फेस स्क्रब से लायें चेहरे पर चमक – Face Scrub When And How

फेस स्क्रब Face Scrub सौन्दर्य वृद्धि का वह तरीका है जिसमे फेस स्किन की डेड सेल्स हटाई जाती है और नई त्वचा को उभारा जाता है। घर के बना...


फेस स्क्रब Face Scrub सौन्दर्य वृद्धि का वह तरीका है जिसमे फेस स्किन की डेड सेल्स हटाई जाती है और नई त्वचा को उभारा जाता है। घर के बनाये से स्किन को नुकसान नहीं होता। आइये जानें इनका उपयोग।
फेस स्क्रब के उपयोग से स्किन में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है।  स्किन में एक नयी जान आ जाती है। फेस स्किन लंबे समय तक सुन्दर और जवां बनी रहती है।
फेस स्क्रबर में कई प्रकार की  फायदेमंद चीजें मिलाई जाती है। इस वजह से स्किन को पोषण मिलता है। इससे स्किन की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे मुँहासे फुंसी आदि से बचाव होता है। बिना मेकअप के भी चेहरा हमेशा खिला खिला रहता  है।
सुंदर , स्वस्थ  और चमकीली त्वचा बिना मेकअप के भी सबके मन को भाती हैं।  इसके लिए महँगे सौन्दर्य प्रसाधन की जरूरत नहीं होती है। घर पर ही थोड़ी सी नियमित देखभाल जैसे फेस स्क्रब आदि के उपयोग से आसानी से आपका चेहरा सुंदर , कोमल और चमकीला नजर आ सकता है।
जैसा की आप जानते है , चेहरे की देखभाल में क्लीन्सिंग , स्किन टोनिंग और मॉश्चराइजिंग आदि की जरूरत होती है।परन्तु ये सब करने के बाद भी चेहरे पर डेड सेल्स हटाने बहुत जरुरी होते है। अन्यथा तेज़ धूप , सफ़र , थकान , आदि के कारण चेहरा मुरझा जाता है।
इसके अलावा ब्लैक हेड , वाइट हेड जैसी समस्याओ का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए फेस स्क्रबर की जरूरत होती है जो घरेलु सामान से आसानी से किया जा सकता है। नीचे इनके बारे में डिटेल में बताया गया है।
घर पर ही आपको ब्यूटी निखारने के अच्छे साधन प्राप्त हो सकते है जो इसी वेब साईट बताये गए है । इन्हें भी जरूर आजमा कर देखें। ब्यूटी निखारने के घरेलू साधन Gharelu Nuskhe for beauty के लिए क्लीक करें और इन्हें जानें :

फेस स्क्रब कैसे करें – How To Scrub Face Skin

—  नीचे दिए गए फेस स्क्रब में से अपनी स्किन के हिसाब से चुन कर फेस स्क्रब बना लें।
—  स्क्रब का उपयोग करने से पहले चेहरे को साफ पानी से अच्छे से धो ले।
—  स्क्रब को चेहरे पर लगा कर नीचे बताये अनुसार कुछ वक्त लगा रहने दे।
—  हल्के  हाथ से गोल गोल मसाज करें। बहुत अधिक देर तक और अधिक दबा कर मसाज ना करें।
—  साफ पानी से अच्छे से धो ले।
—  धोने के बाद चेहरे को साफ और नर्म तौलिये से थपथपा कर सूखा लें।
—  घिस कर नहीं पोंछें।
—  चेहरे की स्किन बहुत नाजुक होती है अतः बहुत हल्के हाथ से ही मसाज करें।
—  कुछ स्क्रब चेहरे पर लगा कर रखे नहीं जाते चेहरे पर मसाज के बाद तुरंत धो दिए जाते है। उन्हें उसी प्रकार यूज़ करें।

फेस स्क्रब कितने दिन में करें

Face Scrub Kitne Din Me Kare
—  शुरुआत में एक सप्ताह तक फेस स्क्रब का उपयोग एक दिन छोड़ कर करे (alternate day ) ।
—  अगले सप्ताह  दो दिन छोड़कर करें।
—  इसके बाद सप्ताह में एक बार (weekly ) फेस स्क्रब करें।
—  सप्ताह में एक बार फेस स्क्रब हमेशा किया जा सकता है।
—  कुछ फेस स्क्रब जैसे जेल स्क्रब रोजाना भी किये जा सकते है। इनमे कोई खुरदरी वस्तु नहीं होती।

फेस स्क्रब करते समय सावधानी – Be Careful

— कोई भी स्क्रबर बहुत अधिक खुरदरा न हो अन्यथा स्किन पर जलन हो सकती है या स्किन पर स्क्रेच पड़ सकते है।
— फेस स्क्रबर पुराना नहीं होना चाहिए।
— स्क्रब बनाते समय ध्यान रखें यह बहुत अधिक गाढा या पतला नहीं हो एक लेप  ( Paste ) की तरह होना चाहिए। गाढ़ापन कम करने के लिए गुलाब जल का भी उपयोग किया जा सकता है ।
— यदि फेस पर चोट या कट आदि हो या बड़े पिम्पल्स हो तो फेस स्क्रब ना लगाएं ।
— फेस स्क्रब को धोने के बाद चेहरा साफ और नर्म तौलिये से थपथपा कर सुखाएं। घिस कर कदापि नहीं पोंछें।
— स्क्रबर के उपयोग से नई  मुलायम  स्किन बाहर आती है इसलिए स्क्रब करने के तुरंत बाद तेज धूप मे न जाए , हो सके तो स्क्रब का उपयोग रात को करे। 
— वैसे तो नीचे दिए गए फेस स्क्रब के सभी सामान घरेलु है। जिनसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है।  फिर भी यदि आपको फेस स्क्रब की किसी भी सामग्री एलर्जी हो तो वह यूज़ ना करें। आपको जिस तरह का स्क्रब सूट करता हो वही लगाएं।

विभिन्न प्रकार के फेस स्क्रब बनाकर यूज़ करने के तरीके

Gharelu Face Scrub

ऑलमंड फेस स्क्रब – Almond Face Scrub

फेस स्क्रब
बादाम का पाउडर              1  चम्मच
ओलिव आयल               1 /2  चम्मच
दूध                       आवश्यकतानुसार
बादाम पाउडर ,ओलिव आयल को मिक्स करे अब इसमें दूधडालकर पेस्ट तैयार कर ले। चेहरा साफ पानी से धो कर यह पेस्ट लगाए। 5 -7 मिनिट बाद हलके हाथ से सरक्यूलर मोशन में चेहरे की मसाज करे व साफ पानी से चेहरा धो ले। चेहरा दमकने लगता है साधारण व ड्राई स्किन के लिये बहुत अच्छा है।

चॉकलेट फेस स्क्रब – Chocolate Face Scrub

चॉकलेट  पाउडर          डेढ़ चम्म्च
शहद                    1 /2 चम्मच
दही                         1 चम्मच
चॉकलेट पाउडर ,  शहद , और दही इन तीनो को मिलाकर पेस्ट बनायें। चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरे पर हलके हाथ से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।
इससे त्वचा मुलायम होती है ,रूखापन दूर होता है ,मृत कोशिकाएं दूर हटती है। असमय पड़ने वाली झुर्रियों से बचाव होता है। तथा चेहरे को गोरा ( Fair Skin ) बनाता है। यह ड्राई और झुर्रियों ( Wrinkles ) वाली स्किन के लिए बेहतर स्क्रब है।

एलो वेरा फेस स्क्रब – Aloe Vera Face Scrub

फेस स्क्रब
एलोवेरा पल्प             एक  चम्मच
दही                       एक  चम्मच
एलो वेरा पल्प और दही मिलाकर पेस्ट बनायें। और चेहरे पर लगा लें। दस पंद्रह मिनट बाद हलके हाथ से मसाज करते हुए धो लें।
इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण सन बर्न से झुलसी त्वचा को ठंडक पहुँचाता है। त्वचा की रंगत सुधारता है। यह एक प्राकृतिक मोइश्चराइजर है। यह जेल स्क्रब होने के कारण इसे रोजाना यूज़ किया जा सकता है।

सेंडल वुड फेस स्क्रब – Sandal Wood Face scrub

चन्दन पाउडर              1 /2  चम्मच
जौ  का आटा                  1  चम्मच
दही                            1  चम्मच
चन्दन पाउडर , जौ का आटा और  दही मिलाकर  पेस्ट बना लें।  इसे चेहरे पर लगाएं व  5 -7  मिनिट बाद  हलके हाथ से मसाज कर लें। फिर गुनगुने पानी से धो ले।
दाग धब्बे झाइयां मिटाता है। यह स्किन को ठंडक पहुँचाता है। एंटी बेक्टिरियल होता है। जिसके कारण मुँहासे और फुंसी आदि को ठीक करता है। इस सप्ताह में दो बार लगा सकते है।

हनी फेस स्क्रब – Honey Face Scrub

शहद                      1 /2  चम्मच
बेकिंग सोडा              1 /4  चम्मच
दही                           1  चम्मच
शहद , बेकिंग सोडा और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 8 -10  मिनट लगा कर रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे ब्लैक हेड और व्हाइट हेड निकल जाते है व त्वचा की रंगत सुधरती है। इसे नार्मल और ऑइली स्किन पर यूज़ कर सकते है।

टोमेटो फेस स्क्रब – Tomato Face Scrub

टमाटर रस                      2  चम्मच
शक्कर                          1  चम्मच
मिल्क पाउडर              1 /2  चम्मच
टमाटर का रस , शक्कर और मिल्क पाउडर को मिला कर पेस्ट बना लें। यदि गाढ़ा लगे तो इसमें गुलाब जल मिला लें। इस चेहरे पर लगाकर बहुत हल्के हाथ से मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
यह खुरदरी और सनबर्न से झुलसी हुई फेस स्किन के लिए बहुत कारगर स्क्रब है।  ध्यान रहे शक्कर के दाने बहुत बड़े ना हो और मसाज भी बहुत हल्के हाथ से हो।

पपाया फ्रूट फेस स्क्रब – Papaya Face Scrub

पपीता पल्प              2  चम्मच
शहद                     1  चम्मच
चीनी                      1  चम्मच
पपीते का गूदा पीस लें , इसमें शहद और चीनी अच्छे से मिला लें। इसे चेहरे पर लगायें।  10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथ से मसाज करें। अब गुनगुने पानी से धो लें।
यह बहुत शानदार स्क्रब है। चेहरे की रंगत सुधरता है , दाग धब्बे मिटाता है , झुर्रियों से बचाता है। सभी प्रकार की स्किन पर इसका जादुई प्रभाव देखने को मिलता है।

चिरोंजी फेस स्क्रब – Charoli Face Scrub

फेस स्क्रब

चावल का आटा                1  चम्मच
चिरोंजी पाउडर            1 /2  चम्मच
दूध                  आवश्यकता अनुसार
चावल का आटा , चिरोंजी पाउडर मिलाकर इसमें जरूरत के हिसाब से दूध डालकर पेस्ट बना लें। इसे दस मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर रखें। हल्के हाथ से मसाज करके साफ पानी से धो लें।
बेजान त्वचा के लिए अच्छा स्क्रब है। इससे मृत कोशिका हट जाती है। चेहरे पर निखार आ जाता है। त्वचा एकसार हो जाती है। ब्लैक हेड व्हाइट हेड मिट जाते है।  यह स्क्रब हर प्रकार की स्किन के लिए उपयुक्त है।

हर्बल फेस स्क्रब – Herbal Face Scrub

त्रिफला चूर्ण            1 /2  चम्मच
मुल्तानी मिट्टी               1  चम्मच
नारियल तेल            1 /2  चम्मच
दूध               आवश्यकता अनुसार
त्रिफला चूर्ण एकदम बारीक पिसा हुआ या छना हुआ लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी और नारियल का तेल मिला लें। अब आवश्यकता के अनुसार दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 5 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें। अब हल्के हाथ से मसाज करें। गुनगुने पानी से धो लें।
इसमें स्किन के लिए लाभदायक विटामिन और मिनरल होते है। इससे त्वचा को सम्पूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते है। सिकन साफ होकर चमकने लगती है। त्वचा के सभी तरह के विकार समाप्त करता है। यह ऑयली स्किन के लिए अच्छा स्क्रब है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: फेस स्क्रब से लायें चेहरे पर चमक – Face Scrub When And How
फेस स्क्रब से लायें चेहरे पर चमक – Face Scrub When And How
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhasasbHSt_Qiq3ISlfTSMjqvMAYXVooJYiSGW18C8FDA0DmkyIHAYaL7XQ4v6nAqgEZYKfPisjyc1pmDMUlLHILfj35QCJh5QrAm23Esz3SY1cuNFjyE_-TkXD5pAEUAsf1kqf-XW_dIg/s320/glow-1-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhasasbHSt_Qiq3ISlfTSMjqvMAYXVooJYiSGW18C8FDA0DmkyIHAYaL7XQ4v6nAqgEZYKfPisjyc1pmDMUlLHILfj35QCJh5QrAm23Esz3SY1cuNFjyE_-TkXD5pAEUAsf1kqf-XW_dIg/s72-c/glow-1-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/face-scrub-when-and-how.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/face-scrub-when-and-how.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy