चना देसी काला और काबुली चने से पायें शक्ति – Gram , Bengal gram , Chikpeas

चना chana भारतीय आहार का मुख्य अंग है। यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। शारीरिक रूप से सक्रिय लोगों के लिए चना सर्वोत्तम टॉनिक है। आइये जा...


चना chana भारतीय आहार का मुख्य अंग है। यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं। शारीरिक रूप से सक्रिय लोगों के लिए चना सर्वोत्तम टॉनिक है। आइये जानें प्रोटीन के इस शानदार स्रोत चने की अन्य खूबियां।
कड़ी एक्सरसाइज करके बॉडी बनाने के शौकीन या पहलवानी करने वाले लोगों के लिए चना शानदार आहार साबित हो सकता है। चने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन , कार्बोहाइड्रेट और वसा होते हैं। इसके अलावा चना फाइबर , आयरन , फास्फोरस , थायमिन , विटामिन बी 6 , मेग्नेशियम , जिंक  आदि पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है। इसका प्रोटीन दूसरी दालों की अपेक्षा आसानी से पच जाता है।
चने का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है। यहाँ दुनिया का 70% चना पैदा होता है। भारत ही दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है।
भारत में सबसे ज्यादा चना मध्य प्रदेश में पैदा होता है। इसके अलावा राजस्थान , महाराष्ट्र ,यूपी , आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भी चना पैदा करने वाले अग्रणी राज्यों में से हैं। यहाँ दो प्रकार के चने, देसी काला चना तथा काबुली चना बहुतायत में उगाया जाता है। इंग्लिश में इसे ग्राम Gram , बंगाल ग्राम Bengal Gram और चिकपी Chikpea के नाम से जाना जाता है।

चने के उपयोग  – Uses of Gram

चना शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का सर्वोत्तम स्रोत है। हमारे यहाँ चना किसी ना किसी रूप में हर घर में उपयोग में लाया जाता है। चने के उपयोग इस प्रकार हो सकते हैं –
चने की दाल रोजाना काम आने वाली मुख्य दालों में से एक है।
चने से बेसन बना कर कढ़ी , पकौड़ी , गट्टे की सब्जी , मिठाई तथा अन्य चीजें बनाई जाती हैं।
चने के पत्ते की सब्जी बनाई जा सकती है। हरे चने भी सब्जी में काम आते है। हरे चनों को छिलके सहित भूनते हैं फिर छील कर खाया जाता है जिन्हे होले कहते हैं।
सूखे चनों को भिगोकर , अंकुरित करके खा सकते है।
चने का आटा गेहूं के आटे में मिलाकर चपाती बना कर खा सकते है।

चने के फायदे  – chikpea Benefits

चने को अंकुरित करके खाना सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। भीगा हुआ चना रक्त में कोलेस्ट्रॉल कम करता है तथा शर्करा की मात्रा नियंत्रित रखता है। अतः हृदय रोगी और डायबिटीज वाले लोग भी इसे खा सकते है।
नियमित अंकुरित चना खाने से वीर्य गाढ़ा होता है तथा शुक्राणु की संख्या और उनकी सक्रियता में वृद्धि होती है। अंकुरित चने खाकर दूध पीने से वीर्य पुष्ट होता है।
इससे यौन शक्ति बढ़ती है तथा अनावश्यक वक्त बेवक्त की यौन उत्तेजना और कामेच्छा को काबू करने की शक्ति भी बढ़ती है। स्वप्नदोष मिटता है। शरीर , मन और बुद्धि तीनो पर सकारात्मक असर दिखाता है।
भुना चना कब्ज दूर करता है। रात को भुना चना ( भूंगडा) खाकर दूध पीने से कब्ज में आराम मिलता है। चने से बने बेसन का उपयोग उबटन  के रूप में करने से त्वचा में निखार आटा है और सौंदर्य में अभूतपूर्व वृध्दि होती है।
चने में प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। इसके कारण इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और जल्दी भूख नहीं लगती। फाइबर के कारण पाचन क्रिया सही रहती है। इन कारणों से वजन कम रखने में मदद मिलती है।
चने के पत्ते की सब्जी सभी के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसके उपयोग से खून साफ होता है , पित्त शांत होता है , दांतों की सूजन मिटती है तथा त्वचा रोग में लाभ होता है। लेकिन इसे अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

चने से घरेलु नुस्खे – chikpeas home remedies

कब्ज

एक मुट्ठी चने अच्छे से धोकर रात को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह चने निकाल लें। पानी फेंके नहीं। चने पर थोड़ा भुना पिसा जीरा और थोड़ी पिसी हुई सोंठ डालकर अच्छे से चबा कर खा लें। आधा घंटे बाद चने वाला पानी भी पी लें। इससे कब्ज ठीक होती है।

रुसी

आधा कप दही में दो चम्मच बेसन घोल लें। इसे गीले सिर में शेम्पू की तरह लगाकर दस मिनट बाद धो लें। इससे रुसी dandruf मिटती है।

कफ

रात को एक मुट्ठी भुने हुए चने खाकर आधा गिलास गर्म दूध पीने से गले में या फेफड़ों में जमा हुआ कफ निकल जाता है।

वीर्य पुष्ट

शाम के समय चने के आटे का हलवा देसी घी में बना कर खाएं। रात को एक मुठ्ठी चने धोकर पानी में भिगो दें। चने सुबह पानी से निकाल लें। इस पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पी लें। चनों को अंकुरित करके खा लें। नियमित कुछ दिन यह प्रयोग करने से वीर्य पुष्ट होता है।

त्वचा की सुंदरता

—  बेसन से चेहरा धोने से झाइयां मिटती हैं।
—  बेसन में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे त्वचा पर 10 – 15 मिनट लगाकर रखें। फिर धो लें। इससे सनबर्न ठीक हो जाता है।
—  चने की दाल भिगो कर पीस लें। इसमें हल्दी और थोड़ा तेल मिला लें। इसे उबटन की तरह त्वचा पर लगा लें। थोड़ा सूखने पर रगड़ कर निकालें। इससे त्वचा स्वस्थ , मुलायम और सुन्दर हो जाती है।
—  आठ चम्मच बेसन , पांच चम्मच दही , पांच चम्मच दूध , एक चम्मच हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। आवश्यकता के अनुसार दूध ज्यादा भी मिला सकते है। इसे चेहरे या सारे शरीर पर लगा कर लगा लें। फिर रगड़ कर निकाल दें। इसके बाद स्नान कर लें। इससे त्वचा जवां हो जाती है।
—  चने के आटे की चपाती बिना नमक मिलाये नियमित दो महीने तक खाने से त्वचा के विकार जैसे दाद , खाज , खुजली , फोड़े फुंसी आदि दूर होते हैं तथा खून साफ होता है। चपाती पर घी लगा सकते हैं।

उल्टी

भुने हुए चने का पाउडर यानि सत्तू पानी में घोलकर पीने से गर्भावस्था में होने वाली उल्टी में आराम मिलता है।

श्वेत प्रदर

भुने चने पीस कर इसमें पिसी हुई शक्कर मिलाकर खाएं। ऊपर से एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पियें। इससे श्वेत प्रदर में आराम मिलता है।

ज्यादा पेशाब आना

भुने हुए चने और गुड़ कुछ दिन नियमित खाने से बार बार पेशाब आना कम होता है।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: चना देसी काला और काबुली चने से पायें शक्ति – Gram , Bengal gram , Chikpeas
चना देसी काला और काबुली चने से पायें शक्ति – Gram , Bengal gram , Chikpeas
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgaJCoOI4fdHX3Bg7nDHp07guIpLSFXBKADoKTbJeVXqE9qjIEnVMvjqSEXzFYItt00qzqU3M5VMlRE6GDqt4fZ4W8-u-S7OiGY6gWadlkjfaySsoA1RvIz_z7X7plfzKm3EzBhAJ_PqNY/s320/chanakala-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgaJCoOI4fdHX3Bg7nDHp07guIpLSFXBKADoKTbJeVXqE9qjIEnVMvjqSEXzFYItt00qzqU3M5VMlRE6GDqt4fZ4W8-u-S7OiGY6gWadlkjfaySsoA1RvIz_z7X7plfzKm3EzBhAJ_PqNY/s72-c/chanakala-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/gram-bengal-gram-chikpeas.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/gram-bengal-gram-chikpeas.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy