व्रत उपवास करने के फायदे और तरीके – Vrat Upvas Benefits

व्रत उपवास-  Vrat Upvas हमारी संस्कृति के एक अभिन्न अंग है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि शारीरिक रूप से भी बहुत अधिक मह...


व्रत उपवास-  Vrat Upvas हमारी संस्कृति के एक अभिन्न अंग है। इनका सिर्फ धार्मिक महत्त्व ही नहीं है बल्कि शारीरिक रूप से भी बहुत अधिक महत्त्व है। व्रत उपवास करने से शरीर को कई प्रकार के लाभ होते है।
सामान्य तौर पर व्रत का मतलब एक समय का भोजन करना तथा उपवास का मतलब दोनों समय का भोजन नहीं करना होता है । व्रत और उपवास का शारीरिक रूप से लाभ तभी मिलता है जब सही तरीके से इन्हें किया जाये।
कुछ लोग सिर्फ अनाज का त्याग करते है लेकिन उसकी जगह मावा , मिठाई , आलू की चिप्स , साबूदाना के बड़े और न जाने क्या क्या रोजाना के भोजन से भी अधिक खा लेते है। इससे लाभ की बजाय नुकसान ही होता है।
व्रत उपवास करने से शरीर के अंदर होने वाली ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा शरीर से विषैले तत्व निकलने की प्रक्रिया तेज होती है। जिससे शरीर को एक नई ताकत और उमंग का अहसास होता है।
इनसे शरीर में कई प्रकार के ऐसे परिवर्तन होते है जो बहुत लाभदायक सिद्ध होते है। इनसे मानसिक रूप से भी  शांति और शक्ति मिलती है। धार्मिक रूप से भी इन्हें किया जाना लाभदायक ही होता है।
व्रत उपवास शरीर और आत्मा की शुद्धि करने के लिए होते है। उपवास का आध्यात्मिक अर्थ बहुत सुन्दर और स्पष्ट है। शरीर जिन पाँच तत्वों से बना है उनमें से आकाश यानी खाली स्थान का बहुत महत्व है। व्रत या उपवास से इसी आकाश तत्व की आपूर्ति शरीर को होती है।
उपवास शब्द दो शब्दों से बना है -” उप ” यानि नजदीक और ” वास ” यानि निवास करना अर्थात अपनी आत्मा के करीब स्थित होना उपवास है। स्व में स्थित होने से स्वास्थ्य प्राप्त होता है ।
स्वस्थ रहना आपका कर्तव्य भी है और धर्म भी । व्रत उपवास ( Vrat Upvaas ) करने से तन और मन के विकार दूर होकर तन स्वस्थ और मन पवित्र हो जाता है। यह वैज्ञानिक प्रयोगों से भी साबित हो चुका है। 

व्रत उपवास के फायदे – Vrat Upvaas Ke Fayde

व्रत उपवास करने से शरीर में जैव रासायनिक क्रियाएँ शुरू हो जाती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति मजबूत बनती है। विषैले पदार्थ शरीर से तेजी से बाहर निकलने लगते है। हानिकारक फ्री रेडिकल्स का निर्माण रुक जाता है। शरीर की हीलिंग क्रिया सुधर जाती है।
आयरन ( Iron ) , कैल्शियम ( Calcium ) , जिंक ( zinc ) आदि तत्वों का अवशोषण ( absorption ) तेज हो जाता है। उपवास ( upvas ) करने से हीमोग्लोबिन ( Hemoglobin ) सही रहता है और कैल्शियम की कमी नहीं होती। कैल्शियम सही रहने से जोड़ों का दर्द, हड्डियों की समस्या आदि से बचाव होता है। 
व्रत उपवास में जब 12 घंटे या उससे अधिक कुछ नहीं खाते है तो किटोसिस ( Ketosis ) नामक प्रक्रिया शुरू हो जाती है जिसमे हमारे शरीर की कोशिकाएं ( Cells ) शरीर में मौजूद फैट यानि चर्बी को गलाकर इसके माध्यम से ऊर्जा लेना शुरू कर देती है । यह ऊर्जा भोजन से मिलने वाली ऊर्जा की अपेक्षा दिमाग और शरीर दोनों के लिए अधिक फायदेमंद होती है।
इससे शरीर से चर्बी कम होकर मोटापा कम होता है। शरीर अधिक स्वस्थ बनता है। दिमाग की कार्यविधि पर भी इसका अच्छा असर पड़ता है। यह असर शरीर पर लंबे समय तक बना रहता है। इसीलिए ज्यादातर व्रत उपवास करने वाले लोग अधिक स्वस्थ और अधिक दिमागी शक्ति वाले होते है।
व्रत उपवास करने से आयु भी बढ़ सकती है। इनसे शरीर में होने वाली ऑटोफैजी ( Autophagy ) नामक प्रक्रिया में मदद मिलती है। ऑटोफैजी कोशिकाओं में साफ सफाई के लिए होने वाली प्रक्रिया होती है।
इस प्रकिया के द्वारा शरीर की कोशिकाओं में पैदा होने वाले अपशिष्ट पदार्थ , नुकसान करने वाले तत्व तथा  विषैले तत्व शरीर द्वारा नष्ट किये जाते है। यह साफ सफाई नहीं होने से शरीर की कार्यक्षमता कम हो जाती है।
व्रत उपवास करने से शरीर को साफ सफाई का पर्याप्त समय मिलता है। ऑटोफैजी की प्रक्रिया तेज होती है जिसके फलस्वरूप शारीरिक अंगों की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
व्रत उपवास करने से शरीर में कुछ अच्छे बेक्टिरिया की वृद्धि होती है जो सिर्फ व्रत उपवास करने से ही उत्पन्न होते  है। इसी तरह कुछ विशेष प्रकार के हानिकारक बेक्टिरिया के नष्ट होने की प्रक्रिया भी सिर्फ व्रत उपवास के समय ही होती है।
व्रत उपवास करने से शरीर प्रकृति के अनुसार ढलने लगता है। स्वाभाविक रूप से भूख प्यास आदि लगने लगते है। इसके बाद किये गए सात्विक आहार या भोजन से पूर्ण तृप्ति का अहसास होने लगता  है। भोजन से असीम आनंद की प्राप्ति होने लगती है।
अन्यथा न भूख होने पर भी जबरदस्ती खाना खाने पर ना तो तृप्ति मिलती है ना ही आनंद आता है। चाहे कितना भी स्वादिष्ट या चटखारेदार खाना खा लें। पाचन क्रिया भी खराब हो जाती है। जिसका परिणाम कब्ज व एसीडिटी आदि होते है। अतः व्रत उपवास अवश्य करने चाहिए।

व्रत उपवास में क्या खाना चाहिए – Vrat Upvas me kya khaye

व्रत उपवास ( upvaas ) कई तरह से किये जा सकते है।  जैसे फल उपवास , रस उपवास और आंशिक उपवास , पूर्ण उपवास ।
—  फल उपवास में हर तीन घंटे से कोई भी एक फल ( Fruit ) खा सकते है। जैसे  अनार , चीकू , सेब ,  अमरूद , केला , अंगूर  आदि जो भी  पसंद हो ले सकते है।
—  रस उपवास में तीन घंटे के अंतर से किसी फल या किसी सब्जी का रस ले सकते है । बील का जूस , लोकी का जूस , शिकंजी , गाजर का जूस , पालक का जूस आदि ले सकते है।
—  आंशिक उपवास में ढाई घंटे के अंतर से एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद व एक नींबू का रस लेना चाहिए।
—  पूर्ण उपवास में हर डेढ़ घंटे से सिर्फ एक गिलास पानी लें । उपवास में पानी खूब पीना चाहिए। क्योंकि शरीर पानी की मदद से ही हर प्रकार के विकारों को दूर करता है।
व्रत उपवास ( upvaas ) में शरीर शुद्ध होने की प्रक्रिया में कुछ अस्वाभाविक अनुभव हो सकते है जैसे सिर दर्द , पेट दर्द , उल्टी , मितली , चक्कर आना आदि लेकिन इनसे घबराना नही चाहिए।

व्रत उपवास खोलने का तरीका – Vrat Upvas kaise khole

व्रत उपवास ( upvaas ) तोड़ने का भी एक तरीका होता है। उपवास ठोस आहार से समाप्त नहीं करना चाहिए। पहले फ्रूट जूस लें। फिर उबली सब्जी और अंत में रोटी या दलिया लेना चाहिये। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सप्ताह में एक बार व्रत या उपवास  जरुर करना चाहिए।

व्रत उपवास किसे नहीं करना चाहिए – Vrat Upvas kab na kare

कमजोर और अशक्त लोगों को उपवास नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बच्चों , बुजुर्गों और गर्भवती स्त्री को उपवास नहीं करना चाहिए।
सही तरीके से उपवास करने से कई गंभीर रोग जैसे सोरायसिस , पेट की सूजन , एक्जिमा , गठिया आदि भी ठीक हो सकते है ।
उपवास से तन , मन और चेतन के सभी दोष व विकार दूर होकर सम्पूर्ण स्वास्थ्य  ( Health ) की प्राप्ति होती है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: व्रत उपवास करने के फायदे और तरीके – Vrat Upvas Benefits
व्रत उपवास करने के फायदे और तरीके – Vrat Upvas Benefits
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhGFK9eHugyVpIPWzTeSTARKyyJzgmDtMQptLdol_ZCmwfjzC4xoXFWdvj9cVqkzvjJTWKEykcw0TLz3N2ewzPwGozdGjnH50wxsC8etVWmWPmupNRlczUcDq02szat_OZvkpRx8Z-WzJI/s640/images+%252820%2529.jpeg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhGFK9eHugyVpIPWzTeSTARKyyJzgmDtMQptLdol_ZCmwfjzC4xoXFWdvj9cVqkzvjJTWKEykcw0TLz3N2ewzPwGozdGjnH50wxsC8etVWmWPmupNRlczUcDq02szat_OZvkpRx8Z-WzJI/s72-c/images+%252820%2529.jpeg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/11/vrat-upvas-benefits.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/11/vrat-upvas-benefits.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy