खटमल से बचने के घरेलु उपाय – Bed Bugs home remedies

खटमल Khatmal एक छोटा सा जीव है जो खून पीकर जिन्दा रहता है। खून ही इसका भोजन या खुराक है। इसे इंसानो का खून पसंद होता है लेकिन ये जानवर...


खटमल Khatmal एक छोटा सा जीव है जो खून पीकर जिन्दा रहता है। खून ही इसका भोजन या खुराक है। इसे इंसानो का खून पसंद होता है लेकिन ये जानवर या पक्षी के खून से भी काम चला लेता है।
खटमल ओवल शेप का चपटा भूरे या लाल से रंग का जीव होता है। इसका साइज  5 -7 mm होता है। यह उड़ नहीं सकता , चलकर ही अपने शिकार तक पहुँचता है। जहाँ रक्त की खुराक मिलती रहती है उस जगह के आसपास ही खटमल पाए जाते हैं।
वैसे तो ये रात के समय सक्रीय होते हैं लेकिन यदि भूखे हों तो दिन में भी काट सकते हैं। खटमल 5 से 10 दिन में एक बार खून पीते हैं। इस काम में इन्हे  4  से  12  मिनट का समय लगता हैं। अपने छुपने की जगह से शिकार तक पहुँचने के लिए ये 20 फुट दूर तक जा सकते हैं।
Khatmal के मुंह में चोंच जैसी दो ट्यूब होती है। एक ट्यूब से लार छोड़ते हैं। लार में एनिस्थिसिया जैसा गुण होता है जिससे वह जगह सुन्न हो जाती है। और ये आराम से दूसरी ट्यूब से खून पी लेते हैं। इसके बाद ये 5 -10 दिन के लिए अपने छुपने की जगह चले जाते है। वहां जाकर खाना पचाते है और अपना परिवार बढ़ाते है।
भोजन किये बिना भी ये महीनों तक जीवित रह सकते हैं। ये इतने पतले और छोटे होते है कि इन्हे छुपने के लिए जगह आसानी से मिल जाती है। इनसे इंसानो को किसी प्रकार की बीमारी होना या फैलना नहीं पाया गया है।
खटमल 7°C से 45°C तक तापमान सहन कर सकते हैं। जिन परिस्थितियों में उन्हें खुराक देने वाले रह सकते है वहाँ ये भी रह सकते हैं। ये किसी भी सामान के साथ एक जगह से दूसरी जगह पहुँच कर अपना नया घर बना लेते हैं।
मादा खटमल एक दिन में 1 से 3 अंडे दे सकती है। अपने पूरे जीवन में वह 200 से 500 अंडे दे सकती है। खटमल के अंडे मोतिया सफ़ेद रंग के होते है। इन अंडों का साइज़ लगभग  1 .5  mm जितना होता है और ये चावल जैसे  दिखाई देते हैं। अंडे से निकले बच्चे कुछ समय तक पारदर्शी मटमैले सफ़ेद रंग के होते हैं।
अपने इस रंग के कारण मुश्किल से दिखाई देते हैं। खून पीकर ये बड़े होते जाते हैं। 21 दिन में ये पूर्ण रूप से वयस्क हो जाते हैं। उससे पहले चार पांच बार ये त्वचा यानि केंचुली उतारते हैं।

खटमल काटने पर क्या होता है – Bed Bug Bite

Khatmal katne se kya hota he
खटमल के काटने का अलग लोगों पर अलग तरह का असर हो सकता है। अधिकतर लोगों को Khatml ke katne का ना तो पता चलता है और ना किसी प्रकार का निशान बनता है। कुछ लोगों के शरीर पर मच्छर काटने जैसा छोटा लाल निशान बन जाता है। किसी के बड़ा लाल निशान बन जाता । कई लोग ऐसे निशान को पिस्सू  या मच्छर के काटे का निशान समझ लेते हैं।
बहुत कम लोगों को Khatmal ke katne से एलर्जी भी हो सकती है। यदि एलर्जी होती हो तो काटे गए स्थान को साबुन और पानी से धो लेना चाहिए। काटे गये स्थान को खुजलाना नहीं चाहिए अन्यथा इन्फेक्शन हो सकता है सूजन आ सकती है पीला या सफ़ेद द्रव का रिसाव हो सकता है। इलाज के लिए चिकित्सक से संपर्क कर लेना चाहिए।

खटमल है कैसे पता चलता है

kya mere bistar me khatmal he
काटने का निशान है तो वह खटमल का ही हो यह जरुरी नहीं है , ऐसा निशान किसी दूसरे मच्छर या कीड़े के काटने से भी बन सकता है। यानि शरीर पर निशान से Khatmal के मौजूद होने का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है।
कुछ विशेष बातों से खटमल होने का संकेत मिलता है जो इस प्रकार हैं –
—  बिस्तर या चादर पर पर लाल रंग धब्बे नजर आते हैं जो की खटमल के कुचले जाने के कारण बन जाते हैं। इसका मतलब Bed bugs हैं।
—  गहरे रंग का छोटा धब्बा जो खटमल का मल होता है और दबाने पर रंग छोड़ता है। यह इनकी उपस्थिति दर्शाता है।
—  खटमल के मटमैले सफ़ेद रंग के चावल जैसे अंडे दिखाई दें या अंडे के खोल दिखाई दे तो समझ लेना चाहिए की Khatmal मौजूद हैं।
—  जिन्दा Khatmal  घूमते दिखाई दें तो प्रत्यक्ष प्रमाण मिल ही जाता है।

खटमल से बचने के उपाय – Khatmal kaise roke

खटमल एक घर से दूसरे घर किसी भी सामान के साथ आ सकते हैं। सभी तरह के घर , फ्लेट , स्कूल , होटल , अस्पताल आदि जगह पर ये हो सकते हैं।
आप किसी होटल में रुके हों  , किसी रिश्तेदार के यहाँ गये हों , हॉस्पिटल गये हों और वहां खटमल हों तो आपके बैग या कपड़ों के साथ ये आपके घर आसानी से आ सकते है और यहाँ अपना अड्डा जमा सकते हैं।
बहुत साफ दिखाई देने वाले 5 स्टार होटल में भी छिपे हो सकते हैं।
इन्हे सिर्फ दो चीज चाहिए खून और छुपने के लिए जगह । पुराना फर्नीचर या अन्य कोई सामान ख़रीदा हो तो उसके साथ भी ये आ सकते हैं। अतः ऐसे समय सावधान रहने की जरुरत होती है।
फिर भी आपके यहाँ ये अवांछित जीव बस गये हो तो निम्न उपाय करने से राहत मिल सकती है।
—   घर के सभी छोटे छिद्र pop से बंद कर देने चाहिए। इन्हे छुपने की जगह नहीं मिलनी चाहिए।
—  अपने बेड के पाये Legs पर टेलकम पाउडर , तेल या डबल साइड टेप लगा दें। ताकि ये फर्श पर से बेड पर नहीं चढ़ पायें।
—   घर में पक्षी या चूहे का आना बंद करना चाहिए खटमल इनके खून से भी भोजन का प्रबंध करते हैं।
—   मेट्रेस आदि को धूप लगाने से या गर्म हवा लगाने से खटमल उनमे होंगे तो मिट जायेंगे ।
—  यदि कोई सेकेंड हैंड सामान खरीद रहे हों तो चेक कर लेना चाहिए उसमे Khatmal तो नहीं।
—  घर से फालतू सामान हटाने से Khatmal के छुपने की जगह कम होती है।
—  वैक्यूम क्लीनर से नियमित सफाई करने से कुछ राहत जरुर मिलती है।

खटमल मिटाने के घरेलु उपाय – Khatml gharelu upay

Bed bugs home remedies

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा खटमल को सूखा कर मार देता है। खटमल छुपे होने की सम्भावना वाली जगह के आस पास बेकिंग सोडा छिड़क दें। इसे एक सप्ताह तक रहने दें। इसके बाद हटा दें और अच्छे से सफाई कर दें। यह प्रक्रिया 3 -4 सप्ताह दोहराएं। इससे Khatmal के आतंक से मुक्ति मिलती है। 

नीम

नीम की पत्तियां खटमल के छुपने  की जगह के आस पास रखें। इसकी गंध से खटमल मर जाते हैं। नीम की पत्तियां पानी में उबाल कर इस पानी को नहाने के पानी में मिला दें। फिर इससे नहायें। Khatmal या अन्य कीट पास नहीं आएंगे।

पोदीने की पत्तियां

पोदीने की पत्तियां तोड़ मरोड़ कर खटमल वाली जगह फैला दें। तीन चार दिन बाद साफ कर दें और नई पत्तियां डाल दें। इस तरह कुछ अंतराल से पत्तियों के प्रयोग से खटमल समाप्त हो सकते हैं।

नीलगिरी का तेल

नीलगिरी के तेल की कुछ बूँद पानी में मिलाकर जहाँ खटमल दिखाई देते हों वहां स्प्रे कर दें। कुछ अंतराल से नियमित इसे करने से खटमल से छुटकारा मिल जायेगा।

टी ट्री ऑइल

यह एंटी बायोटिक , एंटीफंगल , एंटीसेप्टिक ,और एंटी वायरल गुण से युक्त होता है। यह खटमल सहित बहुत से कीड़े मकोड़े को मारने में भी कारगर होता है। इसके यह गुण खटमल को फैलने से रोक सकते हैं।
इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पूरे घर में स्प्रे करें। Khatmal के छुपने लायक जगह पर अच्छे से स्प्रे करें। इसे सप्ताह में दो बार कुछ समय नियमित करने से इनसे छुटकारा मिल सकता है।

लौंग का तेल

लौंग का तेल दांतों का दर्द भी मिटाता है और खटमल की परेशानी से भी मुक्ति दिलाता है। गुनगुने पानी में लौंग का तेल मिलाकर स्प्रे करने से खटमल का आतंक समाप्त होता है।

पिपरमेंट का तेल

यह तेल मच्छर कीट पतंगे आदि को दूर करता है। इसे शरीर के खुले अंगों पर भी लगाया जा सकता है। पानी में मिलाकर इसे स्प्रे करने से बहुत से कीड़े मकोड़े नष्ट हो सकते हैं। नियमित कुछ समय इस स्प्रे को करने से खटमल समाप्त हो सकते हैं। यह प्रभाव  Malaria Journal में भी प्रकाशित हो चूका है।

रबिंग अल्कोहोल

यह एक प्राकृतिक कीटनाशक है। हॉस्पिटल में इसका उपयोग बहुत होता है। इंजेक्शन लगाने से पहले इससे स्किन साफ की जाती है ताकि वहां बैक्टीरिया आदि नष्ट हो जाएँ।
यह अल्कोहोल खटमल जैसे कीड़े को भी नष्ट कर सकता है। यह अपने आप उड़ जाता है तथा साधारण कीटनाशक जितना नुकसान नहीं करता है। इसे मेट्रेस , फर्नीचर आदि जगह पर स्प्रे करने से खटमल ख़त्म हो जाते हैं।

डायटोमेशस अर्थ

यह पाउडर कीड़े मकोड़े को सुखाकर मार देता है। इंसान के लिए यह नुकसान दायक नहीं होता है। इसलिए यह एक सुरक्षित तरीका है खटमल को मिटाने का। यह पाउडर खटमल वाली जगह छिड़कने से वे नष्ट हो जाते हैं।
नाम

10th,2,12th,3,12th result,1,अक्षरब्रह्मयोग ~ अध्याय आठ ~ AksharBrahmaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 8,1,अम्बे जी की आरती,1,अर्जुनविषादयोग ~ भगवत गीता ~ अध्याय एक - Bhagwat Geeta Chapter 1,1,अष्टलक्ष्मी स्तोत्रम्,1,आज के इतिहास (History Today),366,आत्मसंयमयोग ~ अध्याय छः ~ AtmSanyamYog Bhagwat Geeta Chapter 6,1,आरती कुंज बिहारी की,1,आरती चालीसा,50,ईसाई धर्म,1,ऑनलाइन इनकम,14,करियर,10,कर्मयोग~ भगवत गीता ~ अध्याय तीन - Karmyog Bhagwat Geeta Chapter 3,1,कर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय पाँच ~ KarmSanyasYog Bhagwat,1,कहानियाँ,5,कानून,2,कीर्ति खरबंदा,1,क्षेत्र-क्षेत्रज्ञविभागयोग ~ अध्याय तेरह ~ Ksetra-Ksetrajnay Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 13,1,खान-पान,231,गणेश पञ्चरत्नं,1,गीता,19,गुणत्रयविभागयोग ~ अध्याय चौदह ~ GunTrayVibhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 14,1,गुरुनानक गुरुजी के द्वारा हमे दी गयी शिक्षाएं,1,चुनाव,3,जगदीश जी की आरती,1,जीवन बीमा प्रश्नोत्तरी,2,जीवनी,2,ज्ञानकर्मसंन्यासयोग ~ अध्याय चार ~ GyanKarmSanyasYog Bhagwat Geeta Chapter 4,1,ज्ञानविज्ञानयोग ~ अध्याय सात ~ GnyanVignyanYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 7,1,झांवी कॉमिक्स,12,टेक ज्ञान,1,त्योहार,1,देश,2,देश-विदेश,3,दैवासुरसम्पद्विभागयोग ~ अध्याय सोलह ~ DaiwaSurSampdwiBhagYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 16,1,धर्म,2,नौकरी,15,न्यूज़,2,पढ़ाई,4,पुरुषो के लिए,1,पुरुषोत्तमयोग ~ अध्याय पंद्रह ~ PurushottamYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 15,1,पूर्णिमा व्रत कथा,1,पौधे रोपण-खेतीबाड़ी,19,प्रश्नोत्तरी,12,फैशन,52,बच्चो के लिए,2,बच्चों के लिए,28,बागवानी,19,बिज़नस,1,बिजनेस फाइनेंस,21,बुद्ध धर्म,1,बैंक,1,बॉलीवुड,262,ब्लॉग,226,भक्तियोग ~ अध्याय बारह ~ BhaktiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 12,1,भगवत गीता,19,भगवत भगवान की आरती,1,भजन कीर्तन,44,भारतीय लोकतंत्र,2,भैरव जी की आरती,1,मज़ाक,1,मुस्लिम धर्म,3,मोक्षसंन्यासयोग ~ अध्याय अट्ठारह ~ MokshSanyasYog~ Bhagwat Geeta Chapter 18,1,योग,1,राजविद्याराजगुह्ययोग ~ अध्याय नौ ~ RajVidyaRajGuhyaYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 9,1,रामायण,1,राशि उपाय,57,राशिफल 2017,1,लव लाइफ,3,लव स्टोरी,1,लिङ्गाष्टकम् स्तोत्रम्,1,लेखांकन,1,वास्तु शास्र,6,विडियो,1,विभूतियोग ~ अध्याय दस ~ VibhutiYog ~ Bhagwat Geeta Chapter 10,1,विश्वरूपदर्शनयोग ~ अध्याय ग्यारह ~ Vishwa Roop Darshan Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 11,1,वीडियो,4,वैज्ञानिक,1,व्यंजन रेसिपी,130,व्रत कथा,8,व्रत विधि व आरती,2,शाकम्भरी माता चालीसा,1,शिरडी साई बाबा चालीसा,1,शिरडी साई बाबा धूप आरती,1,शिव चालीसा,1,शिव जी की आरती,1,शेयर बाजार,1,श्रद्धात्रयविभागयोग ~ अध्याय सत्रह ~ Shraddha Tray Vibhag Yog ~ Bhagwat Geeta Chapter 17,1,श्री अन्नपूर्णा चालीसा,1,श्री अन्नपूर्णा माता की आरती,1,श्री काली माता की आरती,1,श्री काली माता चालीसा,1,श्री कृष्ण चालीसा,1,श्री गंगा चालीसा,1,श्री गंगा माता आरती,1,श्री गणेश चालीसा,1,श्री गणेश जी की आरती,1,श्री गायत्री चालीसा,1,श्री गायत्री माता की आरती,1,श्री चिंतपूर्णी देवी की आरती,1,श्री जीण चालीसा,1,श्री जीण माता की आरती,1,श्री दुर्गा चालीसा,1,श्री नवग्रह आरती,1,श्री नवग्रह चालीसा,1,श्री परशुराम चालीसा,1,श्री भैरव चालीसा,1,श्री मंगलवार व्रत कथा व्रत विधि व आरती,1,श्री रघुवर जी की आरती,1,श्री रविवार व्रत कथा,1,श्री राधाकृष्ण की आरती,1,श्री राम चालीसा,1,श्री रामचन्द्र जी की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता की आरती,1,श्री लक्ष्मी माता चालीसा,1,श्री ललिता माता की आरती,1,श्री ललिता माता चालीसा,1,श्री विश्वकर्मा जी की आरती,1,श्री विश्वकर्मा जी चालीसा,1,श्री विष्णुशतनामस्तोत्रम्,1,श्री वीरभद्र चालीसा,1,श्री शनि देव चालीसा,1,श्री शनि देव जी की आरती,1,श्री सत्य नारायण व्रत कथा,1,श्री सन्तोषी माता की आरती,1,श्री सन्तोषी माता चालीसा,1,श्री सरस्वती चालीसा,1,श्री सरस्वती माता की आरती,1,श्री सोमवार व्रत कथा,1,श्री सोलह सोमवार व्रत कथा,1,श्रीराम रक्षा स्तोत्रम्,1,श्रीविष्णुसहस्रनामस्तोत्रम्‌,1,संकटनाशक गणेश स्तोत्र : प्रणम्य शिरसा देवं गौरीपुत्र विनायकम्,1,संस्कृत,1,सन्तान सप्तमी व्रत कथा,1,समाचार,36,समाचार चैनल LIVE,6,सांख्ययोग ~ भगवत गीता ~ द्वितीय दो - Bhagwat Geeta Chapter 2,1,साई बाबा की आरती,1,सामान्य ज्ञान,3,सालासर बालाजी की आरती,1,सिख धर्म,4,सोम प्रदोष व्रत कथा,1,स्तोत्र,7,हनुमान जी की आरती व चालीसा,1,हिन्दी सीखें,32,हिन्दू धर्म,70,हेल्थकेयर,10,हैल्थकेयर,363,Adjustment (समायोजन),21,Advance Tech (हिंदी में),5,age in banking,1,Armpits,1,Bank Reconciliation Statement (बैंक समाधान विवरण),11,banking for general class,1,Bhajan Kirtan,44,Bills of Exchange (विनिमय विपत्र),11,Business Studies (व्यवसाय),14,career,1,career development,1,Cash Book (रोकड़ बही),8,Company (कम्पनी),2,Depreciation (ह्रास),8,Diana Penty,1,Diana Penty bollywood,1,Diana Penty Desi Beuty,1,Diana Penty- desi daru,1,education,1,education in india,1,education standards,1,Entrepreneurship (उद्यमिता),26,Entrepreneurship (उद्यमिता),4,exam,1,exams.in.net,1,fail,1,Final Account (अंतिम लेखा लेखांकन),28,Finance (वित्त),2,general,1,Government Exam Practice Papers,2,GOVERNMENT EXAM PRACTICE PAPERS ANSWERS,1,govt jobs,1,indian god bhajans,44,Journal (रोजनामचा),16,Ketika Sharma Bollywood,1,Ledger (बही-खाता),11,Links,11,Management (प्रबन्ध),15,Offers,1,padai,1,poor education,1,Practice Test of IRDA (ic33 & ic 38),2,Quran,1,Rakul preet,9,Rakul Preet Beautiful Pics,1,Rectification of Errors (अशुद्धियों के सुधार),4,Rhea Chakarborty,1,sexy rakul preet,1,student life,1,Top Bhajans of all time,44,Trial Balance (संतुलन परीक्षण),9,
ltr
item
हिन्दी मेन - Hindi.Men: खटमल से बचने के घरेलु उपाय – Bed Bugs home remedies
खटमल से बचने के घरेलु उपाय – Bed Bugs home remedies
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh2XfwuAzsiREPRqijNjNQQLJEUWcLQEk1WHaQdSHTNH9cGPImvePgFNPWc0ZPaHTM-BSZEEtEEuQjfRyb1cXJDS-ejKK4hp1bSeP_Ou-pfnDacpevP8aN2OIz-k5FiYmOT-9Fu1-QWk-w/s320/khtml-534x400.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh2XfwuAzsiREPRqijNjNQQLJEUWcLQEk1WHaQdSHTNH9cGPImvePgFNPWc0ZPaHTM-BSZEEtEEuQjfRyb1cXJDS-ejKK4hp1bSeP_Ou-pfnDacpevP8aN2OIz-k5FiYmOT-9Fu1-QWk-w/s72-c/khtml-534x400.jpg
हिन्दी मेन - Hindi.Men
https://www.hindi.men/2018/12/bed-bugs-home-remedies.html
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/
https://www.hindi.men/2018/12/bed-bugs-home-remedies.html
true
2264589015692803993
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy