आम के फायदे , पोषक तत्व का लाभ कैसे उठायें – Mango benefits

आम AAM या Mango फलों का राजा यूं ही नहीं कहलाता है । ये भारत का राष्ट्रीय फल है। मीठे आम के स्वाद , सुगंध और गुणों की बराबरी करना किस...


आम AAM या Mango फलों का राजा यूं ही नहीं कहलाता है । ये भारत का राष्ट्रीय फल है। मीठे आम के स्वाद , सुगंध और गुणों की बराबरी करना किसी भी फल के लिए संभव नहीं है।

AAM की किस्में जैसे दशहरी , लगड़ा , केसर , अलफांसो ( हापुस ) , सफेदा , नीलम , तोतापुरी , बंगनपल्ली , रसपुरी, हिमसागर आदि का नाम सुनकर ही मुँह में पानी आ जाता है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे आम खाना पसंद ना हो।


दुनिया में आम की पैदावार सबसे ज्यादा भारत में होती है। भारत में 180  -200 लाख टन आम का उत्पादन होता है।  AAM  की लगभग 400 प्रकार की विभिन्न किस्में उपलब्ध है। मई-जून के महीनों में बाजार में AAM  खूब मिलता है। बारिश शुरू होने के बाद आम बेस्वाद हो जाता है।

आम के उपयोग – Mango Uses

भारत में आम कई प्रकार से काम लिया जाता है। कच्चे AAM से कई प्रकार के अचार बनते हैं , पना बनता है।
कच्चे AAM से मुरब्बा और अमचूर भी बनते है । पका हुआ AAM अमरस बनाने में , आम की लस्सी बनाने में, जूस में, फ्रूट बार में , शेक बनाने में , आइसक्रीम बनाने में उपयोग में लिया जाता है। आम के पापड़ भी बनाए जाते है।

आम के पोषक तत्व – Mango Nutrients

Aam se kya milta he
आम में विटामिन “A “, विटामिन ” C “, विटामिन “K ” विटामिन ” E “और फोलेट प्रचुर मात्रा में होते है। इसमें विटामिन ” B ” समूह , पोटेशियम , कैल्शियम ,फास्फोरस , मैग्नेशियम , कॉपर और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में होते है। इसके अलावा मेंगो में ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड भी होते है।
मेंगो की गुठली , पत्ते , छाल , लकड़ी आदि सभी चीजें काम में लाई जाती है। मेंगो के पत्तों से बांधनवार बनाकर शुभ कार्यों में और त्यौहार के समय दरवाजे पर लगाई जाती है। AAM की गुठली एक गुणकारी औषधि है।

आम के फायदे और घरेलू नुस्खे  – Mango Benefits

आम में मौजूद पोषक तत्वों का लाभ दूध की मौजूदगी में अधिक मिलता है। जैसे आम के विटामिन A के अवशोषण के लिए फैट जरुरी होता है जो दूध में होता है।

शुक्रवर्धक

आम के रस में दूध मिलाकर पीने से वीर्य की दुर्बलता नष्ट होती है। रोजाना दो -तीन AAM खाकर ऊपर से एक ग्लास दूध पीने से वीर्य वृध्धि होती है। शुक्राणु पुष्ट होते है। दो महीने तक लगातार शाम के समय एक कप अमरस में एक कप दूध मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है ।
खून साफ होता है । मर्दाना ताकत में जबरदस्त बढ़ोतरी होती है। शीघ्र पतन ठीक होता है। पके AAM  के रस में मिश्री , इलायचीलौंग या अदरक स्वाद के अनुसार मिलाकर पीने से शुक्राणु की संख्या में बढ़ोतरी होती है। पेशाब खुलकर आता है। स्फूर्ति बढ़ जाती है। इससे दुबले पतले लोग भी हष्ट पुष्ट हो जाते है।

दिमागी ताकत

एक कप पके Mango के रस में एक कप दूध ,एक चम्मच अदरक का रस और स्वाद के अनुसार मिश्री मिलाकर पीने से रोजाना कुछ दिन लेने से दिमाग को बहुत शक्ति मिलती है। इससे खून साफ होता है। आंख के आगे अंधेरा आना ठीक होता है। पुराना सिरदर्द ठीक हो जाता है। स्मरण शक्ति बढ़ती है।

पाचन तंत्र

पाचन तंत्र के लिए आम लाभदायक होता है। रेशेदार आम सुपाच्य , गुणकारी और कब्ज को दूर करने वाला होता है। AAM  में रेचक और पोषक दोनों गुण होते है। आम लीवर को शक्तिशाली बनाता है। खून की कमी को दूर करता है। आम के रस में सौंठ का पावडर मिलाकर पीने से पाचन शक्ति सुधरती है।

लू लगने पर उपाय

तेज गर्मी से लू लग जाती है। जी घबराने लगता है। मुँह सूख जाता है। प्यास बहुत अधिक लगती है। इसमें हाथ पैरों से पसीना छूटने लगता है। इससे बचने के लिए केरी का पना पीना चाहिए। यदि लू लगी हो तो भी केरी का पना दिन में दो तीन बार पीने से आराम मिलता है।

केरी का पना बनाने का तरीका :

—  एक मध्यम आकार की कच्ची व कड़क केरी को उबाल लें।
—  इसका नरम गूदा निकालकर अलग कर लें। गुठली व छिलका फेंक दें।
—  गूदे को मथ  कर इसमें लगभग एक लीटर पानी मिला लें।
—  अब इसमें आधा चम्मच भुना पिसा जीरा , चौथाई चम्मच काला नमक , दो चम्मच शक्कर , थोड़ी सी काली मिर्च या लाल मिर्च और चार पाँच पत्ते पोदीना पीस कर मिला दें।
—  स्वाद के अनुसार मसाले कम या ज्यादा कर सकते है।
—  ये केरी का स्वादिष्ट पना तैयार है।
इसे ठंडा करके गर्मी में पीने से लू नहीं लगती है। मेहमान की आवभगत के लिए भी यह पना पेश किया जा सकता है। इसके साथ पानी पतासी का भी आनंद उठा सकते है। बच्चे , बड़े सभी को ये पेय बहुत पसंद आता है।
केरी का पना

सौंदर्य

आम नियमित खाने से स्किन का रंग निखरता है। इससे त्वचा स्वस्थ और कोमल हो जाती है। झुर्रिया , दाग धब्बे व झाइयाँ ठीक होते है।
आम की गुठली की गिरी और जामुन की गुठली की गिरी दोनों को समान मात्रा में लेकर पानी के साथ पीस कर लेप बना लें। रात को सोते समय इसे चेहरे पर लगा लें और सुबह धो लें। इससे दाग धब्बे झाइयाँ ठीक हो जाते है।

पेचिश व दस्त

आम की गुठली , बील गिरी और मिश्री समान मात्रा में पीस कर दो चम्मच दिन में तीन बार लेने से दस्त ठीक हो जाते है। AAM की गुठली पीस कर छाछ में मिलाकर पीने से दस्त में रक्त आना बंद होता है।
AAM के पत्ते सुखाकर पीस लें। इन्हे बारीक छलनी से छान लें। आधा चम्मच गर्म पानी से दिन में तीन बार ले। दस्त में आराम आएगा। आम के कोमल नए पत्ते बारीक पीस कर पानी में घोलकर पीने से खूनी पेचिश में लाभ होता है।

मजबूत दाँत

आम के हरे पत्ते सुखाकर जलाकर पीस लें। आम की गुठली बारीक पीस कर इसमें मिला दें। दोनों को मिलाकर बारीक छलनी से छान लें।
रोजाना इससे मंजन करने से दाँत सफेद और मजबूत होते है। दाँत में दर्द ठीक होता है। रोजाना आम के पत्ते कुछ देर चबा कर थूकने से दाँत हिलना बंद होता है और मसूड़ों से खून आना मिटता है।आम के पत्ते

बवासीर

आम के 10-12 कोमल नए पत्ते बारीक पीस कर एक गिलास पानी में घोल लें इसमें  मिश्री मिलाकर पिएँ। इससे बवासीर में रक्त आना बंद हो जाता है।

नकसीर

आम के बौर ( फल आने से पहले आने वाला फूल ) को पीस कर सूंघने से नकसीर आनी बंद होती है। AAM  की गुठली की गिरी पीस कर सूंघने से नकसीर बंद हो जाती है।

उल्टी

Mango के दो पत्ते और पोदीने के 15-20 पत्ते बारीक पीस कर एक गिलास पानी में मिलाकर छान लें। इसमें एक चम्मच शहदमिलाकर पीने सेउल्टी होनी बंद हो जाती है।

भांग का नशा

आम की गुठली को पीस कर पानी में घोलकर लेने से भांग का नशा उतर जाता है।

कीड़े का दंश

यदि मकड़ी , ततैया , बरसाती कीड़ा , बिच्छू आदि काट ले तो AAM  की गुठली पानी के साथ घिस कर ये लेप लगाने से जलन और दर्द में आराम मिलता है। आम की अमचूर और लहसुन बराबर मात्रा में लेकर पीस कर लगाने से बिच्छू के काटने पर जहर का असर कम हो जाता है।दर्द में आराम आ जाता है।

नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: आम के फायदे , पोषक तत्व का लाभ कैसे उठायें – Mango benefits
आम के फायदे , पोषक तत्व का लाभ कैसे उठायें – Mango benefits
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEibeLnAluwa_ec3M-xSYznIg83bCJVKR2EbxZ75yR96GF-2dFVGTsV3mbNJiB6yw4xtLALnJIFfmAn8nqUy05G6nUkvQe8k2nRiWcZGGXOGKSwgtebYAvDHsq87lAAv613zlMo1ihdBG-w/s640/mango.jpeg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEibeLnAluwa_ec3M-xSYznIg83bCJVKR2EbxZ75yR96GF-2dFVGTsV3mbNJiB6yw4xtLALnJIFfmAn8nqUy05G6nUkvQe8k2nRiWcZGGXOGKSwgtebYAvDHsq87lAAv613zlMo1ihdBG-w/s72-c/mango.jpeg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/11/mango-benefits.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/11/mango-benefits.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy