हरियाणा वासियों आप सभी को यह जानकर बहुत ही खुशी होगी हरियाणा सरकार ने बी आर अंबेडकर आवास मरम्मत योजना को शुरू किया है| ताकि जो भी हरियाण...
हरियाणा वासियों आप सभी को यह जानकर बहुत ही खुशी होगी हरियाणा सरकार ने बी आर अंबेडकर आवास मरम्मत योजना को शुरू किया है| ताकि जो भी हरियाणा में गरीब लोग हैं वह अपनी मकान की मरम्मत करवा सकें, क्योंकि हरियाणा सरकार का मानना है कि अभी भी हरियाणा में बहुत से ऐसे घर और परिवार है जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है| और वह अपने लिए घर तो नहीं बनवा सकते हैं |
परंतु जो उनका पुराना घर है उसकी भी मरम्मत करवा नहीं सकते हैं |उनको किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े | वह अपने पुराने घर की दोबारा से मरम्मत करवा सके इसके लिए हरियाणा सरकार ने डॉ बी.आर अंबेडकर आवास योजना का आरंभ है |ताकि गरीब से गरीब परिवार भी इस योजना का पूरा पूरा लाभ ले सके|
हरियाणा डॉ बी.आर. अम्बेडकर मकान मरम्मत योजना
प्यारे दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे हम किस प्रकार से डॉ बी आर अंबेडकर मकान मुरम्मत योजना में आवेदन करेंगे ?तथा इसके लिए पात्रता क्या होगी ?और इसके लिए जरूरी कागजात क्या चाहिए होंगे? दोस्तों आपको घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है हम आपको इस आर्टिकल में इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी देंगे |ताकि आप मकान मरम्मत योजना हरियाणा में भाग ले सकें |और अपने घर की मरम्मत करवा सके|
डा. बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मुरम्मत के लिए दिए जाएंगे 25 हजार रुपए
डॉ बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना में पात्रता
- प्रार्थी हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
- वह अनुसूचित जाति, टपरीवास व विमुख जाति से सम्बन्धित हो।
- प्रार्थी का नाम बीपीएल की सूचि में होना जरुरी है।
- प्रार्थी का अपना मकान होना चाहिए।
- मकान को बने हुए कम से कम 10 वर्ष होने जरुरी है।
- मकान की मुरम्मत के लिए पहले किसी विभाग से अनुदान न लिया हो।
- प्रार्थी को आवेदन करते समय आधार नम्बर जरुर देना होगा।
- यह अनुदान राशि प्रार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
- राशि का प्रयोग करने के बाद प्रार्थी को इसका यूटिलाईजेशन प्रमाण पत्र भी देना होगा।
- राशन कार्ड
- वोटर कार्ड
- मृत्यु प्रमाण-पत्र (विधवा महिला)
- जाति प्रमाण-पत्र
- प्लाट/ भूमि प्रमाण-पत्र
- इकरारनामा/ किराये की रसीद
- आय प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड आदि।
- दोस्तों यदि आप हरियाणा अंबेडकर मकान मरम्मत के लिए आवेदन करना चाहते हो तो यहां पर दिए गए वेबसाइट पर क्लिक करें |
- वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको यहां पर एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा |
- इस एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें |
- अब एप्लीकेशन फॉर्म में पूरी जानकारी भरे |
- सबमिट बटन पर क्लिक करें |
हरियाणा मकान अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत विभागीय वेबसाइट पर ऑफलाइन आवेदन कर सकते है। इस आवास योजना की अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित जिला /तहसील कल्याण अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।
Download Dr. B.R. Ambedkar Aawas Navinikaran Yojana Application Form |हरियाणा डॉ बी.आर. अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड