यीस्ट के प्रकार , घर पर बनाने की विधि और टेस्ट – Yeast making at home

यीस्ट Yeast को हिंदी में खमीर Khamir कहते है। मैदा के आटे में यीस्ट मिलाकर रखने से फर्मेंटेशन होता है और  आटा फूल जाता है। यीस्ट या खम...


यीस्ट Yeast को हिंदी में खमीर Khamir कहते है। मैदा के आटे में यीस्ट मिलाकर रखने से फर्मेंटेशन होता है और  आटा फूल जाता है। यीस्ट या खमीर की यह प्रक्रिया खाने को स्वादिष्ट , लजीज और फायदेमंद बनाती है।
इडली , डोसा या दाल का ढ़ोकला बनाने के लिए घोल में दही मिलाकर कुछ घंटे रखा जाता है जिससे घोल में खमीर Khameer उठता है। यह यीस्ट बनने के कारण ही होता है। इसे बोरा उठना Bora uthna भी कहते हैं । इसी प्रकार जलेबी बनाने की प्रक्रिया में मैदा के घोल में  खमीर उठाया जाता है फिर जलेबी बनाई जाती है।

यीस्ट कितने प्रकार के – How many type of Yeast

बाजार में  Frest Yeast ,  Active Dry Yeast  तथा इंस्टेंट एक्टिव ड्राई यीस्ट Instant Active Dry Yeast उपलब्ध हैं। आइये जानते हैं इनमे क्या फर्क है और कौनसा Yeast काम में लेना चाहिए –

ड्राई यीस्ट – Dry Yeast

अधिकतर आपको बाजार में ड्राई Yeast का पैकेट मिलता है जिसमे पीली सरसों जैसे दाने होते हैं। इसे एक्टिवेट करना पड़ता है। ड्राई यीस्ट को एक्टिवेट करने की विधि इस प्रकार है –

ड्राई यीस्ट को एक्टिव करने का तरीका

एक कप गुनगना पानी लें इसमें एक छोटा चम्मच शक्कर मिला दें। अब इसमें dry Yeast मिलाकर अच्छे से हिला दें। दस मिनट के लिए इसे ढ़ककर रख दें। फ़्रिज मे ना रखें।
दस मिनट बाद आप देखेंगे की उसमे झाग से बन जाते हैं। इसका मतलब है कि Yeast को काम लिया जा सकता है। इस यीस्ट से कभी कभी अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते। यदि ऐसा हो तो इंस्टेंट या फ्रेश Yeast काम में लेना चाहिए।

इंस्टेंट एक्टिव ड्राई यीस्ट  – Instant Active Dry Yeast

इसे एक्टिव करने के जरुरत नहीं पड़ती। उसे सीधा ही आटे में मिलाया जा सकता है। यह बारीक़ सफ़ेद खसखस के दाने जैसा होता है।
इंस्टेंट एक्टिव ड्राई Yeast की मात्रा अपेक्षाकृत कम लगती है क्योकि यह अधिक कंसंट्रेट होता है। इसके परिणाम अपेक्षाकृत अच्छे होते हैं। इसे पैकेट खोलने के बाद फ्रिज में रखना चाहिए। यह फ्रिज में कुछ महीनो तक रखा जा सकता है।

फ्रेश यीस्ट – Fresh Yeast

यह ताजा बना हुआ Yeast होता है। बाजार में अधिकतर बेकरी वाले इसी तरह का Yeast काम में लेते हैं। इसके परिणाम भी अच्छे होते हैं लेकिन इसके जल्दी ख़राब होने की संभावना होती है। इसे तीन चार दिन में काम ले लेना चाहिये। फ्रेश Yeast घर पर भी बनाया जा सकता है।
घर पर यीस्ट बनाने का तरीका इस प्रकार है –

घर पर यीस्ट बनाने की विधि Recipe

Yeast making recipe at home

सामग्री – ingredients

मैदा1/2 कप
दही2 चम्मच
शक्कर2 चम्मच
शहद1 चम्मच
पानी1/2 कप

विधि  – method

    • एक कप पानी गुनगुना गर्म करके इसमें शक्कर और शहद मिला दें।
    • एक काँच या प्लास्टिक के कंटेनर में मैदा लें।
    • इसमें ऊपर तैयार किया हुआ पानी मिलाकर घोल बना लें।
    • अब इसमें दही मिलाकर मिक्स कर दें।
    • इसे ढ़ककर किसी गर्म जगह जैसे फ्रिज के ऊपर या ओवन के अंदर रख दें। जिस प्रकार जमने के लिए दही रखा जाता है। लगभग 18 से 20 घंटे बाद इसमें बुलबुले दिखाई देंगे। इसका अर्थ है कि Yeast बनकर तैयार है।
    • एक कप आटा गूंथकर फर्मेंट करने के लिए इस यीस्ट में से तीन चम्मच लेकर आटे में मिला दें।

घर पर यीस्ट बनाने के टिप्स –  Fresh yeast making tips

—  इसे बनने के लिए  26 से 33 डिग्री सेल्सियस का तापमान अनुकूल होता है।
—  पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
—  सर्दी के मौसम में धूप में रखें। गर्मी के मौसम में घर में कही भी रख दें।
—  Yeast बनने के बाद फ्रिज में रखकर तीन चार दिन तक काम में लिया जा सकता है , इसके बाद ख़राब हो सकता है अतः काम ना लें।
—  यदि आप बाजार से Yeast खरीद रहे हैं तो अच्छी गुणवत्ता का यीस्ट ही खरीदें जहाँ यह सही तरीके से रखा गया हो। आप भी घर लाने के बाद यीस्ट को सही तरीके से रखें अन्यथा यीस्ट मिलाकर बड़ी मेहनत से बनाई गई डिश ख़राब हो सकती है। ऐसे में समझ नहीं आता कहाँ त्रुटि रह गई , जबकि कारण Yeast होता है।

यीस्ट टेस्ट करने का तरीका – Yeast proofing test

कई बार बाजार से लाया हुआ dry Yeast  एक्टिव नहीं होता या घर में पुराना रखा हुआ ड्राई यीस्ट ख़राब हो चुका होता है। ऐसे में यह सही काम नहीं कर पाता। प्रूफिंग Proofing टेस्ट करके मालूम किया जा सकता है कि यीस्ट ठीक है या नहीं।  प्रूफिंग टेस्ट Yeast ko test करने का तरीका इस प्रकार है –
एक कांच के प्याले में एक चम्मच dry Yeast  डालें। इसमें एक कप गुनगुना पानी डालकर इसे चम्मच से हिला दें। 15 मिनट बाद देखें।
—  यदि घोल के ऊपर झाग बने हुए नजर आयें तो इसका अर्थ है कि Yeast अच्छा है। इसे बेझिझक काम लिया जा सकता है।
—  यदि घोल पर झाग नहीं बनते हैं तो Yeast ख़राब हो चुका है। इसे काम नहीं लेना चाहिए।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,263,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: यीस्ट के प्रकार , घर पर बनाने की विधि और टेस्ट – Yeast making at home
यीस्ट के प्रकार , घर पर बनाने की विधि और टेस्ट – Yeast making at home
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEimWS002CGAa2Lr9sHGdK9w7wZvuWgHbp-OBOn_cWzQb9kB9-zZqbrvnnZluD76ONEVZld8eDATNJ_U6LWNMLM82cNPGwFB6GMG_6To2-pGT1AJo6BXLEn4lRlz0mdlWrc-wixUr24I5Sw/s320/Yeast-making-at-home-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEimWS002CGAa2Lr9sHGdK9w7wZvuWgHbp-OBOn_cWzQb9kB9-zZqbrvnnZluD76ONEVZld8eDATNJ_U6LWNMLM82cNPGwFB6GMG_6To2-pGT1AJo6BXLEn4lRlz0mdlWrc-wixUr24I5Sw/s72-c/Yeast-making-at-home-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/yeast-making-at-home.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/yeast-making-at-home.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy