। विशेष कर विटामिन बी , विटामिन सी तथा विटामिन इ में कई गुना वृद्धि हो जाती है।
गेहूं को अंकुरित करने के लिए गेहूं को धोकर 12 घंटे के लिए पानी में डालकर रखें। इसके बाद इन्हे पानी में से  निकाल कर एक सूती कपडे में बांधकर ढ़ककर रख दें। 15 – 18 घंटे बाद इनमे अंकुरण निकल आता है।
स्वाद के लिए नींबू और नमक मिर्च आदि मिलकर खायें। अन्य तरीका यह है कि इसे पानी के साथ पीस कर छान लें। यह गेहूं का दूध  है। इसे पीने से प्रमेह , वीर्य स्खलन , नपुंसकता , शीघ्रपतनआदि दूर होते है और शुक्राणु में बढ़ोतरी होती है।

गेहुँ के जवारे का रस -Gehu ke Jaware

javare
गेहूं के ज्वारे का रस देश विदेश में अपनी पहचान बना चुका है। इस रस में कैंसर जैसे खतरनाक रोग को भी मिटाने की क्षमता को स्वीकार किया गया है। ज्वारे के रस में रक्त जैसे ही गुण होते है।
गेहुं के जवारे का रस  बनाने के लिए गेहूं को पानी में 8 -10 घंटे भिगो दें। इसके बाद बाद इन्हें मिटटी में एक से.मी. की गहराई पर बो दें। तीन चार दिन में अंकुरण निकल आते है। 8 -9 दिन में पत्ते रस  निकालने लायक हो जाते है।
इन्हें काटकर पीस लें और इनका रस निकाल कर पियें। इसमें क्लोरोफिल , आयरन , अनेक प्रकार के एंजाइम , तथा विटामिन पाए जाते है। इस रस में बिना कुछ मिलाये उपयोग में लेना चाहिए।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,264,ब्लॉग,227,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: गेहुँ के फायदे लेने के लिए कैसे उपयोग करें – Wheat Benefits And Uses
गेहुँ के फायदे लेने के लिए कैसे उपयोग करें – Wheat Benefits And Uses
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiWPl44fgBbeEtgbJT7znYa_K8ByjiMXd3_ma3NCcFUwHqkF6-vcy7AR5dec-WdYWDYMv0PugDBaxfAu4s2MBlbpDDJBTHHjFem7cYgXLMA93hKS6BGDCVOH4dV4wAidC8jZl0nEPjOeXY/s320/gehun-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiWPl44fgBbeEtgbJT7znYa_K8ByjiMXd3_ma3NCcFUwHqkF6-vcy7AR5dec-WdYWDYMv0PugDBaxfAu4s2MBlbpDDJBTHHjFem7cYgXLMA93hKS6BGDCVOH4dV4wAidC8jZl0nEPjOeXY/s72-c/gehun-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/wheat-benefits-and-uses.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/wheat-benefits-and-uses.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy